एक्सप्लोरर

'जो मेरी मोहब्बत है, वो हम दोनों के लिए काफी है', सायरा बानो ने किया दिलीप साहब को याद

Dilip Kumar Birth Anniversary: दिलीप कुमार की आज 102वीं जयंती है. दिलीप साहब को सायरा बानो ने याद किया है. उन्होंने मोहब्बत को बयां किया है.

Dilip Kumar Birth Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री में कमाल की अदाकारी, गजब के डायलॉग और गहरे हावभाव से पर्दे पर छाने वाले ‘ट्रेजडी किंग’ दिलीप कुमार की बुधवार को 102वीं जयंती है. दिलीप कुमार की हमसफर और दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर अपनी मोहब्बत और जज्बात को बखूबी बयां कर ‘यूसूफ जान’ को याद किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

हर एक खास मौकों पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत वीडियो मोंटाज शेयर कर दिल को छू लेने वाला नोट लिखा, “कुछ लोग आपकी जिंदगी में हमेशा के लिए आते हैं और आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. मेरी जिंदगी में दिलीप साहब का आना भी ऐसा ही था. हम दोनों का अस्तित्व और विचार एक रहा. दिन बदल सकते हैं और मौसम बीत सकते हैं, लेकिन 'साहब' हमेशा मेरे साथ हैं और वह हमेशा मेरे हाथ में हाथ डालकर चलते रहे हैं.

सायरा बानो ने शेयर किया पोस्ट

"आज, उनके जन्मदिन पर मैं सोचती हूं कि वह न केवल मेरे लिए बल्कि उन्हें जानने वाले सभी लोगों के साथ दुनिया भर के लिए एक बड़ा तोहफा है. दिलीप साहब का व्यवहार, संतुलन, शिष्टता शानदार थी. वह जब भी मेरे आस-पास होते थे तो एक बच्चे की तरह बन जाते थे, जो कि चंचल, लापरवाह, सांसारिकता के बोझ से आजाद रहता था."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

सायरा बानो ने आगे कहा, "उनकी सहज मुस्कुराहट के सामने एक लड़के की मासूमियत फेल थी और खास समय में वह खुद को खो देते थे. साहब के बारे में एक बात मैं निश्चित रूप से कह सकती हूं कि वह कभी भी शांत नहीं बैठते थे. उन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद था. जब भी उन्हें शूटिंग से छुट्टी मिलती थी तो वह हमें अपने साथ खूबसूरत जगहों पर चलने के लिए कहते थे. मेरे भाई सुल्तान के बच्चे, परिवार के दूसरे लोग और मैं अक्सर उनके साथ बेहतरीन सफर पर निकल पड़ते थे."

बानो आगे बताती हैं, “उनकी सहजता आज भी मुझे हैरान कर देती है. मुझे एक ऐसा ही पल अच्छी तरह याद है. मैं उन्हें विदा करने के लिए एयरपोर्ट गई थी और जब वह जाने की तैयारी कर रहे थे, तो मैंने उन्हें अलविदा कहा. वह मेरी ओर मुड़े और पूछा, 'सायरा, तुम क्या कर रही हो?' मैंने जवाब दिया, 'मेरी शूटिंग कैंसिल हो गई है, इसलिए कुछ नहीं.' इसके बाद जो हुआ, उससे मैं हैरान रह गई कि वे मुझे अपने साथ ले गए! उन दिनों, फ्लाइट टिकट सीधे काउंटर पर बुक किए जाते थे. साहब ने तुरंत अपने सचिव को मेरे लिए टिकट सुरक्षित करने के लिए भेजा और मुझे अपने साथ ले चले. अब कल्पना कीजिए कि उस वक्त मैंने एक साधारण सूती सलवार कमीज पहन रखी थी. मेरे पास साथ ले जाने के लिए ना तो कपड़े थे और ना ही कुछ और सामान.

"फिर भी साहब मुझे शादी में ले गए. मैं उस साधारण पोशाक में पूरे समारोह में शामिल हुई, जबकि दिलीप साहब मेरे साथ हाथ में हाथ डाले चल रहे थे. उनकी सादगी उन्हें परिभाषित करती थी और यही वह विशेषता थी जिसने मुझे हमेशा आश्चर्य में डाला."

सायरा बानो ने आगे कहा, "मैं उनके जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती. मैं उन्हें सरप्राइज देने के लिए बढ़िया कश्मीरी स्वेटर, बेहतरीन घड़ी चुनती थी और वह भीतर से इतने संतुष्ट थे कि तारीफ करने पर अपना सामान बिना संकोच या लालच के किसी को भी दे देते थे. मैं यह देखकर हैरत में पड़ जाती थी कि कोई भी व्यक्ति अपनी इतनी कीमती चीजों से इतनी आसानी से कैसे अलग हो सकता है? किसी को अपना सामान कैसे दे सकता है? लेकिन जल्द ही, मुझे एहसास हुआ कि दिलीप साहब अपने भीतर इतने संतुष्ट थे कि कोई भी भौतिक संपत्ति उनकी कला, उनके परिवार और उनके प्यार के खजाने की बराबरी नहीं कर सकती थी."

सायरा बानो ने कहा कि वह एक ऐसे समृद्ध इंसान थे, जिसे सांसारिक संपत्तियों से कोई लगाव नहीं था. वह अपनी खुद की बनाई दुनिया में रहते थे, जहां हर काम और हर शब्द का एक बढ़िया अर्थ और उद्देश्य होता था. जहां तक मेरा सवाल है, मुझे उस व्यक्ति को देखने का सौभाग्य मिला. दुनिया उन्हें अपने कोहिनूर के रूप में पूज सकती है, लेकिन मेरे लिए, वह बस एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने साधारण को असाधारण बना दिया था. जन्मदिन मुबारक हो, यूसुफ जान!”

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Collection Day 7: हफ्ते भर में चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी 'पुष्पा 2', 'कल्कि 2898 एडी' को दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने पलटी बाजी, 'ओ रोमियो'-'बॉर्डर 2' के तेवर हुए ढीले, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
संडे को द केरल स्टोरी 2 ने मारी बाजी, जानें- 'ओ रोमियो'-'बॉर्डर 2' सहित बाकी फिल्मों का हाल
फिल्म 'द ब्लफ' में छाईं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली और महेश बाबू ने की जमकर तारीफ
फिल्म 'द ब्लफ' में छाईं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली और महेश बाबू ने की जमकर तारीफ
'30 साल से ज्यादा मुझे छत दी है', अपने घर 'जलसा' को लेकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'30 साल से ज्यादा मुझे छत दी है', अपने घर 'जलसा' को लेकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
Shraddha Kapoor Birthday: फ्लॉप डेब्यू के कारण झेला था रिजेक्शन, इस रोमांटिक फिल्म ने बदल दी श्रद्धा कपूर की किस्मत
फ्लॉप डेब्यू के कारण झेला था रिजेक्शन, इस रोमांटिक फिल्म ने बदल दी श्रद्धा कपूर की किस्मत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget