एक्सप्लोरर

Salaar OTT Release Date: सालार की कंफर्म रिलीज डेट का ऐलान, जानें नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज हो रही है फिल्म

Salaar OTT Release: प्रभास स्टारर लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सालार’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दहाड़ने आ रही है. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो चुकी है. चलिए जानते है ये कब और कहां स्ट्रीम होगी

Salaar OTT Release Date: प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘सालार: पार्ट 1 सीजफायर’ दिसंबर में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. क्राइम थ्रिलर का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है और इसी के साथ इसने धुंआधार कलेक्शन किया है. वहीं केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी सालार की ओटीटी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. चलिए यहां जानते हैं इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर कब देख सकते हैं?

‘सालार’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज ही.   
‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है. इस फिल्म को देश ही नहीं वर्ल्डवाइड भी ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है. वहीं जो लोग इस एक्शन पैक्ड फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए हैं उनके लिए गुड न्यूज है. दरअसल ‘सालार’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. ये फिल्म फिल्म कल यानी 20 जनवरी, 2024 से नेटफ्लिक्स पर अपनी ओटीटी स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

किन भाषाओं में स्ट्रीम होगी ‘सालार’ 
गौरतलब है कि ‘सालार’ हिंदी को छोड़कर तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम जैसी सभी भाषाओं में ओटीटी पर अवेलेबल होगी. उम्मीद है कि फिल्म का हिंदी वर्जन अपनी शुरुआती रिलीज के 56 दिन पूरे होने के बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगा.

 

‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की है कमाई? 
‘सालार’ ने रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. 90 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इसी के साथ इस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है. ‘सालार’  को रिलीज हुए अब एक महीना होने वाला है और ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 28 दिनों में घरेलू बाजार में 405.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘सालार’ ने 719 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और अच्छी कमाई भी कर रही है. 

‘सालार’ की स्टार कास्ट
बता दें कि सालार में प्रभास ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू रेड्डी ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट की गई है. फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक घटना के बाद एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं. इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द ही आएगा. 

ये भी पढ़ें: 'जय श्री राम' का नारा लगाकर Annapoorani विवाद पर नयनतारा ने मांगी माफी, कहा- भावनाओं को आहत करना मकसद नहीं था

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी मुंबई की अनसुनी कहानियां
ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी कहानियां
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप
Idhayam Murali OTT Release: तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं
तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget