एक्सप्लोरर

Covid Vaccine की वजह से Shreyas Talpade को आया था हार्ट अटैक? एक्टर बोले- 'वैक्सीन के बाद मुझे थकान...'

Shreyas Talpade Heart Attack: श्रेयस तलपड़े को पिछले साल दिल का दौरा पड़ा था. वहीं एक्टर ने दावा किया है कि उनका दिल का दौरा COVID-19 वैक्सीन का साइड इफेक्ट हो सकता है.

Shreyas Talpade News: साल 2023 बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े के लिए काफी बुरा रहा था. क्योंकि श्रेयस को 14 दिसंबर को हार्ट अटैक आ गया था. जिसके बाद डॉक्टर को उनकी एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी. लेकिन अब एक्टर एकदम ठीक हैं. हाल ही में श्रेयस तलपड़े ने हार्ट अटैक के बारे में बात की और कहा कि इसका कारण कोविड-19 वैक्सीन का साइड इफेक्ट हो सकता है.

वैक्सीन की वजह से श्रेयस को आया था हार्ट अटैक? 

श्रेयस ने बताया कि वह अपनी सेहत का ख्याल रखते थे और इसके बावजूद उन्हें दिल का दौरा पड़ा. श्रेयस ने कहा कि वह इस बात को नकार नहीं सकते कि वैक्सीन लेने के बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अपने बारे में बात करते हुए श्रेयस ने कहा, 'मैं सिगरेट नहीं पीता, मैं रेगुलर ड्रिंक करने वालों में से भी नहीं हूं, मैं शायद महीने में एक या दो बार पीता हूं. तंबाकू नहीं खाता.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

आगे बात को जारी रखते हुए एक्टर ने कहा, 'हां मेरा कोलेस्ट्रॉल थोड़ा बढ़ा हुआ था, जो मुझे बताया गया था कि अब वो भी नॉर्मल है. मैं इसके लिए दवा ले रहा था और ये काफी हद तक कम हो गया था. मुझे कोई डायबिटीज नहीं, कोई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं, तो फिर मुझे दिल का दौरा पड़ने का कारण क्या हो सकता है?.'

'मुझे थकान महसूस होने लगी'

उन्होंने कहा कि सेहत को लेकर सतर्क रहने के बावजूद अगर ऐसा होता है तो कोई और वजह होगी. श्रेयस ने आगे कहा, 'मैं इस सिद्धांत को नकार नहीं सकता कि कोविड-19 के बाद ही मुझे कुछ थकान महसूस होने लगी. इस बात में कुछ ना कुछ जरूर है और हम बात को नकार नहीं सकते. हो सकता है इसकी वजह ये कोविड वैक्सीन हो, क्योंकि हम वास्तव में नहीं जानते कि हमने अपने शरीर के अंदर क्या लिया है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

श्रेयस ने कहा कि 'वह जानना चाहते हैं कि वैक्सीन ने हमारे साथ क्या किया है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि ये कोविड-19 है या वैक्सीन, क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं है, इसलिए कोई भी बयान देना बेकार है. बता दें कि कोविड वैक्सीन के रेयर ऑफ रेयरेस्ट साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. ये बात खुद इस वैक्सीन को बनाने वाली एस्ट्राजेनेका ने यूके हाईकोर्ट में मानी है. 

14 दिसंबर को पड़ा था दिल का दौरा

बता दें कि पिछले साल 14 दिसंबर को श्रेयस को अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग के बाद बेचैनी की शिकायत के बाद दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी.

बादशाह ने भी वैक्सीन पर दिया था ये रिएक्शन
वहीं कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका के ब्लड क्लॉट जमाने वाले कंफेशन के बाद बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह का रिएक्शन सामने आया था. . सिंगर ने खुलासा किया है कि उन्होंने भी कोविशील्ड ली थी.बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी रील शेयर की थी जिसमें वे  कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'मैंने कोवीशील्ड लगवाई थी या को-वैक्सीन? मुझे लगा था मैंने को-वैक्सीन ली है. सर्टिफिकेट कोविशील्ड का निकला.' बादशाह ने जो वीडियो शेयर किया है उसके बैकग्राउंड में उन्होंने 'मेनु विदा करो' गाना भी लगाया है. इस पोस्ट के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा है- 'आगे क्या होगा रामा रे.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

यह भी पढ़ें:  'बीमार मां से मिलने नहीं दिया', रिद्धिमा पंडित भी हो चुकी हैं हैरेसमेंट का शिकार, कृष्णा मुखर्जी के सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस का छलका दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं पहल चौधरी? जिनकी जान बचाने के लिए 'हैवान' में अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सैफ अली खान
कौन हैं पहल चौधरी? जिनकी जान बचाने के लिए 'हैवान' में अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सैफ अली खान
अजय देवगन ने किराए पर दिया जुहू वाला बंगला, हर महीने मिलेगा इतने लाख रेंट
अजय देवगन ने किराए पर दिया जुहू वाला बंगला, हर महीने मिलेगा इतने लाख रेंट
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget