एक्सप्लोरर

Emergency New Poster: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' में श्रेयस तलपड़े निभाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार, हैरान करने वाला फर्स्ट लुक रिलीज़

Shreyas Talpade Emergency Look: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी से श्रेयस तलपड़े अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है.

Shreyas Talpade First Look From Emergency Movie: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी (Emergency) इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म में वो इंदिरा गांधी का रोल प्ले करने जा रही हैं. उनका लुक और फिल्म का एक टीजर भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब इस फिल्म के एक और किरदार से पर्दा उठ गया है. श्रेयस तलपड़े इमरजेंसी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. 

इमरजेंसी से श्रेयस तलपड़े का फर्स्ट लुक

श्रेयस तलपड़े इमरजेंसी फिल्म में भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म से उनका लुक भी सामने आ गया है, जिसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे. श्रेयस तलपड़े का मेकओवर अटल बिहारी वाजपेयी के यंग दिनों का है जब वो राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय थे. बता दें अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को निभाएंगे श्रेयस तलपड़े

श्रेयस तलपड़े के किरदार को लेकर कंगना रनौत ने कहा, "जब श्रीमती इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी थीं तब अटल बिहारी वाजपेयी एक युवा नेता थे. वो आपातकाल के नायकों में से एक थे. श्रेयस बहुमुखी अभिनेता हैं. इस फिल्म में उनके साथ काम करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में उनका प्रदर्शन यादगार होगा. हम भाग्यशाली हैं कि इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए उनके जैसा कलाकार हमें मिला."

श्रेयस तलपड़े ने फिल्म में अपने इस किरदार को लेकर कहा, "अटल जी सबसे सम्मानित, बुद्धिमान, विद्वान, प्रभावशाली और भारत के साथ-साथ दुनिया भर के सबसे प्रिय नेताओं में से एक थे. उन्हें पर्दे पर निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. इतना ही नहीं ये एक बड़े सम्मान और निश्चित रूप से एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. मुझे उम्मीद है कि मैं सबकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा. मैं भूमिका निभाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं. कंगना मैम देश की बहुमुखी और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने इसे बार-बार साबित किया है. लेकिन उन्हें पहली बार फिल्म का निर्देशन करते हुए देखने का एक अच्छा अनुभव होगा. आपातकाल को उनके द्वारा निर्देशित करना वाकई में गर्व की बात है. मैं काफी खुश हूं. पूरी टीम को शुभकामनाएं. ये आपातकाल का समय है.'

आपको बता दें इमरजेंसी (Emergency) फिल्म की कहानी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में 1975-77 में लगी इमरजेंसी के ऊपर आधारित है. फिल्म को खुद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) डायरेक्टर कर रही हैं. इसके अलावा इंदिरा गांधी के किरदार में भी वह खुद नजर आएंगी. कंगना की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) जेपी नारायण का रोल निभा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Divyanka Tripathi Trolled: 'मोटापे' को लेकर ट्रोल होने पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठी, कहा - ‘ऐसे बेवकूफों पर आती है शर्म जो...’

MTV Video Music Awards 2022: केंड्रिक लैमर, Lil Nas X और Jack Harlow को मिला 7 कैटेगरी में नॉमिनेशन, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live Updates: रणबीर की 'रामायण' के टीजर को मिला लोगों से मिक्स्ड रिएक्शन, 'धुरंधर 2' के फैन हुए आमिर खान
Live: रणबीर की 'रामायण' के टीजर को मिला लोगों से मिक्स्ड रिएक्शन, 'धुरंधर 2' के फैन हुए आमिर खान
फिल्मों में एंट्री के लिए छोड़ा 35 लाख का कॉन्ट्रैक्ट, पत्नी से पैसे उधार लेकर दिए ऑडिशन, ऐसी रही '12th फेल' एक्टर की जर्नी
फिल्मों में एंट्री के लिए छोड़ा 35 लाख का कॉन्ट्रैक्ट, पत्नी से पैसे उधार लेकर दिए ऑडिशन, ऐसी रही '12th फेल' एक्टर की जर्नी
2000 करोड़ी हिट फिल्म दे चुके हैं 'रामायण' के डायरेक्टर, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड, राजामौली भी हुए फेल
2000 करोड़ी हिट फिल्म दे चुके हैं 'रामायण' के डायरेक्टर, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड, राजामौली भी हुए फेल
Dhurandhar 2 Box Office Day 16 Live: 16वे दिन भी 'धुरंधर 2' कर रही धुआंधार कमाई, दोपहर 1 बजे तक कमा डाले 5 करोड़, आज 950 करोड़ के होगी पार
16वे दिन भी 'धुरंधर 2' कर रही धुआंधार कमाई, दोपहर 1 बजे तक कमा डाले 5 करोड़

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump Remark: ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
Viral video: मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
Bhu Naksha Portal: ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
Embed widget