एक्सप्लोरर

एक अरसा बीत गया लेकिन थिएटर के अंदर ऐसा डर फिर कोई नहीं फैला पाया, ऐसा क्या होता है इन हॉरर फिल्मों में?

बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का नया दौर लाने वाले इस डायरेक्टर ने लोगों को अरसे बाद थिएटर में डराया. ऐसा डराया कि लोग थिएटर से बाहर निकलकर चैन की सांस ले रहे थे. आज जानते हैं इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें.

हॉरर फिल्में क्या होती हैं, ये सही मायने में बॉलीवुड दर्शकों को अगर किसी ने बताया है तो वो हैं डायरेक्टर विक्रम भट्ट. 27 जनवरी को मुंबई में पैदा हुए विक्रम भट्ट की पहली फिल्म तो हॉरर नहीं थी, लेकिन इसके बाद जब उन्होंने हॉरर फिल्में बनानी शुरू कीं, तो लोगों की चीखें थिएटर्स में निकल जाती थीं.

आज जानते हैं विक्रम भट्ट के बारे में. जानेंगे कि उन्होंने कौन-कौन सी फिल्में बनाई हैं. और उनकी बनाई हॉरर फिल्मों में ऐसा क्या होता है जो उन्हें बॉलीवुड में उनके आने से पहले बनी हॉरर फिल्मों से अलग बनाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikram Bhatt (@vikrampbhatt)

विक्रम भट्ट आए तो क्या बदल गया?
विक्रम भट्ट की पहली फिल्म 1993 में आई 'जानम' थी. इसके बाद उन्होंने 'फरेब' और 'गुलाम' जैसी फिल्में भी बनाईं. लेकिन उनको नाम और पहचान उनकी हॉरर फिल्मों से मिली. साल 2002 में विक्रम भट्ट ने दो नए चेहरों बिपाशा बसु और डीनो मोरिया के साथ 'राज' बनाई. इस फिल्म के गाने कमाल थे और आने वाले कई सालों तक लोगों की जुबान पर चढ़े रहे. लेकिन सबसे खास बात जो थी वो थी इस फिल्म में डर पेश करने का तरीका. इस बार उन्होंने कुछ नया किया था. लोगों को डराने के लिए फिल्म में बड़े नाखूनों और बिगड़े हुए चेहरों वाले भूत नहीं रखा गया था. बल्कि पूरी फिल्म ही ऐसे बनाई गई थी कि उसका हर एक हिस्सा डराता था. फिल्म के कैरेक्टर्स आशुतोष राणा और बिपाशा बसु भी उतना ही डरा रहे थे, जितना कि फिल्म का भूत. 

हालांकि, हॉलीवुड में ऐसी फिल्में सालों पहले बनने लगी थीं. लेकिन बॉलीवुड के लिए ये नया था. जहां सिर्फ म्यूजिक, फिल्म की घटनाओं और कहानी से डराया जा रहा हो. फिल्म आई और उस साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो गई.

विक्रम के आने के पहले क्या था हॉरर फिल्मों का हाल
विक्रम के आने से पहले बॉलीवुड में रामसे ब्रदर्स जैसे कुछ क्रिएटर्स थे, जो दर्शकों को हॉरर फिल्में परोसते थे. हालांकि, उस दौर में टेक्नॉलजी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न कर पाने की बंदिशें थीं. इस वजह से रामसे ब्रदर्स डराने के लिए नकली दांत, नाखून और लाल रंग से पुते भूतों के चेहरों को इस्तेमाल करके हॉरर क्रिएट करते थे. ये फिल्में कम बजट की होने के बावजूद अच्छा कलेक्शन कर लेती थीं. लेकिन साल 2000 के बाद बॉलीवुड बदल गया था और यहां का दर्शक भी बदल गया था. इसलिए, ये सारी चीजें लोगों को डराने के लिए काफी नहीं थीं. ऐसे में विक्रम भट्ट के आने से लोगों को हॉरर फिल्मों का मजा फिर से मिलने लगा.

कौन-कौन सी फिल्में बनाई हैं विक्रम ने
विक्रम ने राज सीरीज की फिल्में बनाईं. इसके अलावा, उन्होंने 1920, हॉन्टेड और शापित जैसी हॉरर फिल्मों के अलावा थ्रिलर फिल्मों में भी हाथ आजमाया है. जैसे हेट स्टोरी सीरीज, मिस्टर एक्स, स्पीड, मर्डर 2 और अनकही. आईएमडीबी में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विक्रम भट्ट से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये भी है कि उनका सरनेम भट्ट जरूर है, लेकिन उनका महेश भट्ट से कोई संबंध नहीं है. हां ये बात अलग है कि उन्होंने महेश भट्ट के प्रोडक्शन तले बनी कई फिल्मों को डायरेक्ट जरूर किया है. विक्रम आने वाले दिनों में 'ब्लडी इश्क' दर्शकों के लिए लेकर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

तो अगर आप जेनजी जनरेशन वाली पीढ़ी से हैं और आपने राज नहीं देखी है, तो एक बार ये फिल्म जरूर देखिएगा. अगर हॉरर पसंद है तो ये फिल्म आपको विक्रम भट्ट का फैन बना देगी.

और पढ़ें: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में हुई Vijay sethupathi की एंट्री? इस किरदार में आयेंगे नजर

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget