Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नट्टू काका (Nattu Kaka)का एपिक किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) अब हमारे बीच नहीं हैं. नट्टू काका का पिछले महीने 3 अक्टूबर को देहांत हो गया था. नट्टू काका के देहांत के कुछ दिनों बाद ऐसी ख़बरें आने लगीं थीं कि शो के मेकर्स को घनश्याम नायक का रिप्लेसमेंट मिल गया है. असल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गाड़ा इलेक्ट्रिकल्स शॉप में बैठे दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद से ही ऐसी ख़बरें उड़ने लगीं कि शो के मेकर्स को नट्टू काका का रिप्लेसमेंट मिल गया है.
क्या Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में मिल गया है Nattu Kaka का रिप्लेसमेंट, मेकर्स ने बताई सच्चाई
abp news | 16 Nov 2021 08:40 PM (IST)
एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गाड़ा इलेक्ट्रिकल्स शॉप में बैठे दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद से ही ख़बरें उड़ीं कि शो के मेकर्स को नट्टू काका (Nattu Kaka) का रिप्लेसमेंट मिल गया है.
घनश्याम नायक
Published at: 16 Nov 2021 08:40 PM (IST)