एक्सप्लोरर

Selfiee Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, सातवें दिन की कमाई हुई बेहद कम

Selfiee Box Office Collection: ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस पर अब पूरी तरह धराशाई हो चुकी है. फिल्म को सात दिन में 20 करोड़ का बिजनेस भी नसीब नहीं हो पाया है. फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है.

Selfiee Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार-इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर अब सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं. फिल्म ओपनिंग डे ही खराब परफॉर्म कर रही है. ‘सेल्फी’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और हर दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. इसकी वजह ये है कि ‘सेल्फी’ को पहले ही दिन ऑडियंस ने पूरी तरह नकार दिया था. इसके बाद फिल्म सिनेमाघरों में फुटफॉल लाने में पूरी तरह नाकाम रही और फिल्म अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई. चलिए यहां जानते हैं. ‘सेल्फी’ ने रिलीज के सातवें दिन कितना कलेक्शन किया.

 ‘सेल्फी’ ने सातवें दिन कितनी कमाई की.
राज मेहता और अक्षय कुमार की जोड़ी पहले ‘गुड न्यूज’ जैसी हिट फिल्म दे चुकी है लेकिन डायरेक्टर-एक्टर की ये जोड़ी ‘सेल्फी’ में वो कमाल नहीं कर पाई और फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है. ‘सेल्फी’ की कमाई की बात करें तो फिल्म अपने ओपनिंग डे पर महज 2.55  करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर पाई थी. अक्षय की ‘सेल्फी’ की ओपनिंग उनकी अब तक की सभी फिल्मों में सबसे कम रही है. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 3.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया और तीसरे दिन ‘सेल्फी’ ने 3.90 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद सेल्फी के चौथे दिन का कलेक्शन 1.3 करोड़ रुपये रहा.

पांचवें दिन ‘सेल्फी’ ने 1.1 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म की 1.02 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं अब सेल्फी के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सेल्फी’ ने गुरुवार यानी सातवें दिन महज 95 लाख का बिजनेस किया है.  इसी के साथ अक्षय कुमार स्टार फिल्म का कुल कलेक्शन अब 14.67 करोड़ रुपये हो गया है.

बड़ी स्टार-कास्ट के बावजूद नहीं चली ‘सेल्फी’ 
‘सेल्फी’ को बड़ी स्टार कास्ट का भी फायदा नहीं हुआ. फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी हैं. ये फिल्म मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की ऑफिशियल हिंदी रिमेक थी. ओरिजनल फिल्म जहां सुपर-डुपर हिट रही तो ‘सेल्फी’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन दम निकल गया. 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की हालत अब पूरी तरह खस्ता हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:-पोकिरी से लेकर स्पाइडर तक... महेश बाबू के फैन हैं तो OTT पर देखें एक्टर की जबरदस्त फिल्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget