एक्सप्लोरर

Mirzapur 3 OTT Release Date: मिर्जापुर 3 को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, फैंस बोले- ये है पक्की रिलीज डेट

Mirzapur 3 OTT Release Date: भौकाल मचने वाला है क्या? पंकज त्रिपाठी की सीरीज मिर्जापुर 3 की रिलीज को लेकर मेकर्स ने एक पोस्ट किया है. इसे देखकर फैंस ने खुद ही रिलीज होने वाले महीने को गेस कर लिया है.

Mirzapur 3 OTT Release Date: मिर्जापुर पंकज त्रिपाठी की एक बेहतरीन वेब सीरीज है. इसके दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिसको फैंस ने खूब पसंद किया है. दर्शकों को पिछले काफी समय से इसके तीसरे सीजन का इंतजार है. लेकिन मेकर्स इसकी रिलीज डेट बताने में देरी कर रहे हैं, जिसके बाद से फैंस नाराज हैं. अब हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने मिर्जापुर के तीसरे सीजन को लेकर एक पोस्ट साझा किया है. जिसके बाद फैंस खुद ही सीरीज की रिलीज डेट गेस कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि इस पोस्ट में क्या है. 

प्राइम वीडियो ने आज क्या हिंट दिया? 
अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है- भौकाल मचने वाला है क्या?

पंचायत सीजन 3 के बाद अब अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है. प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर 3 की घोषणा कर दी है. जिसे सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

क्राइम और राजनीति से भरपूर वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन भौकाली किरदारों और नई कहानी के साथ देखने को मिलेगा. सीजन 3 कहानी को और दिलचस्प बनाने वाला है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


Mirzapur 3 OTT Release Date: मिर्जापुर 3 को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, फैंस बोले- ये है पक्की रिलीज डेट

फैंस ने बता दी रिलीज डेट
पंकज त्रिपाठी की इस नई पोस्ट में उनकी तस्वीर नजर आ रही है और वह फोन पर कह रहे हैं कि आजकल MS3W बहुत सुनने में आ रहा है. अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस इस सीरीज की तारीख को लेकर अपना-अपना अर्थ निकाल रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट कर लिखा, ‘मंथ सितंबर थर्ड वीक = MS3W’.

वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘और कितना इंतजार करना है एक बार में ही बता दो’. एक यूजर ने शीबा चड्ढा का मीम शेयर करते हुए लिखा, ‘और कितना वेट करवाओगे’?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mirzapur Amazon (@yehhaimirzapur)


Mirzapur 3 OTT Release Date: मिर्जापुर 3 को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, फैंस बोले- ये है पक्की रिलीज डेट

नए पोस्ट पर दिख रही यूजर्स की बेसब्री

अमेजॉन वीडियो की तरफ से 17 मई को पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था 'क से कब आ रहा है मिर्जापुर सीजन 3?' कैप्शन में लिखा गया है, ''अब समय आ गया है कि हम कमेंट सेक्शन में मिर्जापुर सीजन 3 शुरू कर दें''

इसके बाद, कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है. एक यूजर ने लिखा, ''अरे भाई डेट बता दो पब्लिक नाराज हो रही है.'' तो वहीं, दूसरे ने लिखा, ''ये डेट बताएंगे या मैं अकाउंट ही हैक कर लूं.'' ऐसे तमाम मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.  अमेजॉन वीडियो की ये स्ट्रेटजी देखकर साफ पता चल रहा है कि वो पोस्ट करके यूजर्स की एक्साइटमेंट बढ़ाना चाहते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

अब इसके बाद 18 मई को भी सीरीज से जुड़ा एक पोस्ट किया गया है. जहां 17 मई को 'क' का मतलब बताया गया था. वहीं 18 मई वाले पोस्ट में 'ख' से जुड़ी बात लिखी गई है.

पोस्ट में जो फोटो इस्तेमाल की गई है उसमें लिखा है, ''ख से मतलब खुशी का माहौल है''. साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, ''#MS3W लिखने वालों मिठाई बांट दीजिए'' अब कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में इसके अलग-अलग मतलब भी निकाल रहे हैं. तो वहीं कुछ नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं और रिलीज डेट पूछ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

19 मई को किया गया ये पोस्ट:

अब प्राइम वीडियो की तरफ से 19 मई को एक पोस्ट शेयर किया गया है. इसमें इस्तेमाल की गई फोटो में लिखा है, ''ग से गद्दी का असली हकदार कौन?'' 

इसके बाद, कैप्शन में लिखा गया है, ''MS3W लिखने वाले हैं गद्दी के असली हकदार''. इस पोस्ट पर भी यूजर्स का इंगेजमेंट देखकर लग रहा है कि प्राइम वीडियो उत्सुकता जगाने में सफल हो रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

20 मई को प्राइम वीडियो ने किया ये पोस्ट

हर रोज की तरह 20 मई को भी प्राइम वीडियो की तरफ से एक पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में इस्तेमाल की गई फोटो में लिखा है, ''घ से घर-घर में होगा भौकाल''. साथ ही कैप्शन में लिखा है, ''जल्द ही बताएंगे. प्रॉमिस है हमारी तरफ से.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

मिर्जापुर 3 के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार
रिपोर्ट की मानें तो मिर्जापुर सीजन 3 के लिए अब फैंस को बहुत इंतजार नहीं करना होगा. खबरों के अनुसार सीजन 3 जुलाई में रिलीज हो सकती है. या फिर मेकर्स इस सीरीज को दशहरा या फिर दिवाली के वक्त तक रिलीज कर सकते हैं. लेकिन फैंस के अनुसार मिर्जापुर का तीसरा सीजन सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते में रिलीज होगा. हालांकि अब आखिरी तारीख तो मेकर्स ही बताएंगे कि आखिर कालीन भइया किस दिन भौकाल मचाने के लिए आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: अनुपमा के सामने आएंगी नई मुश्किलें, टीटू को अपना अतीत बताएगी डिंपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, नहीं देखी तो फौरन करें वॉच लिस्ट में शामिल
ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, फौरन देख डालें
OTT Release This Week: होली वीक में आएगा डबल मजा, ओटीटी पर रिलीज हो रही 'सूबेदार' से 'लालो कृष्ण सदा सहायते' तक इतना कुछ
होली वीक में ओटीटी पर धांसू एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रहीं 'सूबेदार' से 'लालो कृष्ण सदा सहायते' तक इतना कुछ
Laalo Krishna Sada Sahaayate OTT: थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी गुजराती फिल्म 'लालो-कृष्ण सदा सहायते'
थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी गुजराती फिल्म 'लालो-कृष्ण सदा सहायते'
Physics Wallah फेम अलख पांडे ने अमीरी में शाहरुख खान को भी पछाड़ा, कपिल शर्मा ने नेटवर्थ की पोल
'फिजिक्स वाला' अलख पांडे ने नेटवर्थ में शाहरुख खान को भी पछाड़ा, कपिल शर्मा ने खोली पोल

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget