एक्सप्लोरर

देवानंद और सुरैया के मुहब्बत की अधूरी दास्तान, दादी बनी थीं 'विलेन', अलग धर्म होने के चलते नहीं हो सकी शादी

Suraiya Dev Anand Love Story: अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिये पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सुरैया, देवानंद को दिल की गहराइयों से मोहब्बत करती थीं. उनकी वजह से सुरैया ने कभी शादी नहीं की.

Suraiya And Dev Anand Love Story: अनमोल घड़ी (Anmol Ghadi), मिर्जा गालिब (Mirza Ghalib), फूल (Phool) और खूबसूरत (Khubsurat) जैसी शानदार फिल्में देने वाली सुरैया हिंदी फिल्म संसार की बहुत बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं. उनकी खूबसूरती और अभिनय के लोग दीवाने हुआ करते थे. उनकी शोहरत का ये आलम था कि उनकी एक झलक के लिये फैंस बेताब रहते थे. सुरैया की खूबसूरती के साथ सुरैया की लव लाइफ (Love Life) भी बहुत चर्चा में रही. मशहूर अभिनेता देवानंद से उन्हें बहुत प्यार था.

देवानंद से की मोहब्बत

जहां एक तरफ तमाम लड़कियां उन दिनों देवानंद पर मरा करती थीं. वहीं दूसरी तरफ देवानंद सुरैया के प्यार में घायल थे. दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई. पहली ही मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे. इसके बाद दोनों मिलने लगे, लेकिन जब सुरैया के घरवालों को उनकी मोहब्बत की बात पता चली तो उन पर पहरा लगाया गया. सुरैया की दादी उनकी और देवानंद की शादी के सख्त खिलाफ थीं. जब देवानंद सुरैया को फोन करते थे तो उनकी दादी बात नहीं होने देती थी. देवानंद के लिये सुरैया रात-रात भर रोया करती थीं.

देवानंद ने दी थी अंगूठी

देवानंद ने अपनी मोहब्बत की निशानी के तौर पर सुरैया को एक डायमंड रिंग दी थी. सुरैया हमेशा उनके दिये हुए तोहफे को अपनी उंगली में पहने रहती थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरैया की मां ने एक बार दोनों की गुपचुप तरीके से छत पर मीटिंग भी करवाई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार सुरैया से ये तक कहा गया कि अगर उनकी देवानंद से शादी हो गई तो पूरे देश में दंगे हो जाएंगे.

अलग-अलग धर्म आया आड़े

सुरैया और देवानंद दोनों अलग-अलग धर्म के थे. इसी वजह से सुरैया की दादी उनकी शादी के खिलाफ थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सुरैया के घरवालों ने जब देवानंद को जान से मारने की धमकी दी तो वो पीछे हट गईं. इसके साथ दोनों की मोहब्बत अधूरी रह गई. कुछ वक्त के बाद देवानंद ने कल्पना कार्तिक (Kalpana Kartik) से शादी कर ली, लेकिन सुरैया जहां थी वहीं पर रहीं.

सुरैया (Suraiya) ने देवानंद (Dev Anand) की मोहब्बत में उम्र भर शादी नहीं की और 74 साल की उम्र में 31 जनवरी 2004 को इस संसार को अलविदा कह दिया. वो अपने शानदार काम की बदौलत हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगी.

Bhojpuri Song: 'पेट्रोल के भाव' जैसी बढ़ती गई Neelkamal Singh की हीरोइन की जवानी, एक्ट्रेस को देख लोगों ने कहा- उफ्फ ये मस्तानी

Photos: बॉयफ्रेंड के साथ देर रात लंदन की सड़कों पर एंजॉय करती दिखीं 'कूल गर्ल' Amy Jackson

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget