एक्सप्लोरर

कोरोना पॉजिटिव अभिनेत्री तबस्सुम हुईं ठीक, अस्पताल से कल मिलेगी छुट्टी

'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन‌' की मशहूर होस्ट रहीं तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि मां को कोरोना होने‌ की खबर तो सही है मगर उन्हें अल्जाइमर नामक बीमारी होने की खबर सरासर गलत है.

मुम्बई: अपने जमाने की जानी-मानी, एक सह-अभिनेत्री और एक सफल होस्ट के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तबस्सुम कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पिछले हफ्ते मुम्बई के अस्पताल में भर्ता कराया गया था. मगर अच्छी खबर ये हैं अब उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है और मंगलवार के दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

77 वर्षीय तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने एबीपी न्यूज़ से खास बात करते हुए कहा, "मां में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे और वे एसिम्टमैटिक थीं. उनकी तबीयत अब ठीक है और उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी."

भर्ती होने से दो दिन पहले तक कर रही थी शूटिंग- होशांग

होशांग ने एबीपी न्यूज़ से कहा,‌ "अस्पताल में भर्ती होने‌ से दो दिन पहले तक वे शूटिंग कर रही थीं और अचानक से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था जिसके चलते और उनकी उम्र के मद्देनजर हमें उन्हें अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा."

गौरतलब है कि होशांग गोविल ने तबस्सुम को अल्जाइमर नामक गंभीर बीमारी होने की खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद और सरासर गलत बताया. इसके बारे में होशांग ने एबीपी न्यूज़ से कहा, हाल ही में मैंने भी इसके बारे‌ में सुना. पता नहीं उन्हें अल्जाइमर होने की बात किसने और क्यों फैलाई है. ऐसी कोई बात नहीं है. ये खबर झूठी है. कोरोना के लिए अस्पताल में दाखिल कराये जाने से दो दिन पहले तक वे शूटिंग में बिजी थीं."

कामयाब टेलीविजन होस्ट रही हैं तबस्सुम

उल्लेखनीय हैं कि 77 साल की उम्र में भी तबस्सुम सक्रिय हैं. वे पिछले 10 सालों से टीवी एशिया के लिए एक शो करती आ रही है जिसका नाम है 'अभी तो मैं जवान हूं.' इसके अलावा, वे पिछले कई सालों से अपने यू ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बनाती आ रही हैं. तबस्सुम ने 70 के दशक में एक कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई. दूरदर्शन पर 21  साल से भी ज्यादा समय तक चले बेहद लोकप्रिय टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन में' के जरिए वे कई बड़ी-बड़ी फिल्मी और टीवी शख्सियतों के इंटरव्यू लेती नजर आईं.

तब्बस्सुम ने 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से हिंदी फिल्म 'नरगिस' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और बालिग होने के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब कैसी है सलमान खान के पिता की तबीयत? जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट
अब कैसी है सलमान खान के पिता की तबीयत? जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट
'मुझे तलाक में नहीं है यकीन', जब तृषा कृष्णन ने कही थी ये बात, अब शादीशुदा एक्टर का घर तोड़ने के लग रहे आरोप?
'शादी के बाद तलाक नहीं लेना चाहती', जब तृषा ने 42 की उम्र में सिंगल रहने की बताई थी वजह
The Kerala Story 2 BO Day 8: 'द केरल स्टोरी 2' ने 8वें दिन भी मचाई धूम, कर डाली शानदार कमाई, जानें- हिट होने से रह गई कितनी दूर?
'द केरल स्टोरी 2' ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- हिट होने से रह गई कितनी दूर?
Friday OTT Release: वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, एंजॉय करें दमदार कंटेंट वाली ये 8 नई फिल्में और सीरीज
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, एंजॉय करें दमदार कंटेंट वाली ये 8 नई फिल्में और सीरीज

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget