एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Case: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से जुड़ा पंजाबी सिंगर अफसाना खान का नाम! NIA ने की पूछताछ

Sidhu Moose Wala: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर नया मोड़ सामने आया है. खबरों के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की करीबी दोस्त और पंजाबी सिंगर अफसाना खान से एनआईए की ओर से पूछताछ की गई है.

Sidhu Moose Wala Murder Case: इस साल मई के महीने में पंजाब के मशहूर सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की सरेआम गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी. सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से पुलिस और जांच एजेंसियां लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई हैं. साथ ही एनआईए (NIA) जैसी बड़ी जांच एजेंसी भी सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच कर रही हैं. इस बीच अब अपडेट ये आ रहा है कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से उनकी करीबी दोस्त और पंजाबी सिंगर अफसाना खान ( Afsana Khan) का नाम जुड़ता दिख रहा है. खबरों के अनुसार एनआईए ने अफसाना से इस मामले में पूछताछ की है.

एनआईए ने अफसाना खान से की पूछताछ

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और पंजाब की जानी मानी सिंगर अफसाना खान के नाम से सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है. लाइव हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक नेशनल इन्वेस्टिगेशन एंजेसी (NIA) की ओर से अफसान खान को समन किया गया है. जिसके तहत मगंलवार को अफसान से सिद्धू मूसेवाला केस को लेकर करीब 5 घंटों तक लंबी पूछताछ की गई है. बताया जा रहा है कि एनआईए को शक है कि कहीं न कहीं जिस लड़की (अफसाना खान) को सिद्धू अपनी मुंहबोली बहन मानते थे, उसका कनेक्शन सिद्धू के मर्डर केस है. ऐसे में आने वाले समय में अफसाना खान से और भी पूछताछ की जा सकती है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि हो सकता है कि अफसाना खान का लिंक अप बंबीहा गैंग से भी हो. 

अफसाना को थी धमकी भरे फोन कॉल्स की जानकारी

सिद्धू मूसेवाला सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) को अपनी दोस्त से ज्यादा मुंहबोली बहन मानते थे. सिद्धू मूसेवाला और अफसाना खान ने कई सारे गाने साथ मिलकर भी किए. खबरों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) ने धमकी भरी फोन कॉल्स की कथित जानकारी अफसाना खान को भी दी थी. इतना ही नहीं सिद्धू मूसेवाला ने अपना आखिरी गाना 'जंदी वार' भी अफसाना खान के साथ गाया था. हालांकि कोर्ट ने इस गाने पर रोक लगा दी है. बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान के बहुचर्चित शो बिग बॉस 15 में अफसाना खान नजर आईं थीं.

यह भी पढ़ें- Thank God से पहले इन फिल्मों पर लग चुका है धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, PK से 'आदिपुरुष' तक ये फिल्में हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 10: 'धुरंधर 2' की आंधी में बह गई 'पुष्पा 2', दूसरे शनिवार को रणवीर की फिल्म ने रचा इतिहास
'धुरंधर 2' की आंधी में बह गई 'पुष्पा 2', दूसरे शनिवार को रणवीर की फिल्म ने रचा इतिहास
3 रुपए की दिहाड़ी कमाने वाले जगदीप की 'शोले' ने बदली किस्मत, 'सूरमा भोपाली' बन अमर हुए एक्टर
3 रुपए की दिहाड़ी कमाने वाले जगदीप की 'शोले' ने बदली किस्मत, 'सूरमा भोपाली' बन अमर हुए एक्टर
परिवार संग मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं करीना और करिश्मा, मुश्किल वक्त में निभाई दोस्ती
परिवार संग मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं करीना और करिश्मा, मुश्किल वक्त में निभाई दोस्ती
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US No Kings Protests: अपने ही देश में घिरे डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
अपने ही देश में घिरे ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
Haryana News: 'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
19 साल बाद राजपाल यादव-अक्षय कुमार ने रीक्रिएट किया 'भूल भुलैया' का फेमस सीन, देखकर यादें हो जाएंगी ताजा
19 साल बाद राजपाल यादव-अक्षय कुमार ने रीक्रिएट किया 'भूल भुलैया' का फेमस सीन, देखकर यादें हो जाएंगी ताजा
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Cheapest Petrol In India: भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
Video: हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
Embed widget