एक्सप्लोरर

'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का नाम पहले रखा गया था 'संडास एक प्रेम कथा'

आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके इस विषय पर फिल्म बानने को लेकर अक्षय कुमार को बधाई दी थी.

मुंबई: अक्षय कुमार की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का नाम पहले 'संडास एक प्रेम कथा' रखा गया था. इस बात का खुलासा गुरुवार को अक्षय कुमार ने खुद अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान‌ किया है.

फिल्म के इस हटके टाइटल के बारे में सवाल किया जाने पर अक्षय ने बताया कि फिल्म के लेखक सिद्धार्थ और गरिमा ने ही फिल्म के ओरिजनल टाइटल के बारे में सोचा था, लेकिन‌ फिर हमने इसमें चेंज करते हुए टॉयलेट शब्द का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर समझा. अक्षय कुमार ने साथ ही बताया कि चार साल तक इस फिल्म‌ की स्क्रिप्ट कई स्टार्स के पास पहुंची, मगर किसी को भी अच्छी नहीं लगी और किसी ने भी इस फिल्म में काम करने के लिए हां नहीं की. पर जब मुझे फिल्म‌ की स्क्रिप्ट मिली तो यह मुझे यह काफी पसंद आई और इसके फिल्म के लिए फौरन हां कर दी.

अक्षय ने फिल्म‌ के एक गाने 'हंस मत पगली' में हीरोइन को स्टॉक किए जाने को‌ लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि वो किरदार ही कुछ इस तरह का है. साथ ही अक्षय ने कहा है कि एक व्यक्ति में सारी अच्छाइयां ही तो नहीं दिखाई जा सकती हैं. अनुपम खेर ने अक्षय की बात का बचाव करते हुए कहा है कि एक व्यक्ति में अगर किसी तरह की बुराई नहीं दिखाई जाएगी तो फिर फिल्म में उसमें होने वाले पॉजिटिव बदलावों को नहीं दिखाया जा सकता है.

आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके इस विषय पर फिल्म बानने को लेकर अक्षय कुमार को बधाई दी थी. ऐसे में रिलीज से पहले फिल्म पीएम मोदी को दिखाने जाने से जुड़े एक सवाल पर अक्षय ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री को फिल्म दिखाना जरूर पसंद करेंगे, मगर वो एक व्यस्त व्यक्ति हैं और उनके पास फिल्म देखने के अलावा भी कई तरह जरूरी काम हैं.

फिल्म को टैक्स फ्री कराने की कोशिशों से जुड़े एक सवाल पर अक्षय ने कहा कि उनकी तरफ से अभी ऐसी कोई कोशिश नहीं हुई है. हालांकि, वो चाहेंगे कि ऐसा हो और लोगों को कम दाम पर फिल्म देखने का मौका मिले.

अक्षय कुमार पर हाल ही में लंदन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच हुए फाइनल मुकाबले के दौरान तिरंगे को गलत तरीके से लहराने का इल्जाम लगा था. इस पर अक्षय ने सफाई देते हुए कहा है कि तिरंगे को फहराने के‌ लिए उसे खोलते वक्त उलटी दिशा से तस्वीर खींची गई थी और इसलिए तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा कि उन्होंने तिरंगे को सही तरीके से नहीं फहराया था. अक्षय ने कहा है, "अगर फिर भी किसी के भावनाएं आहत हुईं हैं तो मैं माफी मांगता हूं."

अक्षय ने इस मौके पर मुम्बई के कई क्लीन-अप मार्शल (बीएमसी से जुड़े सफाई कर्मचारियों) को भी आमंत्रित किया था. अक्षय ने उन्हें मंच पर बुलाकर शहर को साफ रखने की उनकी कोशिशों की काफी सराहना की और इन कोशिशों के दौरान आनेवाली मुश्किलों के बारे‌ में भी उनसे सवाल-जवाब किए.

अक्षय ने स्वच्छता के प्रति आम लोगों के नजरिए में बदलाव की वकालत करते हुए अपनी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम‌ कथा' को इसी बदलाव की एक सराहनीय कोशिश बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने मांग में भरा सिंदूर, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का Video वायरल
मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने मांग में भरा सिंदूर, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का वीडियो वायरल
The Kerala Story 2 BO Day 13: 'द केरल स्टोरी 2’ ने 13वें दिन भी की धमाकेदार कमाई, जानें- 50 करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर?
'द केरल स्टोरी 2’ ने 13वें दिन भी की धमाकेदार कमाई, जानें- 50 करोड़ी बनने से है कितनी दूर?
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
'धुरंधर 2' बन पाएगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? रणवीर सिंह की फिल्म को तोड़ने होंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स
'धुरंधर 2' बन पाएगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? तोड़ने होंगे 6 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
US Donald Trump: भारत,चीन समेत कौन-कौन से 16 देशों पर चलेगा ट्रंप का डंडा! ये रही पूरी लिस्ट
भारत,चीन समेत कौन-कौन से 16 देशों पर चलेगा ट्रंप का डंडा! ये रही पूरी लिस्ट
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget