एक्सप्लोरर

#Simmba का पहला गाना रिलीज, सारा अली खान से रणवीर सिंह ने कहा 'लड़की आंख मारे'

SIMMBA First Song: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है . गाना ''आंख मारे '' एक रीमिक्स सॉन्ग है जिसमें सारा अली खान औऱ रणवीर सिंह जबरदस्त डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं.

SIMMBA First Song : सारा अली खान और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है. गाने में सारा और रणवीर दोनों ही बड़े मस्ती भरे अंदाज नजर आ रहे हैं. गाने का टाइटल रखा गया है 'आंख मारे'. ये गाना एक रीमिक्स सॉन्ग है. गाने की शुरुआत में ही फिल्म के निर्माता करण जौहर नजर आते हैं और कहते हैं कि 'ओ माई गॉड एक और रीमिक्स'. इसके बाद गाने में एंट्री होती है सारा और रणवीर की. गाने में दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है और डांस मूव्स भी काफी कैची रखे गए हैं. इस गाने को इस बार मीका सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है. हालांकि इसमें ओरिजनल गाने के भी कुछ अंश रखे गए हैं जिन्हें कुमार सानू ने गाया था. इसके अलावा गाने में तुषार कपूर, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी नजर आते हैं जो गोलमाल का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आ रहे हैं. सिंबा का ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है और रिलीज के कुछ मिनटों में ही इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि ओरिजनली ये गाना साल 1996 में आई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' का है. जिसमें अरशद वारसी और एक्ट्रेस प्रिया गिल पर फिल्माया गया है. इस गाने उस दौरान कुमार सानू और कविता कृष्णामूर्ति ने गाया था. दो दिन पहले 'सिंबा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. फिल्म में 'सिंघम' वाले शिवगड के बच्चे की कहानी दिखाई गई है. ये वही बच्चा है जो अजय देवगन 'सिंघम' की तरह पुलिस वाला बनना चाहता था. 'सिंबा' में रणवीर सिंह इसी बच्चे के किरदार में हैं. रणवीर एक बार फिर से अपने लुक और रोल से फैंस का दिल जीतने वाले हैं. इसके साथ ही फिल्म में उनके लव इंट्रेस्ट के किरदार में सारा बेहद शानदार लग रही हैं. परदे पर दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक है. हालांकि ट्रेलर में सारा में काफी कम समय के लिए स्क्रिन प्रजेंस है. रिलीज के दो दिन बाद भी सिंबा का ट्रेलर लगातार यूट्यूब पर पहले नंबर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म के ट्रेलर को दो दिन में 36,007,315 व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को रोहित शेट्टी और करण जौहर को धर्मा प्रोडक्शन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. बता दें कि ये फिल्स साल 2015 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टेंपर' का हिन्दी रीमेक है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट
रश्मिका- विजय ने शेयर किया हैदराबाद रिसेप्शन का प्यारा वीडियो, फैंस को दी ढेर सारी Kiss
रश्मिका- विजय ने शेयर किया हैदराबाद रिसेप्शन का प्यारा वीडियो, फैंस को दी ढेर सारी Kiss
बेटी रिया के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट, पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार
बेटी रिया के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट, पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

वीडियोज

Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान, अमेरिका से लेकर कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
ईरान, US से कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget