एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती की तलाश कर रही बिहार पुलिस, एक्ट्रेस जल्द कर सकती हैं अग्रिम जमानत की अपील

रिया चक्रवर्ती पर दर्ज एफआईआर होने के बाद से बिहार पुलिस उनकी तलाश कर रही है. संगीन आरोपों के बाद से ही लगातार उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी. ऐसे में अब जानकारी सामने आई है कि वो अपने फ्लैट पर मौजूद नहीं हैं.

रिया चक्रवर्ती पर दर्ज एफआईआर होने के बाद से बिहार पुलिस उनकी तलाश कर रही है. संगीन आरोपों के बाद से ही लगातार उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी. ऐसे में अब जानकारी सामने आई है कि वो अपने फ्लैट पर मौजूद नहीं हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस रिया के मुंबई स्थित फ्लैट पर भी पहुंची लेकिन वो वहां नहीं मिली. हालांकि उन्हें अभी तक फरार घोषित नहीं किया गया है क्योंकि रिया लगातार अपने वकील के संपर्क में हैं.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है. बिहार में दर्ज हुई एफआईआर के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और उनकी तलाश जारी है. रिया चक्रवर्ती आज कोर्ट में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं. बीती रात जाने माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील रिया के घर पहुंची थीं. जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने वकील को अपना कंसेंट साइन कर के दिया है जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं.

हालांकि आधिकारिकतौर पर अभी ये सामने नहीं आया है कि रिया कब और किस कोर्ट में जमानत की अर्जी देंगी. वहीं, बिहार से 4 पुलिस अधिकारियों की टीम भी मुंबई पहुंची हुआ है जो इस मामले की जांच की करेगी. आज बिहार पुलिस इस केस में मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच के अहस दस्तावेज मांग सकती है.

रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोले सुशांत के पिता- सिर्फ नेपोटिज्म ही नहीं, रिया के परिवार की भी हो जांच

 रिया के परिवार पर भी संगीन आरोप

सुशांत के पिता द्वारा 25 जुलाई को राजीव नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती के अलावे इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. सुशांत के पिता ने अपनी अर्जी में कहा, "इस षडयंत्र में रिया और उसके परिजन इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती ने मेरे बेटे से काफी नजदीकियां बढ़ा ली और सभी मेरे बेटे के हर मामले में हस्तक्षेप करने लगे. उसके उपरांत मेरा बेटा जहां रह रहा था वह घर जाकर छुड़वा दिया गया कि इस घर में भूत-प्रेत है."

सीबीआई जांच की उठ रही मांग

सुशांत की आत्महत्या को लेकर कई संगठनों ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की थी. मुंबई पुलिस हालांकि इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है.

उल्लेखनीय है कि पटना के रहने वाले सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत काफी कम समय में बॉलीवुड में सफल अभिनेताओं में शामिल हो चुके थे. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में इनकी भूिमका काफी चर्चित रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे
Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे
4000 करोड़ की 'रामायण' पर बड़ा रिस्क, मेकर्स ने 700 करोड़ का OTT ऑफर रिजेक्ट किया
4000 करोड़ की 'रामायण' पर बड़ा रिस्क, मेकर्स ने 700 करोड़ का OTT ऑफर रिजेक्ट किया
'चाय नहीं, डिशवॉशर है', चंकी पांडे और भावना ने फराह खान को बनाया अप्रैल फूल, वायरल हुआ वीडियो
'चाय नहीं, डिशवॉशर है', चंकी पांडे और भावना ने फराह खान को बनाया अप्रैल फूल, वायरल हुआ वीडियो
Bollywood Box Office Collection: अकेले ‘धुरंधर 2’ ने बचाई बॉलीवुड की इज्जत, फर्स्ट क्वार्टर में 14 में से सिर्फ 3 फिल्में सक्सेसफुल
2026 बॉक्स ऑफिस: अकेले ‘धुरंधर 2’ ने बचाई बॉलीवुड की इज्जत, 14 में से सिर्फ 3 फिल्मों ने कमाया प्रॉफिट

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget