एक्सप्लोरर

Tanhaji: The Unsung Warrior Trailer: दमदार डायलॉग्स और एक्शन के साथ दिखा मराठाओं का दमखम

Tanhaji: The Unsung Warrior Trailer: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में अजय देवगन से लेकर काजोल तक सभी किरदार बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Tanhaji: The Unsung Warrior - Official Trailer : अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर को देखकर अगर इसे एक शब्द में बताना हो तो, इसके लिए सबसे सटीक शब्द होगा दमदार. कुल 3 मिनट 21 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक बेहद भावुक कर देने वाले सीन से होती है. इसमें एक बच्चा खड़ा दिखाई दे रहा है जिसके सामने युद्ध की स्थिति बनी हुई है. ये बच्चा यकीनन तानाजी हैं, और युद्ध में विरगति को प्राप्त होने वाले उनके पिता होंगे. इस युद्ध के बीच एक आवाज सुनाई देती है, ''लोग विरासत में बहुत कुछ छोड़ जाते हैं, मैं तेरे लिए कर्ज छोड़ जा रहा हूं, इस मिट्टी की आजादी.''

Tanhaji: The Unsung Warrior Trailer: दमदार डायलॉग्स और एक्शन के साथ दिखा मराठाओं का दमखम

ये फिल्म असल कहानी पर आधारित है, ये 1670 के समय की कहानी को दर्शा रही है जिसमें छत्रपति शिवाजी ने अपनी सेना के साथ मिलकर मराठाओं से अपनी जमीन को बचाया था और कई युद्ध लड़े थे. इसी सेना में एक जाबांज सिपाही थे सूबेदार तानाजी मालुसरे, जिसका किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं. इस फिल्म में शिवाजी महाराज के किरदार में शरद केलकर नजर आ रहे हैं.

Tanhaji: The Unsung Warrior Trailer: दमदार डायलॉग्स और एक्शन के साथ दिखा मराठाओं का दमखम

फिल्म के ट्रेलर में मराठाओं की ताकत और मुगलों की क्रूरता दोनों को जगह दी गई है. अजय देवगन के अलावा इसमें सबसे अहम किरदार में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं. फिल्म में सैफ अली खान, उदयभान राठौड़ के किरदार में नजर आ रहे हैं. शिवाजी और उदयभान के बीत पुणे के पास स्थित सिन्हागढ़ को लेकर युद्ध हुआ था. इसी में तानाजी ने एक अहम भूमिका निभाई थी. इसमें सैफ अली खान बेहद दमदार अभिनय करते दिखे. ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैफ की बेहतरीन परफॉर्मेंसेस में से एक होने वाली है. ट्रेलर में सैफ अली खान डायलॉग बोलते दिख रे हैं, ''तू जान दे सकता है मैं जान ले सकता हूं''.

Tanhaji: The Unsung Warrior Trailer: दमदार डायलॉग्स और एक्शन के साथ दिखा मराठाओं का दमखम

फिल्म में काजोल, सावित्रीबाई मलुसरे के किरदार में नजर आ रही हैं. सावित्रीबाई, तानाजी की पत्नी थी. ट्रेलर में काजोल को दो डायलॉग्स दिए गए हैं और दोनों ही बेहद दमदार डायलॉग हैं. पहले डायलॉग में काजोल कहती हैं, ''जब सिवाजी राजे की तलवार चलती है तब औरतों का घूंघट और ब्राह्नणों का जनेऊ सलामत रहता है.'' दूसरे डायलॉग में वो कहती हैं कि कुत्ते की तरह जीने से बेहतर शेर की तरह मरजाना है. Tanhaji: The Unsung Warrior Trailer: दमदार डायलॉग्स और एक्शन के साथ दिखा मराठाओं का दमखम

फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये अजय देवगन की कुछ सबसे बेहतरी फिल्मों में से एक साबित होने वाली है. जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन ओम रावत कर रहे हैं. अजय व भूषण कुमार फिल्म के सह निर्माता है. यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 6: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, अब 1000 करोड़ दूर नहीं
दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
Dhurandhar 2 BO Day 6: 'धुरंधर 2' ने छठे दिन भी किया खतरनाक कलेक्शन, तोड़ डाले 'गदर 2', 'पठान'- 'एनिमल' के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने छठे दिन भी किया खतरनाक कलेक्शन, तोड़ डाले 'गदर 2', 'पठान'- 'एनिमल' के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 BO Day 6 Live: छठे दिन भी 'धुरंधर 2' का कहर जारी, साढ़े 10 बजे तक 575 करोड़ हुआ कलेक्शन
छठे दिन भी 'धुरंधर 2' का कहर जारी, साढ़े 10 बजे तक 575 करोड़ हुआ कलेक्शन

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
Embed widget