एक्सप्लोरर

Yodha Box Office Collection Day 8: ‘योद्धा’ का 50 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल, 8वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

Yodha Box Office Collection: ‘योद्धा’ सिनेमाघरों में अब मुट्टीभर कमाई के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है. फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

Yodha Box Office Collection Day 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘योद्धा’ का रिलीज से पहले काफी बज था लेकिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कलेक्शन कर रही है. वहीं ‘योद्धा’ की कमाई की राह में अजय देवगन की ‘शैतान’ भी रोड़ा बनी हुई है. चलिए यहां जानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की है?

योद्धा’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
प्लेन हाईजैक पर बेस्ड ‘योद्धा’ का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे ने किया है. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म का ओपनिंग वीकेंड तो ठीक-ठाक रहा लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव बना रहा.

‘योद्धा’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने 4 करोड से खाता खोला था. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 5.75 करोड कमाए, तीसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ‘योद्धा’ ने चौथे दिन 2.15 करोड़, पांचवें दिन 2.1 करोड़, छठे दिन 1.9 करोड़ का कारोबार किया. इसी क साथ फिल्म का एक हफ्ते का कुल कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसके सेकंड फ्राइडे यानी रिलीज के 8वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘योद्धा’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 1 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘योद्धा’ का 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 26.25 करोड़ रुपए हो गया है.

‘शैतान’ के आगे ‘योद्धा’ का 50 करोड़ का आंकडा पार करना मुश्किल
‘योद्धा’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नही किया है. वहीं इस फिल्म को सिनेमाघरों में अजय देवगन की ‘शैतान’ से भी कड़ी टक्कर मिली है. ‘शैतान’ के आगे ‘योद्धा’ टिक नहीं पाई है और रिलीज के पहले दिन से सिनेमाघरों में संघर्ष करती नजर आई है. वहीं अब तो ‘योद्धा’ का बॉक्स ऑफिस पर पैकअप होता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में इसके 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना बेहद मुश्किल लग रहा है.

‘योद्धा’ स्टार कास्ट
‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में दिशा पाटनी, राशि खन्ना और रोनित रॉय ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘योद्धा’ एक प्लेन हाईजैक की कहानी है. इसमें फंसे पैसेंजर की जान एक ‘योद्धा’ बचाता है. ये योद्धा कोई और नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं.

यह भी पढ़ें: होली पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, 'Retro Film Festval' में देखें उनकी ये सुपरहिट फिल्म

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 6 Live: छठे दिन भी 'धुरंधर 2' का कहर जारी, साढ़े 10 बजे तक 575 करोड़ हुआ कलेक्शन
छठे दिन भी 'धुरंधर 2' का कहर जारी, साढ़े 10 बजे तक 575 करोड़ हुआ कलेक्शन
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
Harish Rana पर बनेगी फिल्म, 13 साल से तक कोमा में रहे, सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छा मृत्यु की अनुमति
हरीश राणा पर बनेगी फिल्म, 13 साल से तक कोमा में रहे, सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छा मृत्यु की अनुमति
इवारा के पहले बर्थडे पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई तस्वीरें
इवारा के पहले बर्थडे पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई तस्वीरें

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget