एक्सप्लोरर

Sushmita Sen अब साल में दो बार मनाएंगी अपना बर्थडे, इंस्टाग्राम बायो बदलकर दिया हिंट, जानें क्या है वजह

Sushmita Sen Second DOB: पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार सुष्मिता अपने इंस्टाग्राम बायो को चेंज करने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं.

Sushmita Sen Second DOB: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन वैसे तो लाइमलाइट का हिस्सा बनना काफी पसंद करती हैं लेकिन जो कुछ भी करती हैं वो चर्चा का विषय बन जाता है. जैसे आज यानी 28 जून को जब सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम के बायो को बदला तो लोगों को हैरानी हुई आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया, वहीं कई लोगों को इसकी वजह पता है.

सुष्मिता सेन को फॉलो करने वाले लोग जानते हैं कि सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना बर्थडे मनाती हैं. ऐसे में जब सुष्मिता ने अपना बायो बदला तो इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है इसकी जानकारी लोगों को चाहिए.

सुष्मिता सेन ने क्यों बदला इंस्टाग्राम बायो?

19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता सेन ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदला है. अब सुष्मिता के इंस्टा बायो पर सेकेंड डेट ऑफ बर्थ 27 फरवरी 2023 है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि आखिरी ऐसा क्या हुआ जिससे सुष्मिता को अपनी डेट ऑफ बर्थ बदलनी पड़ी तो बता दें ये वही तारीख है जिस दिन सुष्मिता को हार्ट अटैक हुआ था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

हार्ट अटैक आने के करीब दो दिन बाद उन्होंने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि उनके साथ क्या हुआ और अब वो कैसी हैं. एक्ट्रेस ने साफतौर पर लिखा था, 'मुझे हार्ट अटैक आया था. मेरा दिल अब सही सलामत है. मैं उन लोगों को शुक्रिया कहूंगी जिनकी वजह से मुझे सही समय पर ट्रीटमेंट मिला.'

एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि अगर सही समय पर उन्हें ट्रीटमेंट नहीं मिलता तो वो बच नहीं पाती. एक्ट्रेस ने डॉक्टर को तो थैंक्यू कहा ही साथ में हर छोटे-बड़े कर्मचारियों को भी थैंक्यू कहा जिन्होंने उस समय उनकी मदद की. एक्ट्रेस की जान पर बन आई थी और इसलिए 27 फरवरी 2023 को अपनी सेकेंड डीओबी मान रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन ओटीटी पर उनकी मौजूदगी देखने को मिल जाती है. सुष्मिता की लास्ट ओटीटी रिलीज 'आर्या 3' थी जिसने हॉटस्टार पर एक बार फिर पॉपुलैरिटी बटोरी. ऐसा बहुत कम होता है जब सुष्मिता सेन किसी लाइमलाइट का हिस्सा बनें.

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने 'मैं हूं ना', 'बीवी नंबर 1', 'सिर्फ तुम', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'आंखें', 'दस्तक' जैसी फिल्में की हैं. वहीं ओटीटी पर सुष्मिता की सबसे हिट वेब सीरीज 'आर्या' है जिसके तीन पार्ट्स आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Bad Newz Trailer: 'बैड न्यूज' का ट्रेलर आउट, जानें विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ये फिल्म कब होगी रिलीज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment Live: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, प्रियंका चोपड़ा ने की रणवीर सिंह की तारीफ, ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट आई सामने
लाइव: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, प्रियंका चोपड़ा ने की रणवीर सिंह की तारीफ
Dhurandhar 2 Box Office Day 14 Live: 14वें दिन 'धुरंधर 2' का धमाका, 3 बजे तक बना लिया ये रिकॉर्ड, 900 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
14वें दिन 'धुरंधर 2' का धमाका, 3 बजे तक बना लिया ये रिकॉर्ड, 900 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' ने 14वें दिन बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बन गई बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली फिल्म
'धुरंधर 2' ने 14वें दिन बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बन गई ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Video:
"सर गैस नहीं मिल रहा है" पीएम मोदी की रैली में युवक ने लगाई गुहार, फिर प्रधानमंत्री ने यूं किया रिएक्ट
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
Embed widget