एक्सप्लोरर

Stree Trailer: हर मर्द को दर्द देने आ गई है 'स्त्री', ये ट्रेलर डराता भी है, हंसाता भी है, देखें

इसके डायलॉग्स भी काफी अच्छे हैं जिन्हें सुनकर आप रिलेट भी कर पाएंगे.

नई दिल्ली: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर खौफनाक होने के साथ-साथ काफी मजेदार है. ये ट्रेलर आपको डराता भी है और हंसाता भी है. इसके डायलॉग्स भी काफी अच्छे हैं जिन्हें सुनकर आप रिलेट भी कर पाएंगे. क्या है कहानी ट्रेलर के साथ कहानी का खुलासा भी हो गया है. इसमें दिखाया गया है कि शहर में सुंदर वेश्या हुआ करती थी. उसे हर मर्द प्यार करता था. कई साल बाद उसे ऐसा मर्द मिला जो उसके शरीर से नहीं आत्मा से प्यार करता था. फिर अचानकर वो गायब हो गई. अब वो हर साल आती है और जिस मर्द को अपने घर में ले जाती है सिर्फ उसके कपड़े ही बाहर आते हैं. उसे लोग स्त्री कहते हैं. इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि राजकुमार राव को एक लड़की से प्यार हो जाता है जो हर साल पूजा पर आती है. फिर अचानक उसके दोस्त बताते हैं कि उसकी गर्लफ्रेंड भूतिया है. क्या सच में उसकी गर्लफ्रेंड ही स्त्री है? अगर है तो वो उससे बचने के लिए क्या करता है? यही कहानी है. Stree Trailer: हर मर्द को दर्द देने आ गई है 'स्त्री', ये ट्रेलर डराता भी है, हंसाता भी है, देखें मजेदार डायलॉग्स से भरपूर है ट्रेलर इस फिल्म के ट्रेलर में डायलॉग्स बहुत मजेदार हैं. इसमें पकंज त्रिपाठी भी हैं. वो एक जगह कहते हैं, 'एक तुम्हारी जेनेरेशन है- फर्स्ट टाइम देखा तो सब हो गया, सेकेंड टाइम में सब हो गया. कहां जा रही है तुम्हारी जेनरेशन?' एक डायलॉग में जब राजकुमार राव और उनके दोस्त पंकज से पूछते हैं कि सबका नाम उसे कैसे पता चल जाता है? तो वो कहते हैं सबका आधार लिंक है उसके पास. YouTube पर धमाल मचा रहा है भोजपुरी गाना ‘पियवा से पहले’, अब तक 10 करोड़ 90 लाख लोगों ने देखा पंकज त्रिपाठी ने ये ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'जो भी कहता है कि मर्द को दर्द नहीं होता वो अब तक स्त्री से नहीं मिला.' स्टार कास्ट Stree Trailer: हर मर्द को दर्द देने आ गई है 'स्त्री', ये ट्रेलर डराता भी है, हंसाता भी है, देखें इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक मुख्य भूमिका में हैं. राजकुमार राव इसमें टेलर की भूमिका में हैं. कपड़े की सिलाई के लिए राजकुमार राव ने ट्रेनिंग भी ली है. इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है. दिनेश विजान ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. यूनिक तरीके से हो रहा है प्रमोशन फिल्म तो पोस्टर रिलीज के समय से ही सुर्खियों में है. इसमें श्रद्धा कपूर के रोल के लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. टैग लाइन भी बहुत ध्यान खींचने वाली है, 'मर्द को दर्द होगा.' आज ट्रेलर से पहले इसका नया पोस्टर रिलीज हुआ जिसके बारे में राजुकमार राव ने लिखा, 'स्त्री से बचने के लिए हम तैयार होकर आ रहे हैं, आप भी सावधान हो जाइए.' वहीं श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'इस बार औरत को नहीं बल्कि देश के हर मर्द को उससे खतरा है.' साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3: चित्रांगदा बोलीं- रोमांटिक सीन्स करते वक्त शर्माते हैं संजय दत्त, देखें इंटरव्यू फिल्म को अनोखे तरीके से प्रमोट किया जा रहा है. इसके प्रमोशन के लिए श्रद्धा सहित पूरे स्टारकास्ट ने अपने इंस्टाग्राम से पुराना पूरा कंटेंट डिलीट कर दिया था. हालांकि ट्रेलर लॉन्च के साथ ही सब कुछ सही हो गया. इस वजह से भी लोगों का ध्यान इस तरफ गया. यहां क्लिक करके देखें स्त्री का ट्रेलर-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर' में सबसे कम फीस पाने वाला एक्टर कौन? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
'धुरंधर' में सबसे कम फीस पाने वाला एक्टर कौन? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
Shah Rukh Khan Upcoming Films: बड़े पर्दे पर इस साल बजेगा शाहरुख खान का डंका! चार फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका, जानें- रिलीज डेट
बड़े पर्दे पर इस साल बजेगा शाहरुख खान का डंका! चार फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका
'धुरंधर 2' बन पाएगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? रणवीर सिंह की फिल्म को तोड़ने होंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स
'धुरंधर 2' बन पाएगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? तोड़ने होंगे 6 बड़े रिकॉर्ड्स
The Kerala Story 2 BO Day 12: ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वें दिन कमाल, ‘अस्सी’ के उड़ा दिए परखच्चे, बना डाला ये सॉलिड रिकॉर्ड
‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वें दिन कमाल, ‘अस्सी’ के उड़ा दिए परखच्चे, बना डाला ये सॉलिड रिकॉर्ड

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
Parliament Session 2026 Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद, वीडियो वायरल
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद
Embed widget