एक्सप्लोरर

Dilip Kumar Death: यूसुफ खान बने कैसे दिलीप कुमार? जानिए इसके पीछे की कहानी

Dilip Kumar Death: दिलीप कुमार का बुधवार सुबह 98 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘वजूद और परछाईं’ में नाम बदलने के बाबत पूरा किस्सा लिखा है.

Dilip Kumar Death: अभिनेता दिलीप कुमार के जीवन से जुड़े अनेक रोचक किस्से हैं और उनके बचपन के नाम यूसुफ खान से नए नाम तक के सफर की भी ऐसी ही अलग एक कहानी है. वह जन्मे तो मोहम्मद यूसुफ खान के रूप में थे लेकिन उस समय बॉम्बे टॉकीज की प्रमुख रहीं देविका रानी को उनका यह नाम पसंद नहीं था. यूसुफ खान ने अभिनेता के रूप में बॉम्बे टॉकीज के साथ काम शुरू किया था. देविका रानी ने उन्हें नया नाम दिलीप कुमार सुझाया जो उन्हें फिल्मों में अभिनेता की रोमांटिक छवि के अनुकूल लगा.

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार सुबह 98 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘वजूद और परछाईं’ में नाम बदलने के बाबत पूरा किस्सा लिखा है. उन्होंने लिखा है, ‘‘एक सुबह जब मैं स्टूडियो पहुंचा तो मुझे संदेश दिया गया कि देविका रानी मुझसे दफ्तर में मिलना चाहती हैं. मुझे हैरानी हुई कि क्या काम हो सकता है. मुझे यह तो भरोसा था कि वह कोई नाराजगी जाहिर करने के लिए नहीं बुला रही होंगी क्योंकि वह हमेशा खुश रहती थीं.’’

दिलीप साहब के मुताबिक वह देविका रानी के दफ्तर में पहुंचे तो वह अपनी डेस्क पर बैठी थीं. वह गर्मजोशी के साथ मुस्कराईं और उन्हें बैठने के लिए कहा. देविका रानी ने इधर-उधर की बातें कीं और अचानक से कहने लगीं, ‘‘यूसुफ, मैं तुम्हें जल्द ही अभिनेता के रूप में सिनेमा के पर्दे पर उतारने की सोच रही हूं और मुझे लगता है कि तुम फिल्मों के लिए कोई अलग नाम अपना लो.’’

देविका रानी ने उनसे कहा कि इस नाम से उनकी पहचान बनेगी और लोग उनसे जुड़ सकेंगे. उन्होंने पूछा कि दिलीप कुमार नाम कैसा रहेगा जो उनके दिमाग में सोचते-सोचते अचानक से आया था. दिलीप कुमार ने लिखा, ‘‘मैं एक पल के लिए अवाक रह गया. मैं नई पहचान के लिए तैयार नहीं था. मैंने कहा कि नाम अच्छा है, लेकिन क्या वाकई जरूरी है. वह मुस्कराईं और मुझसे कहा कि ऐसा करना जरूरी है.’’ बाकी तो इतिहास है. इसके बाद उन्होंने 1944 में अपनी पहली फिल्म ‘‘ज्वार भाटा’’ से सुनहरे पर्दे पर आगाज किया और इस तरह यूसुफ खान दिलीप कुमार नाम से मशहूर हो गए.

यह भी पढ़ें: Dilip Kumar Death: जब सायरा बानो ने किया खुलासा - मेरा और दिलीप साहब का बेटा होता, तो बिल्कुल शाहरुख जैसा होता

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आलिया-दीपिका को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी रश्मिका मंदाना! एक्ट्रेस की आने वाली हैं 6 धाकड़ फिल्में, चेक करें लिस्ट
आलिया-दीपिका को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी रश्मिका! धांसू है अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट
'फेक न्यूज' फैलाने वालों पर भड़कीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका, बोलीं- 'दुबई में अभी सब नॉर्मल है'
'फेक न्यूज' फैलाने वालों पर भड़कीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका, कही ये बात
Toxic Run Time: क्या 'धुरंधर 2' जितनी लंबी होगी 'टॉक्सिक', जानें- यश की फिल्म का कितना है रन टाइम?
क्या 'धुरंधर 2' जितनी लंबी होगी 'टॉक्सिक', जानें- यश की फिल्म का कितना है रन टाइम?
अली खामेनेई की मौत से दुखी हुईं फरहाना भट्ट, हिना खान के पति रॉकी जायसवाल, बोले-‘जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है'
अली खामेनेई की मौत से दुखी हुईं फरहाना भट्ट, रॉकी जायसवाल, बोले-‘जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget