एक्सप्लोरर

Bollywood Kisse: कौन थी रामायण में मंथरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस, जिसने पर्दे पर क्रूरता के रिकॉर्ड तोड़ दिए

ललिता पवार के साथ फिल्म के सेट पर हुए एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी.हादसे के बाद जब अभिनेत्री का रोल उन्हें मिलना बंद हो गया तब उन्होंने अलग राह चुनी.

कहते हैं मंथरा अगर केकैयी को ना भड़काती तो शायद श्रीराम को वनवास ना जाना पड़ता और फिर वो रावण का वध नहीं करते. अब ऐसा कहा जाता है लेकिन होनी को कौन टाल सकता है. जानते हैं रामायण में मंथरा का किरदार निभाने वाली महिला के बारे में.

ललिता पवार बॉलीवुड की बहुत मशहूर वैंप रही हैं. उनका जन्म नासिक में हुआ और उनके जन्म की कहानी भी बहुत दिलचस्प है. बताया जाता है कि उनकी गर्भवती मां मंदिर में दर्शन के लिए गईं थीं. उसी दौरान ललिता का जन्म हो गया. अब जन्म मंदिर में हुआ तो उनका नाम देवी के नाम पर रख दिया गया अंबिका. जी हां, ललिता पवार का असली नाम अंबिका पवार था. ललिता के पिता बहुत बड़े बिजनेसमैन थे लेकिन ललिता भी कुछ करना चाहती थीं. 9 साल की उम्र से ही ललिता ने फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. पहली फिल्म थी राजा हरीश चंद्र. शुरू में मूक फिल्मों में काम किया करती थीं जिनमें डायलॉग्स नहीं होते थे. उस वक्त उन्हें 18 रुपए महीना मिलते थे. ललिता पवार की पहली डायलॉग फिल्म थी हिम्मत-ए-मर्दां. 1935 में आई इस फिल्म में ललिता पवार ने बिकनी सीन दिया था. जिससे उस वक्त हंगामा मच गया. उस दौर में ललिता पवार ने बिकनी पहनकर पर्दे पर अपने जलवे दिखाए. फिल्मों में आने के बाद ही उनका नाम भी बदलकर अंबिका पवार से ललिता पवार हो गया. ललिता शुरू में हीरोइन बनना चाहती थीं लेकिन उनके साथ एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी.

ललिता 1942 में जंग-ए-आजादी नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही थी. इस फिल्म के एक सीन में एक्टर भगवान दादा को उन्हें थप्पड़ मारना था. भगवान दादा ने ललिता पवार को इतनी जोर का थप्पड़ मारा कि उन्हें काफी चोट लग गई. ललिता पवार को डॉक्टर के पास ले जाया गया. डॉक्टर ने उन्हें एक गलत दवा दे दी जिसके चलते उनके चेहरे के दाहिने हिस्से में लकवा मार गया. फिर इस हादसे में उनकी दाईं आंख की रोशन भी चली गई. इस घटना के बाद ललिता को हीरोइन के रोल मिलने बंद हो गए. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. बजाय घर बैठने के ललिता पवार ने एक अलग राह चुनी. ललिता पवार ने वैंप के रोल करने शुरू किए. वैंप के रूप में उन्होंने ऐसी भूमिका निभाई कि जब कभी वैंप का नाम लिया जाता तो चेहरा सामने ललिता पवार का ही आता. पर्दे पर ललिता एक ऐसी सास बनीं जिससे क्रूर सास कोई और हो ही नहीं सकती थी. रामायण में शायद उन्हें इसी वजह से मंथरा का रोल ऑफर किया गया जिसे उन्होंने बखूबी निभाया.

लॉकडाउन: बॉलीवुड से जुड़े लोग भी हो रहे परेशान, बैकअप डांसर कुरनलिया लवत किराया देने के लिए कर रही संघर्ष

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने इस दिन की गुपचुप सगाई, 'युवा डांसिंग क्वीन' की जज का अपने बर्थडे पर खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
री-रिलीज के पहले वीकेंड पर 'तेरे नाम' ने किया इतना कलेक्शन, 2003 की ओपनिंग कमाई को छू भी नहीं पाई
री-रिलीज के पहले वीकेंड पर 'तेरे नाम' ने किया इतना कलेक्शन, 2003 की ओपनिंग कमाई को छू भी नहीं पाई

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget