एक्सप्लोरर

जानें क्यों 11 साल बड़ी Malaika Arora पर दिल आ गया था Arjun Kapoor का, इन खूबियों की वजह से बड़ी उम्र की लड़कियों पर फिदा हो जाते हैं लड़के

Relationship Hacks : मलाइका से जुड़ी खूबियों ने अर्जुन का न सिर्फ दिल जीता बल्कि उनके मन में सम्मान का भाव भी जगाया. ये ऐसी खूबियां हैं, जिन्हें शायद हर व्यक्ति अपने साथी में चाहेगा.

Relationship Tips : 'ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन...' जगजीत सिंह की यह गजल सुनने में जितनी अच्छी लगती है, लोगों का इस पर विश्वास करना उतना ही मुश्किल है. ऐसा इसलिए क्योंकि जहां आज भी ज्यादातर पुरुष छोटी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं, तो वहीं कइयों को ऐसी महिलाएं पसंद आती हैं जो उनसे से उम्र में बड़ी और ज्यादा समझदार हों. हालांकि, बड़ी उम्र की महिला के प्यार में पड़ना और घर बसाना बहुत चुनौतीपूर्ण है, जिसके लिए आपको अधिक परिपक्व बनने के साथ-साथ समाज, घर-परिवार और लोगों के कई ताने सुनने के लिए भी तैयार रहना पड़ता है. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की शुरुआत हुई, तो कई लोग हैरान रह गए. वहीं कुछ जजमेंटल लोगों ने ऐक्ट्रेस के तलाकशुदा होने, बच्चे की मां होने और ऐक्टर से 11 साल उम्र में बड़ी होने पर भी निशाना साधा, जो आज भी जारी है. हालांकि, इन दोनों ने 'लोग क्या सोचेंगे?' की जगह इस पर ध्यान दिया कि वे एक-दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं? उन्होंने आपसी समझ को स्ट्रॉन्ग बनाने पर काम किया और इस दौरान मलाइका से जुड़ी खूबियों ने अर्जुन का न सिर्फ दिल जीता बल्कि उनके मन में सम्मान का भाव भी जगाया. ये ऐसी खूबियां हैं, जिन्हें शायद हर व्यक्ति अपने साथी में चाहेगा. 

बिना कहे सब समझ जाना
अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें बहुत ही अच्छे से समझती हैं. ऐक्टर अगर जाहिर न भी करें और अपनी फीलिंग्स को छिपाएं तो भी वह बड़ी आसानी से समझ जाती हैं कि उनका दिन कैसा रहा या उनका मूड कैसा है?

ऐसा साथी पाने का तो न जाने कितने लोग सपना देखते हैं, लेकिन इस उम्मीद पर कम ही लोग खरे उतर पाते हैं. ऐसे में अगर कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए जो बिना कहे भी सारे इमोशन्स को समझ जाए, तो भला उसे कौन अपनी जिंदगी में शामिल न करना चाहे?

बिना शिकायत किए चीजों को अच्छे से संभालना 
अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में यह जाहिर किया था कि उनके मन में अपनी गर्लफ्रेंड के लिए सम्मान का भाव है. अर्जुन ने कहा था कि जिस तरह से मलाइका बिना शिकायत करे और सारी चीजों को सहते हुए अपना सिर ऊंचा कर चुनौतियों को स्वीकार करती हैं, वह कमाल का है. उन्होंने बताया था कि ऐक्ट्रेस खुद सफाई देने की जगह अपने काम से सबकी बोलती बंद करती हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि वह मलाइका से हर दिन कुछ नया सीखते हैं.

दोनों से एक दूसरे को जैसे हैं वैसे स्वीकार किया
मलाइका ने अर्जुन को कभी जबरन बदलने की कोशिश नहीं की. इसकी जगह उन्होंने ऐक्टर की खूबियों और कमियों, दोनों को स्वीकार किया और उसके पीछे के कारणों को समझा. यही कारण है कि ऐक्टर को कभी भी गर्लफ्रेंड के सामने प्रिटेंड करने की जरूरत नहीं पड़ी.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: पति के सामने भूलकर भी न करें ये बातें, रिश्ते में आ सकती है खटास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget