एक्सप्लोरर

आज रिलीज हो रही हैं तीन फिल्में: 'द ग़ाजी अटैक', 'रनिंग शादी' और 'इरादा'

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में आज बॉलीवुड की आज तीन फिल्में ‘द ग़ाजी अटैक’, ‘रनिंग शादी’ और 'इरादा' रिलीज हो रही है.

‘द ग़ाजी अटैक’ में अतुल कुलकर्णी, के के मेनन, राणा दग्गुबती, तापसी पन्नू,ओम पूरी, राहुल सिंह, कुणाल कौशिक मुख्य भूमिकाओं में है. फिल्म का निर्देशन संकल्प रेड्डी ने किया है. फिल्म की कहानी 1971 के समय की है, जब पाकिस्तान ने भारत के नौसेना के सबसे दमदार आईएनएस विक्रांत को जमींदोज करने के इरादे से अपनी सबसे कुशल पनडुब्बी 'गाजी' को भेजा था. लेकिन भारत की नौसेना के एस 21 पनडुब्बी पर मौजूद कप्तान रणविजय सिंह (के के मेनन), लेफ्टिनेंट कमांडर अर्जुन (राणा दग्गुबती), देवराज (अतुल कुलकर्णी) जैसे ऑफिसर्स ने अपनी सोच और समझ के साथ पीएनएस गाजी को समंदर में ही मार गिराया.

‘रनिंग शादी’ फिल्म में तापसी पन्नू और अमित साध मुख्य भूमिकाओं में है. फिल्म का निर्देशक अमित रॉय ने किया है और सह-निर्माता शूजीत सरकार हैं. फिल्म में दो लड़के भरोसे (अमित साध) और साइबरजीत (अर्श बाजवा) अपनी शादियों के बीच से भागती लड़कियों को देखकर एक नया बिजनेस आइडिया निकालते हैं. यह आइडिया भागकर शादी करने वालों के लिए मैरिज ब्यूरो खोलने का है, जिसकी टैगलाइन है– भगाएंगे हम, निभाएंगे आप.

इस बिजनेस आइडिया को जमीन पर लाने में इनकी दोस्त निम्मी (तापसी पन्नू) इनकी मदद करती है. भरोसे और निम्मी पर फिल्माए रोमांटिक दृश्य फिल्म में एक समांतर प्रेम कहानी होने की बात भी कहते हैं. कुल-मिलाकर यह फिल्म भागने-भगाने, प्यार-शादी और बिजनेस की चुनौतियों का मस्ती भरा वर्जन होने का दावा करती है.

फिल्म 'इरादा' में दिव्या दत्ता, सागरिका घाटके, नसीरूद्दीन शाह और शरद केलकर मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में दिव्या राजनीतिज्ञ की भूमिका में हैं. 'इरादा' की कहानी अपर्णा सिंह और अनुष्का रंजन के साथ मिलकर लिखी है. अपर्णा सिंह ने इस फिल्म को निर्देशित किया है.

हॉलीवुड फिल्म 'मून लाइट' आज भारत में होगी रिलीज इसके अलावा इस साल ऑस्कर के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों में नामांकन पाने वाली हॉलीवुड की फिल्म 'मून लाइट' आज भारत में रिलीज होने जा रही है. बैरी जैंकिंस के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक लघु नाटिका से प्रेरित है. जिसका नाम है- 'इन मूनलाइट- ब्लैक ब्वायज लुक्स ब्लूज' और हॉलीवुड के मशहूर एक्टर रोडेस एंड्ज ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है. ये कहानी एक अश्वेत बच्चे की जिंदगी के सफर पर आधारित है, जिसे बहुत संघर्षों से गुजरना पड़ा. इस फिल्म को इस साल बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्शन सहित ऑस्कर की आठ अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित किया गया है. यही वजह है कि भारतीय दर्शक बेसब्री से इसके यहां रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुदा हाफिज' फेम शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, प्रेगनेंसी को बताया 'को-प्रोडक्शन'
'खुदा हाफिज' फेम शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, प्रेगनेंसी को बताया 'को-प्रोडक्शन'
भारती सिंह ने व्लॉग में दिखाई छोटे बेटे काजू की झलक, फैंस ने लुटाया प्यार
भारती सिंह ने व्लॉग में दिखाई छोटे बेटे काजू की झलक, फैंस ने लुटाया प्यार
ग्लोबल मंच पर पहुंची रणबीर कपूर की 'रामायण', सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में गूंजेगा फिल्म का ट्रेलर
ग्लोबल मंच पर पहुंची रणबीर कपूर की 'रामायण', सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में गूंजेगा फिल्म का ट्रेलर
‘भूत बंगला’ से अक्षय कुमार का फनी वीडियो वायरल, बिना सिर वाले भूत के साथ मस्ती करते आए नजर
‘भूत बंगला’ से अक्षय कुमार का फनी वीडियो वायरल, बिना सिर वाले भूत के साथ मस्ती करते आए नजर

वीडियोज

Seedha Sawal: इजरायल का 'मिशन ईरान'? ट्रंप की 'चेतावनी' ने उड़ाई दुनिया की नींद! | Iran vs Israel
Israel-Iran War: कुवैत में बजे सायरन..बहरिन में US बेस पर अटैक | Israel Attack on Iran | War
Janhit: खामेनेई पर सीधा वार? अमेरिका-इजरायल के हमले से हिल गया ईरान | Iran Strikes Back on Israel
Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget