एक्सप्लोरर

FINISHED! जब मैगजीन ने फ्रंट पेज पर अमिताभ बच्चन की फोटो के साथ छाप दिया था कुछ ऐसा, सालों बाद अब खुला राज

Ram Gopal Varma Post: राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर 34 साल पुराना एक पोस्टर शेयर किया है. ये कवर पेज एक मैगजीन का है.

Ram Gopal Varma Post: अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं. शुरुआत में उनकी फिल्में हिट साबित हुई थीं लेकिन बीच में एक दौर ऐसा आया था जब उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थीं जिसकी वजह से मेकर्स ने उनके साथ काम करने से भी मना कर दिया था. इस दौरान कई लोगों को लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है. मगर बिग बी ने हार नहीं मानी और फिर ऐसी वापसी की वो आज भी सुपरस्टार हैं और हर कोई उनके साथ काम करने के लिए तरसता है. जब अमिताभ बच्चन के करियर का खराब वक्त चल रहा था तब एक मैगजीन ने अपने कवर पेज पर उनकी फोटो के साथ फिनिश्ड लिखकर छाप दिया था. मैगजीन का ये पोस्टर अब फिर वायरल हो रहा है.

34 साल पुराना ये कवर पेज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया है. राम गोपाल वर्मा और अमिताभ बच्चन ने साथ में काम किया है. उनकी फिल्म सरकार हिट साबित हुई थी. राम गोपाल वर्मा ने ये पोस्ट शेयर करके बताया है कि अमिताभ बच्चन का करियर तो शानदार है लेकिन मैगजीन फिनिश हो गई है.

राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया पोस्ट
राम गोपाल वर्मा ने 1990 की मैगजीन का कवर पेज शेयर करते हुए लिखा-'34 साल पहले इलस्ट्रेटेड वीकली मैगजीन ने अपने कवर पर यह लिखा था और अब इलस्ट्रेटेड वीकली फिनिश हो चुकी है और अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है.' राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा-कमाल की बात तो ये है कि बच्चन साहब आज भी सुपर स्टार हैं. वहीं दूसरे ने लिखा-जीवन में अनुशासन और अपने काम के प्रति समर्पण, आपको साल दर साल ऊंचे स्थान पर रख सकता है.. अमिताभ बच्चन इसका जीता जागता उदाहरण हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी में नजर आए हैं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है. उनके पास अभी भी कई प्रोजेक्ट्स हैं. वो इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 16 होस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: फैमिली के साथ तो भूलकर भी न देखें ये फिल्में, ऐसे-ऐसे सीन की है भरमार कि शर्म से हो जाएंगे लाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर
बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी के घर आया 'VIP गेस्ट', मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी के घर आया 'VIP गेस्ट', मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
पति के प्रैंक से इतना डर गईं सोनाक्षी सिन्हा, खुद के ही घर में आने से किया मना, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
पति के प्रैंक से इतना डर गईं सोनाक्षी सिन्हा, खुद के ही घर में आने से किया मना, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget