एक्सप्लोरर

Trailer: मारधाड़, एक्शन और रोमांच से भरपूर है 'विश्वरुप-2' का ट्रेलर, देखें

कमल हासन की इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर आज आमिर खान ने सोशल मीडिया के जरिए लॉन्च किया है.

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूप-2' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ये 2013 में आई फिल्म 'विश्वरूपम' का सीक्वल है. ट्रेलर मारधाड़ और एक्शन से भरपूर है. एक मिनट 47 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक्शन का ऐसा डोज है कि आप बिना पलके झपके इसे देख जाएंगे. ये फिल्म तमिल और हिंदी में शूट हुई है. यह तेलुगू में भी डब की जाएगी. फिल्म का हिंदी ट्रेलर आज आमिर खान ने सोशल मीडिया के जरिए लॉन्च किया है. आमिर खान ने आज ट्रेलर रिलीज करते हुए विश्ववरूप-2 की पूरी टीम को बधाई दी. वहीं श्रुति हासन ने तमिल वर्जन और एनटीआर जूनियर ने तेलुगू वर्जन का ट्रेलर रिलीज किया. बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर तीनों कमल हासन ही हैं. इस फिल्म में उन्हीं की मुख्य भूमिका भी है. क्या है कहानी Trailer: मारधाड़, एक्शन और रोमांच से भरपूर है 'विश्वरुप-2' का ट्रेलर, देखें 'विश्वरूप-2' में कमल हासन इंटेलिजेंस ब्यूरो एजेंट वसीम अहमद कश्मीरी की भूमिका में हैं. ट्रेलर में डायलॉग एकाध ही हैं बाकी एक्शन है. इसमें वसीम कहता हैं, ''देखिए मुसलमान होना गुनाह नहीं है, लेकिन आप जैसा इंसान होना हराम है.'' फिल्म में दिखाया गया है कि अलकायदा का आंतकवादी उमर कुरैशी का न्यूयॉर्क में अटैक का मास्टर प्लान वसीम खराब कर देता है. हालांकि उमर और उसका साथी सलीम वहां से भाग जाते हैं. वसीम को ये जिम्मेदारी दी जाती है कि वो उमर सहित सभी आतंकवादियों का खात्मा कर दे. इस फिल्म में कमल हासन के कुछ इंटिमेट सीन्स भी हैं. ये ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ट्रेलर रिलीज के साथ ही ये सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है. कब होगी रिलीज फिल्म के हिंदी वर्जन को रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने पेश किया है. तमिल वर्जन और तेलुगू में डब वर्जन का निर्माण राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा आस्कर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए की गई है. ये फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज  होगी. इसमें शेखर कपूर, वहीदा रहमान, राहुल बोस, पूजा कुमार, एंड्रिया जेरेमियाह, जयदीप अहलावत, नसीर, अनंत महादेवन, युसूफ हुसैन और राजेंद्र गुप्ता जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. विवादों के बावजूद सुपरहिट हुई थी विश्वरुपम 2013 में जब 'विश्वरूपम' रिलीज हुई तो उसके कंटेंट को लेकर काफी विवाद हुआ. फिल्म के नाम से लेकर दृश्यों तक इसे लेकर कई तरह के विवाद हुए. मुस्लिम संगठनों ने कहा कि ये फिल्म अपमानजनक है और इसमें उनकी भावनाओं को आहत पहुंचाने वाला कंटेंट है. तमिलनाडु सरकार ने भी इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी ती. उस वक्त कमस हासन ने कहा था कि ऐसा करके उन्हें तमिलनाडु से बाहर करने की कोशिश की जा रही है. ये फिल्म 25 जनवरी 2013 को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई. इसे लेकर विवाद तब खत्म हुआ जब कमल हासन फिल्म के पांच विवादित दृश्यों को म्यूट करने के लिए तैयार हुए. इसे अच्छा रिव्यू मिला. करीब 115 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 266 करोड़ से ज्यादा कमाई की. विश्वरूपम ने बेस्ट आर्ट डायरेक्शन और बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए दो नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किए. विवादों पर बोले कमल हासन Trailer: मारधाड़, एक्शन और रोमांच से भरपूर है 'विश्वरुप-2' का ट्रेलर, देखें पिछली फिल्म को लेकर हुए विवाद पर कमल हासन ने कहा, ''पहली फिल्म पर जो विवाद हुए वो राजनीति थी. मैं तब सही साबित हुआ. ऐसा अब नहीं होगा. अगर ऐसा होता है तो मैं राजनेता के तौर पर उससे निपटने के लिए तैयार हूं.'' आगे उन्होंने कहा कि वो राजनीति और फिल्म को मिक्स नहीं करते हैं लेकिन कोई और ऐसा करे तो कुछ नहीं कर सकते. यहां देखें ट्रेलर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Kerala Story 2 BO 5: 'द केरल स्टोरी 2' का चल गया जादू, मंगलवार को धुआंधार छाप रही नोट, जानें- 3 बजे तक का कलेक्शन
'द केरल स्टोरी 2' का चल गया जादू, मंगलवार को धुआंधार छाप रही नोट, जानें- 3 बजे तक का कलेक्शन
अबू धाबी से सुरक्षित लौटीं ईशा गुप्ता, फैंस का किया धन्यवाद, बोलीं- 'हालात मुश्किल थे, भगवान की कृपा रही'
अबू धाबी से सुरक्षित लौटीं ईशा गुप्ता, फैंस का किया धन्यवाद, बोलीं- 'हालात मुश्किल थे, भगवान की कृपा रही'
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
Monday Box Office: मंडे को 'द केरल स्टोरी' का दिखा दम, 'ओ रोमियो' हुई पस्त, 39 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2' ने किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मंडे को 'द केरल स्टोरी' के आगे 'ओ रोमियो' का निकला दम जानें- 'बॉर्डर 2' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget