एक्सप्लोरर

'सड़क 2' से लेकर 'तोरबाज', ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में और उनका स्टेटस

सिनेमा और मनोरंजन जगत के लिए ये साल बहुत बुरा साबित हो रहा है. हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की ख़राब तबियत की जैसे ही खबर आई हर तरफ मायूसी का आलम छा गया.

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को फेफड़ों के कैंसर का पता चला है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ट्रीटमेंट के लिए काम से छुट्टी लेने की घोषणा की है. उनके फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए जल्दी ही उनकी पर्दे पर वापसी की राह देख रहे हैं. दत्त के पास इस समय लगभग आधा दर्जन फिल्में हैं. इनमें से बहुत सी ऐसी फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग या डबिंग के काम में लॉकडाउन के कारण देरी हो गई है. जानते हैं उनकी कौनसी फिल्म का अभी क्या स्टेटस है.

सड़क 2

सड़क 2' से लेकर 'तोरबाज', ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में और उनका स्टेटस

हाल ही में 'सड़क 2' का ट्रेलर दुनिया में तीसरा सबसे अधिक नापसंद किया जाने वाला ट्रेलर बन गया है. हालांकि संजय दत्त के वफादार फैंस की बड़ी तादाद है. महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनकी बेटियां पूजा भट्ट और आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी हैं. फिल्म का थोड़ा सा डबिंग का काम अभी भी बाकी है, जिसे दत्त ने ट्रीटमेंट के लिए ब्रेक लेने से पहले खत्म करने की योजना बनाई है. फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

शमशेरा

सड़क 2' से लेकर 'तोरबाज', ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में और उनका स्टेटस

संजय दत्त की इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग बाकी है. सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने संजय दत्त को पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है. संजय अभी फिर से शूटिंग शुरू नहीं कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म की बाकी शूटिंग के लिए दत्त के ठीक होने का इंतजार करना पड़ेगा.

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

सड़क 2' से लेकर 'तोरबाज', ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में और उनका स्टेटस

इस फिल्म में दत्त की अहम भूमिका है और उनके सह-कलाकार अजय देवगन हैं. 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित ये फिल्म भारतीय वायु सेना के पायलट विजय कार्णिक और गुजरात के कच्छ जिले के मधपार गांव की 300 महिलाओं की कहानी बयां करती है, जिन्होंने भारत को यह युद्ध जीतने में अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म की थोड़ी सी शूटिंग बाकी है, जिसके जल्दी खत्म होने की उम्मीद है. अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही और शरद केलकर भी हैं.

केजीएफ: चैप्टर 2

सड़क 2' से लेकर 'तोरबाज', ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में और उनका स्टेटस

कन्नड़ स्टार यश द्वारा अभिनीत 2018 में आई 'केजीएफ: चैप्टर 1' के इस सीक्वेल की जमकर प्रतीक्षा हो रही है. चैप्टर 2 में संजय दत्त विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. इसे इस साल अक्टूबर में रिलीज होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हो गई. इस फिल्म की शूटिंग और डबिंग का एक छोटा हिस्सा अभी भी दत्त के साथ होना बाकी है. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस पीरियड ड्रामा में श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, अनंत नाग और अन्य शामिल हैं.

पृथ्वीराज

सड़क 2' से लेकर 'तोरबाज', ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में और उनका स्टेटस

वायआरएफ प्रोडक्शन में अक्षय कुमार शीर्षक भूमिका में हैं. मिस वल्र्ड 2017 मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की पूरी शूटिंग होनी बाकी है.

तोरबाज

सड़क 2' से लेकर 'तोरबाज', ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में और उनका स्टेटस

ओटीटी रिलीज के लिए निर्धारित हुई इस फिल्म में संजय दत्त एक सेना अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे. गिरीश मलिक के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में नरगिस फखरी और राहुल देव भी हैं. आपको बता दें, संजय दत्त का इलाज मुंबई में शुरू हो चुका है. वो अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ शनिवार और रविवार को लीलावती अस्पताल गए थे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
आईपीएल मैच देखने पहुंचीं 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन, भीड़ ने घेरा, पिता ने ऐसे किया प्रोटेक्ट
आईपीएल मैच देखने पहुंचीं 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन, भीड़ ने घेरा, पिता ने ऐसे किया प्रोटेक्ट
जयपुर के शाहपुरा में चल रही है 'दहाड़ 2' की शूटिंग, पुलिस के यूनिफॉर्म में सोनाक्षी सिन्हा का दिखा दबंग अंदाज
जयपुर के शाहपुरा में चल रही है 'दहाड़ 2' की शूटिंग, सोनाक्षी सिन्हा का दिखा दबंग अंदाज
Dhurandhar 2 Box Office Day 12 Live Updates: दूसरे मंडे भी 'धुरंधर 2' करेगी तगड़ा कलेक्शन, 3 बजे तक 6 करोड़ के पार हुई कमाई
दूसरे मंडे भी 'धुरंधर 2' करेगी तगड़ा कलेक्शन, 3 बजे तक 6 करोड़ के पार हुई कमाई

वीडियोज

America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी
राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Blood Clots In Legs Causes: पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
Embed widget