एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: एक ही दिन में बेघर हो जाएंगे अदनान शेख! बिग बॉस ने लगाई कड़ी फटकार, बुलाया घर से बाहर

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में हाल ही में अदनान शेख ने वाइल्डकार्ड एंट्री ली है. लेकिन पहले ही दिन उन पर घर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. उन्हें बिग बॉस ने जमकर फटकार लगाई है.

Bigg Boss OTT 3: इन दिनों ओटीटी पर बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन छाया हुआ है. शुरुआत के बाद से ही यह शो दर्शकों की पसंद बना हुआ है. इसे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. फैंस ने उन्हें होस्ट के रूप में पसंद किया है.

बिग बॉस ओटीटी 3 से पहले नीरज गोयत और पायल मालिक जैसे कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं. वहीं चर्चा में रही 'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित को भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. लेकिन इसी बीच अदनान शेख ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री ली है. लेकिन आने के साथ ही उन पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

बिग बॉस ने लगाई अदनान को फटकार

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

अदनान शेख ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रुप में बिग बॉस ओटीटी 3 में हाल ही में एंट्री ली है. जियो सिनेमा पर आ रहे बिग बॉस के ओटीटी 3 का एक प्रोमो जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. इसमें अदनान शेख को बिग बॉस फटकर लगा रहे हैं.

प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, 'अदनान ने तोड़ा बिग बॉस का नियम? क्या आते ही अदनान हो जाएंगे घर से बेघर? जानने के लिए देखिए बिग बॉस ओटीटी 3'. इस क्लिप में बिग बॉस ने न्यूजपेपर तक को अदनान शेख से ज्यादा बेहतर बता दिया. 

नियम तोड़ने पर पड़ी डांट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

नियम तोड़ने पर अदनान शेख को बिग बॉस से डांट पड़ी. विशाल पांडे उनसे इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने और फिल्म 'कल्कि' को लेकर सवाल करते हैं इस पर अदनान कहते है कि इंडिया जीत गई. इसके बाद बिग बॉस सभी घर वलों को एक जगह पर बुलाते हैं. इस दौरान अदनान के हाथ में एक न्यूजपेपर होता है.

बिग बॉस अदनान से कहते है कि अदनान. इस पर अदनान कहते है जी बिग बॉस. अदनान से उनके हाथ में रखे न्यूजपेपर के बारे में पूछा जाता है कि अदनान ये क्या है. तो अदनान कहते है न्यूजपेपर. आपको शयद इस घर में रहने और इस खेल को खेलने का शौक नहीं है.

बल्कि नियमों के दायरे में रह रहे घर वालों को बाहर की ब्रेकिंग न्यूज देने का ज्यादा शौक है. ये काम तो आपसे बेहतर ये अखबार कर देगा. तो क्यों न इसी को घर में रखते हैं. इसी वक्त घर के मुख्य द्वार से होते हुए घर से बाहर आओ.' अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अदनान को पहले ही दिन बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जावेद जाफरी के बेटे को अंबानी ने दिया 30 करोड़ का गिफ्ट? अनंत-राधिका को मिलाने के लिए मिला बंगला! जानें सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, भोजपुरी बवाल में काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
100 करोड़ कमा चुकी साउथ की ये हिट फिल्म, अब हिंदी में ओटीटी पर यहां होगी रिलीज
100 करोड़ कमा चुकी साउथ की ये हिट फिल्म, अब हिंदी में ओटीटी पर यहां होगी रिलीज
ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट
ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट
'द ट्रेटर्स 2' में बढ़ा शक और ड्रामा, मल्लिका शेरावत-क्रिस्टल डिसूजा का रो-रोकर बुरा हाल
'द ट्रेटर्स 2' में बढ़ा शक और ड्रामा, मल्लिका शेरावत-क्रिस्टल डिसूजा का रो-रोकर बुरा हाल

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget