एक्सप्लोरर

Koffee With Karan से ब्रेक ले रहे हैं करण जौहर, इस साल वापस नहीं आएगा Season 9, फिल्ममेकर ने खुद किया खुलासा

Karan johar Is Taking Break From Koffee With Karan: करण जौहर का शो कॉफी विद करण का नौंवा एपिसोड इस साल रिलीज नहीं होगा. करण जौहर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

Karan johar Is Taking Break From Koffee With Karan: करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उनका मशहूर चैट शो कॉफी विद करण लोगों के बीच खूब चर्चा में रहता है. चैट शो में सेलिब्रिटी आती हैं और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में खूब बातें होती हैं. कई बार इस शो को लेकर करण जौहर खूब ट्रोल भी होते हैं. 

हालांकि अब तक कॉफी विद करण के आठ सीजन तो आ चुके हैं, अब नौवें सीजन की बारी है. इसी बीच करण जौहर ने कॉफी विद करण के नौंवे सीजन के बारे में जानकारी दी है. करण जौहर का कहना है कि इस साल कॉफी विद करण सीजन 9 नहीं आएगा. 

2024 में नहीं आएगा कॉफी विद करण
कॉफी विद करण के आठ सीजन में बड़े-बड़े सितारों के बड़े-बड़े राज खुले हैं. क्योंकि करण जौहर शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान उनसे कुछ न कुछ उगलवाने में कामयाब रहते हैं. अब हाल ही में जब करण जौहर ने फिल्म क्रिटिक सुचित्रा त्यागी को एक इंटरव्यू दिया तो उन्होंने शो के सीजन 9 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. करण जौहर ने कहा है कि साल 2024 में वह कॉफी विद करण से ब्रेक ले रहे हैं, लेकिन 2025 में उनका नया शो जरूर आएगा. करण ने कहा कि वह 2025 में सीजन 9 के साथ लौटेंगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sucharita Tyagi (@su4ita)

रैपिड फायर राउंड सबसे उबाऊ
बातचीत के दौरान करण जौहर ने कहा कि 2025 की दूसरी छमाही में उनका शो वापस आएगा. करण जौहर ने कहा, ‘कॉफी विद करण के इतिहास में यह सबसे उबाऊ रैपिड फायर था. यह इतना ज्यादा उबाऊ था कि मैं स्नूज अलर्ट की तरह था. मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं यह क्यों कर रहा हूं? आप मुझे सवाल नहीं दे रहे हैं. क्या हमें रैपिड फायर छोड़ देना चाहिए? मैं ही हैंपर घर ले जाता हूं, क्योंकि सच में इसे जीतने का हकदार कोई नहीं था’. 

लोग खुलकर बात करने से डरते हैं
करण जौहर ने आगे कहा, ‘कॉफी विद करण की दुनिया को बदलते हैं. सीजन 9 को मजेदार, पूरी बातचीत और स्पष्ट होने दें. लेकिन इसे इस तरह से करें कि मशहूर हस्तियों को अजीबोगरीब जगह पर न रखा जाए. लोग खुलकर बात करने से डरते हैं, वे पहले की तरह कुछ नहीं कहते. आप उनसे यह नहीं पूछ सकते कि कौन सी फिल्म ओवररेटेड है या कौन सी परफॉर्मेंस ओवररेटेड है. कोई भी आपको इसका जवाब नहीं देगा’.

कब वापस आएगा कॉफी विद करण
करण जौहर अपनी बात पूरी करते हुए कहते हैं, ‘इसीलिए मैंने कॉफी विद करण 2024  से ब्रेक लिया है. अब यह 2025 में फिर वापस आएगा. शायद 2025 के सेकेण्ड हाफ में. हम नए सिंटैक्स के साथ वापस आना चाहते हैं’. बता दें कि कॉफी विद करण का आठवां सीजन खूब कन्ट्रोवर्शियल था. इस सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए थे. दोनों के बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी. वहीं लोगों को यह एपिसोड पसंद भी नहीं आया था.

यह भी पढ़ें: ब्लैक आउटफिट पर ओवरसाइज डेनिम जैकेट पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Katrina kaif , एक्ट्रेस का लुक देख लोग बोले- बेबी बंप छिपा रही हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरा इरादा कभी किसी की नकल करना नहीं', वैभव राज को 'गुल्लक 5' में रिप्लेस करने पर बोले अनंत वी जोशी
'मेरा इरादा कभी किसी की नकल करना नहीं', वैभव राज को 'गुल्लक 5' में रिप्लेस करने पर बोले अनंत वी जोशी
ओटीटी पर आते ही छाई 'पैट्रियट', जानें कहां स्ट्रीम हो रही ममूटी और मोहनलाल स्टारर फिल्म
ओटीटी पर आते ही छाई 'पैट्रियट', जानें कहां स्ट्रीम हो रही ममूटी और मोहनलाल स्टारर फिल्म
नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, 'कारा' जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा
2 घंटे की इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर काटा गदर, रिलीज होते ही बनी नंबर 1
Friday OTT Release: ये फ्राइडे है ओटीटी पर धमाकेदार, रिलीज हुई 'धुरंधर 2' से 'गुल्लक 5' तक 10 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
ओटीटी पर धमाकेदार है ये फ्राइडे, रिलीज हुई 'धुरंधर 2' से 'गुल्लक 5' तक 10 नई फिल्में-सीरीज

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget