Swara Bhasker Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बेटी के जन्म के बाद से एक्टिंग की दुनिया स दूरी बनाई हुई है. वो इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. स्वरा एक्टिंग से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो अभी भी खूब एक्टिव हैं. हर मुद्दे पर वो अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. हाल ही में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए हैं जिसके बाद से स्वरा भास्कर बहुत खुश हैं. उन्होंने राहुल गांधी को जीत की बधाई भी दी थी. रिजल्ट के दिन स्वरा अपनी नजर बनाए बैठी हुई थीं. वो कुछ भी नया अपडेट आने पर शेयर कर रही थीं. अब उन्होंने राहुल गांधी का 25 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. साथ ही कहा है कि अब राहुल का टाइम आ गया है.

स्वरा भास्कर हमेशा से कांग्रेस के सपोर्ट में रही हैं. वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी हिस्सा बनी थीं. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का काफी प्रमोशन भी किया था. अब इंडिया एलांइस ने जिस तरह से एनडीए को टक्कर दी है उससे स्वरा बहुत खुश है.

स्वरा ने शेयर किया वीडियोस्वरा ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- '29 साल की उम्र में राहुल गांधी... 25 साल से यह व्यक्ति बदनामी, गाली-गलौज और उपहास के बावजूद हमारे संविधान के सिद्धांतों पर अड़ा हुआ है! उनका समय आ गया है.' स्वरा के इस पोस्ट पर कई लोग राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ एक्ट्रेस को ही ट्रोल करने लगे हैं.

यूजर्स ने किए कमेंटएक यूजर ने लिखा-RG देश के जननेता हैं, वे हमेशा गरीबों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे. जनता ने देश के संविधान को बचाने के लिए जनादेश दिया है. वहीं दूसरे ने लिखा- हां, उनका समय आ गया है. फिर से विपक्ष में खड़े होकर माइक पर बकवास बातें करना. एक ने लिखा-इस समय फिल्में नहीं मिल रही है क्या की एक्टिंग में कुछ बदलाव आ गया एक्टिंग नहीं आ रही क्या दिक्कत जा रही है आप मेरी बहन जैसी हैं इसलिए सोचा पूछ लूं.