एक्सप्लोरर

एक बार फिर बदली 'ये साली आशिकी' की रिलीज डेट, अब इस दिन होगी रिलीज

वर्धन पुरी की डेब्यू फिल्म 'ये साली आशिकी' की रिलीज डेट में फिर से बदलाव किया गया है. उनकी फिल्म की रिलीज डेट को दूसरी बार बदला गया है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी डेब्यू फिल्म 'ये साली आशिकी' की रिलीज डेट में फिर से बदलाव किया गया है. उनकी इस पहली फिल्म की रिलीज की ये राह इतनी भी आसान नहीं है. फिल्म की रिलीज को डेट को बार-बार बदला जा रहा है.

पहले ये फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब ये फिल्म अगले हफ्ते रिलीज नहीं होगी. अब यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी. सिर्फ फिल्म की रिलीज डेट ही नहीं बल्कि फिल्म का नाम भी इससे पहले बदला जा चुका है. फिल्म का नाम पहले 'पागल' रखा गया था और जुलाई में इसे रिलीज किया जाना था. लेकिन बाद में नाम को लेकर विवाद शुरू हुआ और इसे बदलना पड़ा. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म के निर्माताओं को फिल्म का नाम बदलने को कहा, क्योंकि यह शब्द किसी रोग विशेष से संबंधित है.

इसके बाद अक्टूबर में फिल्म की रिलीज डेट दोबारा अनाउंस की गई और इसे नवंबर में रिलीज करने का फैसला लिया गया. लेकिन अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने को लेकर निर्माता जयंतीलाला गाड़ा ने कहा, "हमने सोचा कि 29 नवंबर हमें सिनेमाघरों में 'ये साली आशिकी' दिखाने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगी. हमने इसे ढेर सारे प्यार के साथ बनाया है और सशक्त प्रदर्शन के साथ फिल्म की स्टोरी लाइन भी काफी धड़ाकेदार है, यह फिल्म एक बेहतरीन पहुंच की हकदार है."

आपको यहां बता दें कि इस शुक्रवार 'ये साली आशिकी' के साथ फिल्म 'पागलपंती' भी रिलीज होने वाली थी. 'पागलपंती' एक बिग बजट फिल्म है ऐसे में बड़ी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से फिल्म के बिजनेस पर प्रभाव पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 3: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को काटा बवाल, धमाकेदार कमाई के साथ बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को काटा बवाल, धमाकेदार कमाई के साथ बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Shilpa Shetty Birthday: इस खेल की कोच बनना चाहती थीं शिल्पा शेट्टी, फिर बॉलीवुड में ऐसे मिली एंट्री
इस खेल की कोच बनना चाहती थीं शिल्पा शेट्टी, फिर बॉलीवुड में ऐसे मिली एंट्री
Peddi Box Office Day 4: राम चरण की 'पेद्दी' ने संडे को मचाया भौकाल, 150 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 'द राजा साब' के भी उड़ा दिए परखच्चे
'पेद्दी' ने संडे को मचाया भौकाल, 150 करोड़ के हुई पार, 'द राजा साब' को भी दी मात

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब आवास छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब आवास छोड़ेंगे आवास
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - 'आप बेईमान हैं या फिर मूर्ख....'
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - आप बेईमान हैं या फिर...
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
Embed widget