एक्सप्लोरर

Suchitra Krishnamoorthi ने किया खुलासा, बेटी ने डेटिंग साइट पर डाल दी थी उनकी प्रोफाइल और फिर....

Actress Suchitra Krishnamoorthi: सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैसे उनकी बेटी कावेरी कपूर ने उन्हें एक डेटिंग साइट पर जोड़ दिया था जो कि उन्हें पसंद नहीं आया था.

Suchitra Krishnamoorthi Dating Site: सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) और शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने 1997 में शादी की और 2006 में उनका तलाक हो गया. अभिनेता और फिल्म निर्माता की एक बेटी कावेरी कपूर (Kaveri Kapur) हैं, जो कि पेशे से सिंगर हैं, और जल्द ही हिंदी फिल्मों में अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं. कावेरी अपनी मां के साथ रहती हैं. हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में सुचित्रा (Suchitra Krishnamoorthi) ने कहा कि एक सिंगल पेरेंट के तौर पर वो अपनी बेटी के साथ बिल्कुल भी सख्त नहीं थीं. सुचित्रा ने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी कावेरी ने उन्हें एक डेटिंग ऐप से जुड़ने के लिए फोर्स किया था. 

बेटी के कहने पर डेटिंग ऐप पर डाली प्रोफाइल:

सुचित्रा (Suchitra Krishnamoorthi) ने कहा कि वो एक सिंगल पेरेंट होते हुए कुछ गलत ना करने को लेकर पूरी तरह से जागरूक' थीं. उन्होंने कहा कि वो अपनी जिंदगी में कुछ पहलुओं के बारे में एक बहुत रूढ़िवादी सोच रखती थीं, लेकिन उन्होंने इसे कम करने के लिए अपनी बेटी से वादा किया था. उनकी बेटी कावेरी दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri) के पोते वर्धन पुरी (Vardhan Puri) के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. कावेरी ने एक डेटिंग ऐप पर सुचित्रा की प्रोफाइल बनाई. सुचित्रा ने कहा कि उन्हें डेट पर जाने के लिए मजबूर किया गया, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं था. इसके अलावा सुचित्रा ने बताया कि कुछ डेट पर जाने के बाद उन्होंने इसे खत्म कर दिया. वो अपने इन अनुभवों को अपनी किसी किताब या कहानी में साझा करने की प्लानिंग कर रही हैं.

सिंगल पेरेंट होने का सुचित्रा को नहीं मलाल:

सुचित्रा ने एक अंग्रेजी वेबसीइट को दिए अपने इंटरव्यू में आगे बताया, 'मेरी बेटी कावेरी ने मुझे कुछ समय पहले एक डेटिंग साइट पर जोड़ा था. मैंने उससे वादा किया था तो मैंने कहा ठीक है. मैं बहुत बोर हो गई और मैंने उससे कहा कि मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं. उसने मेरा नाम रेजिस्टर किया और मेरी प्रोफाइल डाल दी. फिर उसने जोर देकर कहा कि मैं कुछ डेट पर जाऊं ... मैंने उससे कहा कि मैं ये तुम्हारे लिए कर रही हूं, अब मैं ये नहीं कर सकती और मैं बिल्कुल ठीक हूं.'

तलाक के बाद सुचित्रा को एक बार फिर हुआ था प्यार: 

सुचित्रा ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि पूर्व पति शेखर कपूर से तलाक होने के बाद उन्होंने किसी को डेट किया था. एक साल तक वो उस रिलेशनशिप में रहीं फिर उनका ब्रेकअप हो गया. उनके इस रिश्ते के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है. 

आपको बता दें सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) ने टीवी शोज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. 1994 में आई फिल्म 'कभी हां कभी ना' में वो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म के साथ-साथ शाहरुख और सुचित्रा की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. एक्ट्रेस ने सालों पहले बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और इन दिनों अपनी बेटी को पूरा समय दे रही हैं. 

ये भी पढ़ें:

Varun Dhawan Video: किलर मूव्‍स से वरुण धवन ने टाइगर श्रॉफ को भी किया इंप्रेस, आपने देखा ये वीडियो?

'Laung Laachi' का भोजपुरी वर्जन सुन झूम उठेंगे आप, वायरल हुआ Akshara Singh का एक और गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
हनी सिंह स्टेज पर गाते रहे गाना, ऑडियंस के बीच हुई तगड़ी झड़प, दिल्ली कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल
हनी सिंह स्टेज पर गाते रहे गाना, ऑडियंस के बीच हुई तगड़ी झड़प, दिल्ली कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल
'लंबी जुदाई' फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, 'सत्ते पे सत्ता' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
'लंबी जुदाई' फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, 'सत्ते पे सत्ता' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का बड़ा तोहफा, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का बड़ा तोहफा, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों को सुनाएंगी कहानियां

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget