एक्सप्लोरर

Khuda Haafiz 2 Trailer: विद्यूत जामवाल की 'खुदा हाफिज 2' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन-इमोशन का दिखा शानदार कॉम्बिनेशन

KHUDA HAAFIZ 2 - Agni Pariksha Trailer: विद्यूत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म 'खुदा हाफिज 2 -अग्निपरिक्षा' (KHUDA HAAFIZ 2 - Agni Pariksha ) का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है.

Khuda Haafiz 2 Trailer: विद्यूत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म 'खुदा हाफिज 2 -अग्निपरिक्षा' (KHUDA HAAFIZ 2 - Agni Pariksha ) का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर में नरगिस (Nargis) और समीर (Sameer) की कहानी को आगे बढ़ते दिखाया गया है. नरगिस को वापस देश वापस लेकर आने के बाद समीर यानी की विद्यूत उसे फिर से आम जिंदगी जीने के लिए प्रोत्साहित करते दिखते हैं.

इसमें समीर अपनी नरगिस को वापस पाने के लिए एक बच्ची को गोद लेते हैं.. और तीनों साथ में एक बार फिर जिंदगी शुरू करते हैं. लेकिन इस बार भी समीर की खुशहाल जिंदगी को किसी की बुरी नजर लग जाती है. एक दिन स्कूल से उनकी बेटी नंदीनी को कुछ लोग किडनैप कर के ले जाते हैं. इसके बाद शुरू होता है पिता का संघर्ष. एक पिता जो अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है वो उसे सही सलामत वापस लाने के लिए हर कोशिश करता नजर आता है. फिल्म के ट्रेलर में इमोशन और एक्शन दोनों दिखाई दे रहे हैं और दर्शकों के लिए कहानी से रिलेट कर पाना भी आसान लग रहा है. 

फिल्म को लेकर विद्युत जामवाल कहते हैं, "मैं दर्शकों और प्रशंसकों का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरे द्वारा निभाए गए हर किरदार को प्यार दिया है. समीर को बहुत सारा प्यार देने के लिए में उनका जितना धन्यवाद करू उतना कम हैं. 8 जुलाई को, मैं आपको समीर के रूप में सिनेमाघरों में दिखूंगा, जो प्यार का प्रतीक है. मेरे लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं है.” 

वहीं, नरगिस के किरदार में नजर आ रहीं शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) कहती हैं, “खुदा हाफिज के साथ, हम (विद्युत और मैं) दर्शकों से उनकी डिजिटल स्क्रीन पर समीर और नरगिस के रूप में मिले थे, और अब हम उनके दूसरे अध्याय के साथ फिर से मिलने वाले हैं और इस बार 8 जुलाई को सिनेमाघरों में. अगर आपने कभी सोचा होगा कि हैप्पी एंडिंग के बाद क्या होता है, तो यह फिल्म निश्चित रूप से आपके लिए है." 

'खुदा हाफिज चैप्टर 2', 8 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में आएगी. बता दें कि, पहले इस फिल्म को 17 जून को सिनेमा घरों में रिलीज़ होना था. इस एक्शन ड्रामा फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ शिवालिका ओबेरॉय भी मुख्य किरदार में हैं.इस फिल्म को फारूक कबीर ने डायरेक्ट किया है. यह एक्शन थ्रिलर फिल्म (Action Thriller Film) साल 2020 में रिलीज हुई 'खुदा हाफिज' का सीक्वल (Khuda Haafiz Sequel) है.

ये भी पढ़ें

King of Bollywood: क्या Kartik Aaryan हैं नए 'किंग ऑफ बॉलीवुड', खत्म हो गया शाहरुख का स्टारडम?

Salman Khan का टाइगर 3 में होगा धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस, करोड़ों रुपये हो रहे खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bandar Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'बंदर', दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई
बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'बंदर', दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई
June 2026 Box Office: 'कॉकटेल 2' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक, जून में आगे भी मचेगी धूम, बॉक्स ऑफिस पर होगा महासंग्राम
'कॉकटेल 2' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक, जून में आगे भी बॉक्स ऑफिस पर होगा महासंग्राम
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 2: दो दिनों में वरुण धवन की फीस भी नहीं निकाल पाई फिल्म, जानें बजट और कलेक्शन
HJTIHH BO Day 2: दो दिनों में वरुण धवन की फीस भी नहीं निकाल पाई फिल्म, जानें बजट और कलेक्शन

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget