एक्सप्लोरर

जयपुर के पालीवाल परिवार से था सुशांत का गहरा रिश्ता, इनके घर पर हुई थी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' शूटिंग

सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग जयपुर के रहने वाले पालीवाल परिवार के घर पर हुई थी. यह शूटिंग 12 दिनों तक चली थी. सुशांत सिंह की मौत पर पालीवाल परिवार ने दुख जताया है और उनसे जुड़ी यादों को साझा किया है.

जयपुरः इंसान दुनिया छोड़ जाते हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा बनी रहती हैं. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ़ 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन जयपुर के परकोटे में गोविंद देव जी कोलोनी में रहने वाले पालीवाल परिवार को अब भी ऐसा नहीं लगता कि सुशांत अब नहीं रहे. पालीवाल परिवार का सुशांत से करीब सात साल पहले जो नाता जुड़ा था, उसकी तमाम यादें परिवार के हर सदस्य के मन में काफी गहरे तक बसीं हैं.

दरअसल, सुशांत और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'शुद्ध देशी रोमांस' की शूटिंग के लिए जयपुर में जगह तलाश रही फिल्म यूनिट को पालीवाल परिवार के घर की लोकेशन बेहद पसंद आई थी. बी-17 गोविंद देव जी कोलोनी के इस घर की छत से आस-पास का नज़ारा देखा तो मानों फिल्म यूनिट को मन माँगी मुराद मिल गई. छत से एक तरफ़ जयपुर का नाहरगढ किला, तो दूसरी तरफ प्राचीन गढ़ गणेश मंदिर, तो तीसरी दिशा से भव्य सिटी पैलेस के शानदार नज़ारे दिख रहे थे.

बेहद सरल थे सुशांत

पालीवाल परिवार के भरत ने बताया कि बस ये सब देख फिल्म यूनिट ने तय किया कि उनके घर की छत पर एक घर का सैट बनाया जाएगा. ये घर फिल्म में परिणीति का घर था जिसमें वो सुशांत के साथ लिव इन में रहती थीं. भरत ने बताया कि फिल्म की शूटिंग करीब बारह दिन तक चली और इस दौरान कभी भी सुशांत का स्टार्डम या बड़े कलाकार होने का गर्व देखने को नहीं मिला. सुशांत बेहद सरल थे और दो बार परिवार साथ घर पर खाना भी खाया. जयपुर की मशहूर दाल बाटी और चूरमा के अलावा सुशांत को हमारे घर की बेसन गट्टे की सब्ज़ी भी खूब पसंद आयी.

जयपुर के पालीवाल परिवार से था सुशांत का गहरा रिश्ता, इनके घर पर हुई थी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' शूटिंग

परिवार के साथ उड़ाते थे पतंग

हर्षित बताते है कि शूटिंग के दौरान जब कभी सुशांत फ्री होते, तो वो हम लोगों के साथ कैरम खेलते या पतंग उड़ाते. कई बार उन्होंने साथ में क्रिकेट भी खेला. हर्षित ने बताया कि साल 2013 में जब उनके घर शूटिंग चल रही थी, तब घर का एक बच्चा अनिरुद्ध पाँच साल का था. शूटिंग खत्म होने वाले दिन सुशांत को पता चला कि आज अनिरुद्ध का जन्मदिन है, तो उन्होंने अनिरुद्ध को प्यार से अपने पास बुलाकर उसके चॉकलेट गिफ्ट दी. शूटिंग के दौरान जब दिवाली की आतिशबाजी का दृश्य शूट हो रहा था, तब सुशांत ने पालीवाल परिवार के सदस्यों को बुलाकर उनके साथ खूब बम और पटाखे भी फोड़े थे.

अब वही सुशांत शांत हो चुके हैं, लेकिन पालीवाल परिवार के किसी भी सदस्य को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है कि इतना जिंदादिल इंसान आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकता है. लेकिन यही कड़वी सच्चाई है और सुशांत के लाखों चाहने वालों को इस बात को स्वीकार करना होगा कि क्रिकेटर धोनी की ज़िंदगी को सुनहरी स्क्रीन पर जीने वाले सुशांत अब हमारे बीच नहीं रहे.

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से दुखी हुईं आलिया-तापसी, कार्तिक आर्यन ने भी जताया शोक

सुशांत सिंह राजपूत के बैंक डिटेल और निजी संबंधों के इर्द-गिर्द जांच कर रही है पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 5: पहले मंडे टेस्ट में 'धुरंधर 2' रही अव्वल, तोड़े सलमान खान-सनी देओल के रिकॉर्ड, 5 दिन में 500 करोड़ के हुई पार
पहले मंडे टेस्ट में अव्वल रही 'धुरंधर 2', सलमान खान का तोड़ दिया ये इतना बड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 5वें दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ बनी दुनियाभर रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 5 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अक्षय कुमार ने की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ, 'भूत बंगला' से किया कंपेयर
अक्षय कुमार ने की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ, 'भूत बंगला' से किया कंपेयर
Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: 'धुरंधर 2' का सोमवार को भौकाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर
Live: 'धुरंधर 2' का सोमवार को भौकाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि में सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, रात 10 बजे तक इन रास्तों पर रहेगी रोक
दिल्ली: नवरात्रि में सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, रात 10 बजे तक इन रास्तों पर रहेगी रोक
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 5वें दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ बनी दुनियाभर रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 5 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
Embed widget