एक्सप्लोरर

Shashi Kapoor Birth Anniversary: शशि कपूर नहीं था एक्टर का असली नाम, छोटे भाई को टैक्सी बुलाते थे राज कपूर

Shashi Kapoor Birth Anniversary: शशि कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई. उनकी फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते थे. शशि कपूर की 18 मार्च को बर्थ एनिवर्सरी है.

Shashi Kapoor Birth Anniversary: ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...’ अपनी सादी सी मुस्कान और खास अंदाज से दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते थे दिवंगत एक्टर शशि कपूर. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम 'शशि' नहीं था. कपूर खानदान के शशि का असली नाम बलबीर राज कपूर था और इसके पीछे भी एक खूबसूरत कहानी है. 

18 मार्च 1938 को कोलकाता में शशि कपूर का जन्म पृथ्वीराज कपूर के घर हुआ था. जानकारी के अनुसार शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था, जो उनकी दादी ने रखा था. हालांकि, शशि कपूर की मां रामसरनी कपूर को बलबीर नाम से चिढ़ थी इस वजह से वह उन्हें प्यार से शशि ही बुलाती थीं. देखते ही देखते उनका बलबीर नाम दब गया और फिल्म जगत में भी उनके शशि नाम की किरण फैल गई.

उनके घर में एक्टिंग का ही माहौल रहता था. पिता और भाइयों के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भी फिल्मी दुनिया में करियर बनाने की ठानी. शशि कपूर के नाम से जुड़ा एक और किस्सा है, भाइयों में सबसे छोटे शशि को खूब लाड़ मिलता था. 1945 में आई फिल्म ‘तदबीर’ में बतौर बाल कलाकार डेब्यू करने के बाद वह कई फिल्मों में नजर आए और काम में खूब व्यस्त रहते थे. उनकी व्यस्तता को देखते हुए उनके बड़े भाई राज कपूर ने उनका नाम ‘टैक्सी’ रखा और इसी नाम से पुकारते थे.

ऐसी रही शशि कपूर की जर्नी

बता दें, शश‍ि कपूर ने 1945 से 'तदबीर' के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद 'आग', 'संग्राम', 'आवारा' में भी बतौर बाल कलाकार काम किया. बाल कलाकार के रूप में भी वो काफी पसंद किए जाते थे. शशि कपूर की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म ‘धरमपुत्र’ थी, जिसमें उनके साथ माला सिन्हा और रहमान भी थे.

इसके बाद वह ‘जब-जब फूल ख‍िले’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘एक श्रीमान एक श्रीमति’, ‘आ गले लग जा’, ‘सत्यम श‍िवम सुंदरम’, ‘कन्यादान’, ‘शर्म‍िली’, ‘पतंग’, ‘चोरी-चोरी’, ‘चोर मचाए शोर’, ‘दूसरा आदमी’, ‘चोर स‍िपाही’, ‘हीरालाल पन्नालाल’, ‘शान’, ‘नमक हलाल’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, दीवार, नमक हलाल, समेत अन्य सफल फिल्मों में नजर आए.

शशि कपूर को साल 2011 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया और साल 2014 में उन्हें दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 32: 'छावा' पर मुश्किलें, Sikandar की वजह से एक भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बना पाएगी फिल्म?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Box Office Day 17 Live: तीसरे शनिवार 1000 करोड़ी बनेगी 'धुरंधर 2'? रात 8 बजे तक 970 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live: तीसरे शनिवार धड़ाधड़ नोट छाप रही 'धुरंधर 2', रात 8 बजे तक 970 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद ब्रेक लेंगे आदित्य धर, मृणाल ठाकुर को लगी हथकड़ी?
Live Updates: 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद ब्रेक लेंगे आदित्य धर, मृणाल ठाकुर को लगी हथकड़ी?
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा का किया सपोर्ट, वीडियो पर कमेंट कर बढ़ाया हौसला
प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा का किया सपोर्ट, वीडियो पर कमेंट कर बढ़ाया हौसला

वीडियोज

Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
चंडीगढ़: BJP हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI साजिश का खुलासा
चंडीगढ़: BJP हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI साजिश का खुलासा
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
भारत आ रहा ईरानी तेल से भरा जहाज चीन की ओर क्यों मुड़ा? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
भारत आ रहा ईरानी तेल से भरा जहाज चीन की ओर क्यों मुड़ा? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यात्री को फ्लाइट से दिखा चांद पर जाता रॉकेट, कैमरे में कैद नजारा देख नासा भी रह गया हैरान, वीडियो वायरल
यात्री को फ्लाइट से दिखा चांद पर जाता रॉकेट, कैमरे में कैद नजारा देख नासा भी रह गया हैरान
Embed widget