एक्सप्लोरर

आजकल कहां है और क्या कर रही हैं ऐश्वर्या राय की हमशक्ल Sneha Ullal

Sneha Ullal: स्नेहा उल्लाल अपने काम से ज्यादा ऐश्वर्या की तरह दिखने को लेकर चर्चाओं में रहीं. उन्होंने कुछ फिल्में करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी.

Sneha Ullal: ऐश्वर्या राय की हमशक्ल स्नेहा उल्लाल फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस उनकी हर खबर जानना चाहते हैं. सलमान खान की फिल्म ‘लकी-नो टाइम फॉर लव’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली स्नेहा उल्लाल ने ‘आर्यन’, ‘जाने भी दो यारों’ और ‘क्लिक’ जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि उनके काम से ज्यादा उनके लुक ने उन्हें पहचान दिलाई. आखिरी बार उन्हें फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' में देखा गया था जो 2022 में रिलीज हुई थी.

सलमान खान ने दिया था ब्रेक
18 दिसंबर 1987 को मशकट में जन्मीं स्नेहा उल्लाल ने 18 साल की उम्र में सलमान खान के साथ ‘लकी-नो टाइम फॉर लव’ से डेब्यू किया था. स्नेहा की ये फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने लुक से उन्होंने जरूर हर किसी का ध्यान खींच लिया. सुनने में तो ये भी आया था कि ऐश्वर्या राय की तरह दिखने के चलते सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक दिया था. स्नेहा दबंग खान की ही खोज थीं. स्नेहा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. दक्षिण फिल्मों में भी स्नेहा हाथ आजमा चुकी हैं लेकिन कामयाबी उन्हें यहां भी हासिल नहीं हो पाई. उनकी सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं.

गंभीर बीमारी के चलते इंडस्ट्री से हुईं दूर
2015 के बाद स्नेहा ने फिल्मी पर्दे से अचानक दूरी बना ली. एक इंटरव्यू में स्नेहा ने अपने ब्रेक लेने की वजह का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वो बड़ी बीमारी से जूझ रहीं थीं, इस कारण उन्हें फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी. स्नेहा को ऑक्टोइम्यून डिसऑर्डर नाम की बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह वो चार साल तक अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई थीं. ये ब्लड से जुड़ी एक बीमारी होती है. हालांकि स्नेहा अब  पूरी तरह से ठीक हैं. एक्ट्रेस ने साल 2022 में आई फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' से एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी की. हालांकि ये फिल्म भी बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sneha Ullal (@snehaullal)

कहां हैं स्नेहा उल्लाल
स्नेहा उल्लाल फिलहाल बड़े पर्दे से दूर अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं. वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. लगभग हर दिन अपनी पिक्चर्स और वीडियोज के साथ वो फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 833K फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें: जब सुभाष घई की इस मूवी को जेल जानें की वजह से संजू बाबा को पड़ गया था छोड़ना, ओटीटी पर मौजूद है फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का ग्लैम अवतार, बिकिनी पहन मिरर सेल्फी से लगाई आग
ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का ग्लैम अवतार, बिकिनी पहन मिरर सेल्फी से लगाई आग
Dhurandhar 2 BO Live: रामनवमी की छुट्टी पर धुआंधार कमाई कर रही 'धुरंधर 2', साढ़े 5 बजे तक कमा डाले 27 करोड़
रामनवमी की छुट्टी पर धुआंधार कमाई कर रही 'धुरंधर 2', साढ़े 5 बजे तक कमा डाले 27 करोड़
रामनवमी के मौके पर 'वाल्मिकी रामायण' से सामने आया फर्स्ट लुक, इस तारीख को होगी रिलीज
रामनवमी के मौके पर 'वाल्मिकी रामायण' से सामने आया फर्स्ट लुक, इस तारीख को होगी रिलीज
1000 करोड़ कमा चुकी 'धुरंधर 2' को लेकर आमिर खान ने किया रिएक्ट, बोले- अभी तक देखी नहीं
1000 करोड़ कमा चुकी 'धुरंधर 2' को लेकर क्या बोले आमिर खान?

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
Signs Of Nerve Weakness: शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Vande Bharat Video Viral: दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
Embed widget