एक्सप्लोरर

कंगना रनौत ने रखा नवरात्रि का व्रत, प्रसाद के साथ थाली में दिखी प्याज, ट्रोल हो रही हैं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह व्रत पर हैं और उनका परिवार प्रसाद के साथ प्याज खाना चाहता है.

कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में होती है. कंगना को उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है जो फिल्म इंडस्ट्री के कई मु्द्दों पर खुलकर बात करती हैं, लेकिन कई बार एक्ट्रेस की बेबाकी फैन्स को पसंद नहीं आती. अब कंगना अपनी एक पोस्ट को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल कंगना ने नवरात्रि के व्रत को लेकर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उनके फैन्स ने उल्टा सवाल पूछा लिया. 

कंगना ने ट्वीट किया, 'अष्टमी पर व्रत की कल्पना वो भी तब जब आपके घर में ऐसा खाना बना हो.' पोस्ट के साथ कंगना ने एक तस्वीर भी शेयर की है. इसमें उनके खाने के साथ थाली में प्याज भी रखी नजर आ रही है. ऐसे में एक्ट्रेस के फैन्स उनसे काफी नाराज लग रहे हैं और एक्ट्रेस पर उल्टा सवालों की ही बारिश कर दी है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए पोस्ट पर लिखा, 'यह प्रसाद तो बहुत अलग दिख रहा है....हिंदुओं ने नवरात्रि में प्याज खाना कब से शुरू कर दिया?' एक यूजर ने लिखा, 'नवरात्रि का पहला नियम है लहसुन और प्याज छोड़ दीजिए और ये व्रत में खा रही हैं.'

कंगना रनौत ने भी ट्रोल्स को उल्ट जवाब दिया है और थाली में प्याज रखने का बचाव किया है. कंगना ने लिखा, 'यकीन नहीं होता कि प्याज टॉप ट्रेंड्स में है. खैर, ये किसी की भावनाओं को आहत करने के लिए नहीं था बल्कि हिंदू धर्म की खासियत है कि वह अन्य धर्मों की तरह कट्टर नहीं है. इसे खराब मत करिए अगर मेरा परिवार प्रसाद के साथ सलाद खाना चाहता है तो उनका मजाक मत बनाइए.'

कंगना रनौत फिल्म थलाइवी में नजर आएंगी. फिल्म में वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता का किरदार निभा रही है. हालांकि कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज टल सकती है, लेकिन सेट से कंगना की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें वह बिल्कुल जयललिता की तरह लग रही हैं. 

ये भी पढ़ें-

हरभजन सिंह के साथ क्यों रिश्ता छिपा रही थीं गीता बसरा, दूसरी प्रेग्नेंसी पर कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस हिना खान के पिता की मौत, वीडियो शेयर कर फैन्स ने दी श्रद्धांजलि

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
'गट्टा कुश्ती 2' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, कमाया 54 परसेंट प्रॉफिट, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'गट्टा कुश्ती 2' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, कमाया 54 परसेंट प्रॉफिट
महेश बाबू के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, ‘वाराणसी’ सामने आया लुक
महेश बाबू के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, ‘वाराणसी’ सामने आया लुक
वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की 'डीसी' का दूसरे दिन धमाल, किया इतना कलेक्शन
वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की 'डीसी' का दूसरे दिन धमाल, किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget