एक्सप्लोरर

Godzilla Minus One: यहां बिल्कुल फ्री में देखें 'गॉडजिला माइनस वन', जानिए फिल्म के बारे में सब कुछ

Godzilla Minus One OTT Release: मशहूर जापानी फिल्म Godzilla Minus One ओटीटी पर आ चुकी है. दर्शक घर बैठे इसे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.

Godzilla Minus One OTT Release: जापानी काइजू फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' ने साल 2023 में सिनेमाघरों में बवाल मचाया था. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. सिनेमाघरों में जलवा बिखेरने के बाद अब ''गॉडजिला माइनस वन' ओटीटी पर धमाल मचा रही है. आइए जानते है फिल्म कब और कहां स्ट्रीम हुई है ? इसकी कास्ट क्या है और इसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा रहा था.

1 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई 'गॉडजिला माइनस वन'

'गॉडजिला माइनस वन' ने अब ओटीटी पर दस्तक दे दी है. कई सितारों से सजी यह फिल्म दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. बता दें कि आप इसे बिना किसी शुल्क के 1 जून से बिलकुल फ्री में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

गॉडजिला माइनस वन ने इस कैटेगरी में जीता था ऑस्कर अवॉर्ड

यह एक ऑस्कर विनिंग फिल्म है. जापान ही नहीं भारत सहित दुनियाभर में इस फिल्म की चर्चा हुई थी. फिल्म उस समय ज्यादा चर्चा में आई थी जब इसने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था. इसे बेस्ट विजुअल इफेक्ट की कैटेगरी में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. इसे 47वें जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार और 17वें एशियाई फिल्म पुरस्कार में भी कई नामांकन मिले थे.

कब रिलीज हुई थी फिल्म, कितनी रही थी कमाई

2 घंटे और 5 मिनट की अवधि की यह शानदार फिल्म जापान में नवंबर 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं अब सात महीने बाद दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख रहे हैं. इस फिल्म का बजट $15 मिलियन था. लेकिन इसने अपने बजट से कई गुना अधिक कमाई की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 115.85 मिलियन डॉलर हुई थी. 

कौन है फिल्म के डयरेक्टर

बता दें कि यह फिल्म गॉडजिला फ्रैंचाइज़ी की सैंतीसवीं फिल्म है. इसका निर्माण रोबोट कम्युनिकेशंस और टोहो स्टूडियोज ने मिलकर किया है. वहीं इसका निर्देशन किया है ताकाशी यामाजाकी ने. 

इन सितारों ने किया 'गॉडजिला माइनस वन' में काम

'गॉडजिला माइनस वन' में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतने वाले सितारों में सकुरा एंडो, कुरानोसुके सासाकी, रयुनोसुके कामिकी, मुनेताका आओकी, हिदेताका योशीओका, मिनामी हमाबे और युकी यामादा अहम रोल में नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: June 2024 Upcoming OTT Release: 'मिर्जापुर 3' से बड़े मियां छोटे मियां तक, जून में ओटीटी पर धूम मचाएगी ये फिल्में और सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aspirants 3 Release Date: प्राइम वीडियो की ‘एस्पिरेंट्स’ के नए सीजन की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब आएगा तीसरा सीजन?
प्राइम वीडियो की ‘एस्पिरेंट्स’ के नए सीजन की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब आएगा तीसरा सीजन?
ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, नहीं देखी तो फौरन करें वॉच लिस्ट में शामिल
ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, फौरन देख डालें
OTT Release This Week: होली वीक में आएगा डबल मजा, ओटीटी पर रिलीज हो रही 'सूबेदार' से 'लालो कृष्ण सदा सहायते' तक इतना कुछ
होली वीक में ओटीटी पर धांसू एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रहीं 'सूबेदार' से 'लालो कृष्ण सदा सहायते' तक इतना कुछ
Laalo Krishna Sada Sahaayate OTT: थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी गुजराती फिल्म 'लालो-कृष्ण सदा सहायते'
थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी गुजराती फिल्म 'लालो-कृष्ण सदा सहायते'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 'भयंकर हमले बाकी...' ईरान संग क्या करेगा अमेरिका? मार्को रूबियो ने बताया जंग के पीछे क्या है प्लान
'भयंकर हमले बाकी...' ईरान संग क्या करेगा अमेरिका? मार्को रूबियो ने बताया जंग के पीछे क्या है प्लान
Israel Iran War: 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
United Nations Role: ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
Embed widget