एक्सप्लोरर

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में की आत्महत्या, पुलिस कस्टडी में मौत

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी. दो शख्स बाइक पर आए थे और सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करके फरार हो गए थे.

Salman Khan House Firing Case: एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग वाले मामले में हर रोज नए अपेडट आ रहे हैं. इस मामले में आरोपी अनुज थापन (32) पुलिस हिरासत में थे. उन्होंने पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर ली है.  

पुलिस कस्टडी में कैसे की सुसाइड?

आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में चादर के टुकड़े से आत्महत्या की. आरोपी थापन को दोपहर 12:30 बजे GT अस्पताल ले जाया गया. आरोपी अनुज थापन की GT अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई. इस कस्टडी में हुई मौत की जांच स्टेट सीआईडी को दी जाएगी. बता दें कि रात को पुलिस ओढ़ने के लिए जो चादर देती है. अनुज ने उसी के टुकड़े से फांसी लगाकर सुसाइड की.


सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में की आत्महत्या, पुलिस कस्टडी में मौत

इस मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि थापन मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था. उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.


सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में की आत्महत्या, पुलिस कस्टडी में मौत

कब हुई थी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग?
बता दें कि 14 अप्रैल रविवार सुबह खबर आई कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई है. इस खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया था. दो शख्स बाइक पर आए और सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग करके फरार हो गए थे. इसके बाद दोनों आरोपियों ने 3 बार कपड़े बदले ताकि वो पहचान में न आ सकें. पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि उनके पास 40 गोलियां थीं.

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी. बता दें कि इस केस में आरोपी विक्की गुप्ता, सागर पाल और अनुज थापन को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया. अब अनुज थापन ने सुसाइड कर ली है.


सलमान के घर के बाहर जब फायरिंग हुई तो उनके फैंस और फैमिली वाले सभी डर गए थे. सलमान के भाई अरबाज खान ने बयान जारी करके बताया था किउनकी फैमिली डरी हुई है और शॉक्ड में है.


सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में की आत्महत्या, पुलिस कस्टडी में मौत

वहीं इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से मुलाकात की थी. वो सलमान खान के घर गए थे. इस दौरान सलमान के पिता सलीम खान भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने सलमान एंड फैमिली को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की तसल्ली दी थी.


सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में की आत्महत्या, पुलिस कस्टडी में मौत

बता दें कि सलमान खान इस घटना के बाद अब काम पर वापस लौट चुके हैं. उन्होंने दुबई में इवेंट अटेंड किया. वो संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी की स्क्रीनिंग में भी नजर आए थे. हाल ही में सलमान लंदन पहुंचे. उन्होंने ब्रेंट नॉर्थ के सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की. बैरी गार्डिनर ने सलमान खान के साथ फोटो भी शेयर की.

ये भी पढ़ें- वो फिल्म जिसमें एक एक्टर ने दूसरे को लगातार जड़े थे 17 थप्पड़, नेशनल अवॉर्ड भी मिले, बॉक्स ऑफिस पर मची थी तबाही

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget