एक्सप्लोरर

Coronavirus वाले फिल्म टाइटल्स को रजिस्टर कराने की मची होड़, Eros बनाएगा 'कोरोना प्यार है'

कोरोना वायरस से जुड़े फिल्म टाइटल्स को रजिस्टर करने को लेकर निर्माताओं में होड़ मच गई. सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि ईरोज 'कोरोना प्यार है' फिल्म बनाएगा.

मुंबई: कोरोना वायरस ने दुनिया के 100 से अधिक देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. इस वायरस का भारत पर भी काफी असर देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड का कामकाज भी कोरोना वायरस के चलते बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. वहीं अब कोरोना वायरस की पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाने और इससे संबंधित टाइटल रजिस्टर कराने को लेकर फिल्म‌ निर्माताओं में होड़ मच गई है.

ऐसा ही एक टाइटल है 'कोरोना प्यार है'. साल 2000 में आई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म 'कहो न प्यार है' की तर्ज पर इस फिल्म का नाम रखा गया है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह फिल्म भी एक लव स्टोरी है, जो कोरोना वायरस के खतरों के बीच पनपती है. उल्लेखनीय है कि 'कोरोना प्यार है' टाइटल को अभी कुछ दिन पहले ही रजिस्टर कराया गया है. जिसे इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर काउंसिल (IFTPC) द्वारा रजिस्टर किया गया है. फिल्म की अन्य संस्थाओं में भी कोरोना से संबंधित शीर्षकों को रजिस्टर करने को लेकर आवेदन आ रहे हैं. इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) में भी कोरोना को लेकर कई तरह के शीर्षक रजिस्टर करने संबंधी आवेदन पहुंच गए हैं.

आईएफटीपीसी में टाइटल एक्जीक्यूटिव के तौर पर कार्यरत एक शख्स ने एबीपी न्यूज़ को ऐसे ही शीर्षकों की जानकारी देते हुए बताया कि 'वुहान वेपन कोरोना', 'कोरोना द डेडली वायरस', 'कोरोना द ब्लैक डे', 'कोरोना द इमरजेंसी' जैसे कई शीर्षकों के आवेदन आ चुके हैं और इस तरह के शीर्षकों को लेकर कई निर्माताओं के फोन लगातार आ रहे हैं.

आईएफटीपीसी के सीईओ सुरेश अमीन ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "निर्माताओं द्वारा करंट अफेयर्स और बड़ी घटनाओं पर इस तरह के शीर्षकों को रजिस्टर कराना कोई नई बात नहीं है. बात चाहे भारत द्वारा पाकिस्तान‌ पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की हो, हमारे विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किया जाना हो या फिर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाना हो, निर्माताओं में ऐसे विषयों से संबंधित शीर्षकों को रजिस्टर कराने की होड़ सी मच जाती है."

ये भी पढ़ें

कोरोना को लेकर आलिया ने दिया खास संदेश, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Happy Birthday Alia Bhatt: 27 की हुईं अभिनेत्री, अपनी गर्ल गैंग के साथ मनाया ये खास दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने 13वें दिन फिर किया खतरनाक कलेक्शन, 'पुष्पा 2' को दी पटखनी, बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने 13वें दिन भी किया खतरनाक कलेक्शन, 'पुष्पा 2' की उडा दी धज्जियां
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'राजा शिवाजी' बन स्वराज्य के लिए लड़ेंगे रितेश देशमुख, दमदार टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
'राजा शिवाजी' बन स्वराज्य के लिए लड़ेंगे रितेश देशमुख, दमदार टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
Dhurandhar 2 Box Office Day 13 Live Updates: 'धुरंधर 2' की 13वें दिन भी धांसू कमाई जारी, 10.30 बजे तक 27 करोड़ के हुई पार
'धुरंधर 2' की 13वें दिन भी धांसू कमाई जारी, 10.30 बजे तक 27 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
Israel US Iran War LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
Iran Oil Wells Count: ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
Embed widget