एक्सप्लोरर

तापसी पन्‍नू की Shabaash Mithu भी नहीं दिखा पाई कोई कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसका रहा क्या हाल

Bollywood Movies Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्‍म 'भूल भुलैया 2' के बाद कई फिल्‍में रिलीज हुईं, मगर बॉक्‍स ऑफिस पर उस जैसा जादू नहीं चला पाईं. तापसी पन्‍नू की फिल्‍म भी औंधे मुंह गिर गई.

Shabaash Mithu First Day Collection: एक और शुक्रवार गुजर गया. ऐसे में रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्‍मों का बॉक्‍स ऑफिस पर हाल जान लिया जाए. तो बता दें कि इस शुक्रवार कोई भी नई फिल्‍म दर्शकों की भीड़ थियेटर्स तक खींचने में कामयाब नहीं रही. जबकि तापसी पन्‍नू (Taapsee Pannu) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) से काफी उम्‍मीदें थीं, मगर इन दोनों की फिल्‍में ‘शाबाश मिट्ठू’ (Shabaash Mithu) और ‘हिट: द फर्स्‍ट केस’ (HIT: The First Case) की बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन सुस्‍त रफ्तार देखने को मिली. 

तापसी पन्‍नू की ‘शाबाश मिट्ठू’ क्रिकेट पर आधारित है. इसमें उन्‍होंने महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज का किरदार निभाया है. इस फिल्‍म से उम्‍मीदें थीं. मगर लगता है कि क्रिकेट पर आधारित फिल्‍मों को लेकर दर्शकों की दिलचस्‍पी कम हो गई है. पहले दिन यह फिल्‍म एक करोड़ भी नहीं कमा पाई. रिपोर्टों के मुताबिक, इस फिल्‍म ने 40 लाख की कमाई के साथ पहले दिन खाता खोला. 


तापसी पन्‍नू की Shabaash Mithu भी नहीं दिखा पाई कोई कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसका रहा क्या हाल

तापसी पर भारी पड़े राजकुमार राव

वहीं राजकुमार राव की ‘हिट: द फर्स्‍ट केस’ तापसी की फिल्‍म से बेहतर कलेक्‍शन करने में सफल रही, मगर उम्‍मीद पर खरी नहीं उतरी. इस सस्‍पेंस-थ्रिलर फिल्‍म को लेकर दर्शकों में दिलचस्‍पी होने की उम्‍मीद बताई जा रही थी. हो सकता है वीकेंड पर यह फिल्‍म कुछ खास कमाल कर पाए. पहले दिन हिट: द फर्स्‍ट केस’ का कलेक्‍शन 1.40 करोड़ का रहा. यह 2020 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्‍म ‘हिट’ का हिंदी रीमेक है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक लव स्‍टोरी मिस्‍ट्री में बदल जाती है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

ये फिल्‍में अब भी चल रहीं थियेटर्स में 

इन नई फिल्‍मों के बीच पिछली कुछ फिल्‍मों का भी हाल जान लिया जाए, जो अभी भी थिएटर्स में चल रही हैं. वरुण धवन और कियारा आडवाणी की ‘जुग जुग जियो’ सामान्‍य रफ्तार से ही सही मगर लगातार कमाई कर रही है. वहीं हॉलीवुड फिल्‍म ‘थार’ भी कमाई के मामले में ठीक-ठाक चल रही है. विद्युत जामवाल की फिल्‍म ‘खुदा हाफिज चैप्‍टर 2’ (Khuda Haafiz Chapter 2) भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. बॉक्‍स ऑफिस पर इस एक्‍शन फिल्‍म की शुरुआत भी सुस्‍त रही थी. शुक्रवार को यह 31 लाख की कमाई कर पाई. इस तरह इसकी कमाई पहुंचकर 12 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है. ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें: पूर्व पत्‍नी Preety के साथ कपल बन कर रहने लगे Imtiaz Ali, बिल्कुल फिल्मी है ये रियल कहानी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज किया FIR, लुक आउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया हुई शुरू
बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज किया FIR, लुक आउट नोटिस की प्रक्रिया हुई शुरू
बॉलीवुड के 'किंग खान' का सिंहासन हिलाएंगे रणवीर सिंह? 'धुरंधर 2' से ध्वस्त करेंगे शाहरुख खान का ये तगड़ा रिकॉर्ड!
बॉलीवुड के 'किंग खान' का सिंहासन हिलाएंगे रणवीर सिंह? 'धुरंधर 2' से ध्वस्त करेंगे शाहरुख खान का ये तगड़ा रिकॉर्ड!
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
Dhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' में 'रहमान डकैत' बन फिर दहशत फैलाएंगे अक्षय खन्ना? जानें- फिल्म में किन-किन सवालों के मिलेंगे जवाब
'धुरंधर 2' में 'रहमान डकैत' के किरदार में कमबैक करेंगे अक्षय खन्ना? जानें-डिटेल

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा; देखें परफॉर्मर लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget