श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. वह टेलीविजन की दुनिया में जाना-माना नाम हैं और सालों की मेहनत के बाद एंटर टेनमेंट की दुनिया में एक मुकाम हासिल किया है. श्वेता जल्द ही स्टंट रियलटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आएंगी. उससे पहले जानते हैं चलिए उनसे जुड़े कुछ फैक्ट्स.
उन्होंने नेपाली फिल्म त्रिनेत्र में भी काम किया है. श्वेता ने पहली शादी एक्टर राजा चौधरी से की थी. 9 साल की शादी के दौरान दोनों एक बेटी पलक के माता-पिता बने. दोनों के बीच घरेलू झगड़े बढ़ते गए और श्वेता नी फिर राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनसे तलाक ले लिया था. तलाक के बाद बेटी पलक की कस्टडी श्वेता को मिली और उन्होने सिंगल मदर के तौर पर बेटी की परवरिश की. इसके बाद श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की. शादी के बाद दोनों बेटे रेयांश के माता-पिता बने लेकिन इनके रिश्ते में भी दरार आ गई. श्वेता ने अभिनव पर भी घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे.
ये भी पढ़ें :
हीरो से पीछे नहीं हैं साउथ की टॉप अभिनेत्रियां, Anushka Shetty से Nayanthara तक की करोड़ों में है फीस
