एक्सप्लोरर

यो-यो हनी सिंह के कमबैक से और पिछड़ी भोजपुरी, इस बेइज्जती का ज़िम्मेदार कौन?

Honey Singh Song: रैपर हनी सिंह का गाना मैनियाक यूट्यूब पर बहुत ट्रेंड हो रहा है. इस गाने को लेकर बवाल हो रहा है. गाने में भोजपुरी लाइन्स हैं.

Honey Singh Song: पिछले कुछ दिनों से यूट्यूब पर धमाल मचा रहे एक गाने को सुपर स्टार सिंगर यो-यो हनी सिंह के कमबैक के तौर पर देखा जा रहा है. चार दिनों में ही इस गाने को चार करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. गाने की सफलता का नशा यो-यो हनी सिंह के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस शोहरत के गुमान में हनी सिंह अपने प्रतिद्वंदियों को खुली चुनौती दे रहे हैं. और यही चुनौती ही फिलवक्त का सबसे बड़ा सरोकार है. क्योंकि इस गाने की सफलता के लिए भोजपुरी की वो दो लाइनें ज़िम्मेदार हैं और अब जिसे भी इससे ज्यादा सफलता हासिल करनी होगी.

भोजपुरी के उन दो लाइनों से आगे बढ़कर ही जाना होगा. उससे भी अश्लील गाना होगा. और वहां जाने, इससे अश्लील गाने का मतलब होगा समय रैना हो जाना, रणवीर इलाहाबादिया हो जाना, अपूर्वा मखीजा हो जाना, सच में इस गाने के बोल मैनियाक की तरह असल में मैनियाक हो जाना और उस बोली को दफ्न कर देना जिसपर कम से कम 10 करोड़ लोगों को गुमान है और जिसे दुनिया के कम से कम 10 देशों में बड़े आदर और सम्मान के साथ देखा जाता है. 

गाने का ये है मतलब

यो-यो हनी सिंह के इस गाने का टाइटल है मैनियाक. अगर शब्दकोश में इस मैनियाक शब्द का अर्थ तलाश किया जाए तो मिलता है पागल, सनकी, उन्मत्त, बावला. और भी इसी तरह का कुछ मिलता-जुलता और भी अर्थ मिल जाएगा. लेकिन इस गाने की सफलता ये मैनियाक शब्द या वीडियो में दिख रहीं महंगी गाड़ियां या समंदर का किनारा या हनी सिंह और ईशा गुप्ता का डांस नहीं है. बल्कि इस गाने की सफलता का श्रेय मिला है भोजपुरी की उन दो लाइनों को, जिन्हें भोजपुरी में ही रिलीज़ किया जाता तो शायद कोई नहीं पूछता.

इस गाने के अंतरा में जो भोजपुरी गाने की लाइन है, वो है कि ‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी. और इसके आगे वही भोजपुरी के लेखकों का फ़ेवरेट आउटफ़िट यानी कि चोली. आप पूरा गाना चाहे तो यूट्यूब पर सुन सकते हैं.

अगर ये गाना भोजपुरी के किसी एल्बम में होता तो शायद कोई हाय-तौबा नहीं होती. क्योंकि भोजपुरी इसके लिए बदनाम है. स्त्री तन के कुछ विशेष अंग और उन अंगों को ढंकने के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े का जिक्र कर भोजपुरी गाना बनाना और उसे गाना सफलता की, पैसा कमाने की गारंटी के तौर पर देखा जाता है. अगर ऐसा नहीं होता तो चोली और उसके बटन पर ही भोजपुरी में कम से कम 50 गाने होंगे, लहंगा और घाघरा पर सैकड़ों गाने होंगे. ऐसे ही गानों को गाकर भोजपुरी के छोटे-छोटे सिंगर बड़े आदमी बन गए और विधानसभा लोकसभा तक भी पहुँच गए. पेट में सीएनजी और चोली में मोबाइल रखने वाले तीन बार सांसद बन गए. रिमोट से लहंगा उठाने वाले भी लगातार दो बार से सांसद हैं. जिन्होंने 'राते दिया बुताके गाया, वो सांसद बनते-बनते रह गए. वो ऐसे ही गाते रहे तो सांसद बन ही जाएंगे.

लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी इनकी वाली भोजपुरी इन्हीं के ईर्द-गिर्द, इनके चाहने वालों के ईर्द-गिर्द और चाहे-अनचाहे भोजपुरी भाषी लोगों के बीच ही महदूद रही. कुछ गानों को छोड़ दिया जाए, तो भोजपुरी का चाहे जो भी गाना चोली,कुर्ती, लहंगा, नाभि पर लिखा गया, वो यूपी-बिहार से बाहर नहीं गया, इसलिए इतनी हायतोबा भी नहीं मची. नहीं तो गाने वालों ने तो कूलर को कुर्ती में भी लगाया है, लहंगे में एसी की ज़रूरत बताई है, अपनी-अपनी जाति बताकर 'चिपक के चुम्मा' भी लिया है, 'लंदन से लौंडिया लाकर रात भर डीजे भी बजाया है, मुंहवां प चदरिया डाल के लहरिया भी लूटी है…और वो सबकुछ किया है, जिसे सार्वजनिक तौर पर कहना-सुनना एक सभ्य समाज के नागरिक के तौर पर गुनाह करना है. हो सकता है कि ये जिन गानों की लाइनें मैंने आपको बताई हों अगर आप गैरभोजपुरी भाषी हों तो आपतक पहुंची भी नहीं होगीं. इसलिए वो बात चाहे पवन सिंह की हो, खेसारी की हो, कल्लू की हो, गोलू राजा की हो या फिर ऐसे तमाम भोजपुरी के दुर्दांत गायकों की, उनसे शिकायत करने का भी कोई फायदा नहीं है.

इसलिए मैं यो-यो हनी सिंह से शिकायत करना चाहता था, लेकिन अब वो भी नहीं करनी है. अपने गाने के शुरुआती बोल में ही उन्होंने बता दिया है कि आइ एम मैनियाक, तो मैनियाक आदमी से क्या उम्मीद करनी है. उम्मीद बस उन लोगों से थोड़ी हो सकती है, जिन्हें हनी सिंह ने चैलेंज दिया है. अगर वो हनी सिंह के इस चैलेंज को एक्सेप्ट करके हनी सिंह को पीछे छोड़ने के चक्कर में चोली से आगे निकल गए तो फिर इस भोजपुरी के नए झंडाबरदार यूपी-बिहार से नहीं बल्कि पंजाब से आए रैपर हो जाएंगे, जिनसे आप शिकायत करते-करते अपना माथा फोड़ लेंगे, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इसलिए ये जिम्मेदारी भोजपुरी भाषी लोगों की है, कि वो इसे बचाएं.

कोई दुर्दांत गायक आए और भोजपुरी के गाने के बोल मांगे, तो उसे मोती बीए के लिखे गीत सुनाएं, भिखारी ठाकुर के लिखे गीत सुनाएं, भरत शर्मा, विष्णु ओझा, मदन राय और चंदन तिवारी के गाए गीत सुनाएं ताकि उसकी बुद्धि में थोड़ी असली भोजपुरी घुसे. क्योंकि भोजपुरी चोली-घाघरे में नहीं है बल्कि भोजपुरी वो है जिसे राजन जी महाराज गाते हैं और प्रायश्चित के तौर पर मनोज तिवारी दोहराते हैं कि हमरा बुझाता बबुआ सीएम होइहें ना ना इ त डीएम होइहें हो.

ये भी पढ़ें: Sikandar New Teaser Out: 'खुद को सिकंदर समझता है...' सलमान खान की फिल्म का नया टीजर आउट, दिखी रश्मिका मंदाना की झलक

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget