एक्सप्लोरर

'Tribhuvan Mishra CA Topper' के मानव कौल को पैसों के लिए करना पड़ा ऐसा काम! सीरीज में दिए इंटीमेट सीन्स पर कही ये बात

Tribhuvan Mishra CA Topper : 'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर' के लीड एक्टर मानव कौल ने सीरीज में अपने रोल और अश्लील सीन्स को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे स्क्रिप्ट पढ़कर ही वे खु हो गए थे.

Tribhuvan Mishra CA Topper: 'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर' एक कॉमेडी सीरीज है जो जुलाई में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. हाल ही में ABP ने की स्टारकास्ट से खास बातचीत. जब सीरीज के लीड एक्टर मानव कौल से पूछा गया कि सीरीज का नाम और कहानी सुनने के बाद उनका पहला रिएक्शन क्या था तो एक्टर बोले, 'कहानी सुनते ही मेरी आंखों में एक नूर सा आ गया और मैं काफी खुश था. दो एपिसोड पढ़ते ही मैं सीट से उछल पड़ा था.'

मानव कौल से जब ये पूछा गया कि उन्होंने सीरीज में शूट हुए इंटीमेट सीन्स के लिए कैसे तैयारी की तो उनका जवाब था- 'इस सीरीज में कई इंटीमेट सीन होने के बाद भी ऐसा लगता है कि ये सीरीज का बहुत अहम हिस्सा नहीं है और ये सिर्फ एक शख्स के सर्वाइवल के लिए जरूरी है. सीन्स को बहुत बारीकी और तरीके से शूट किया गया है और इस सीन्स को लेकर मुझे टीम पर भरोसा भी था.'

मां ने भेजे थे ये मैसेज
मानव ने आगे कहा, 'मेरी मां ने मुझे कुछ मैसेज भेजे जो कि उनकी सहेलियों ने उन्हें भेजे थे और ये कहा कि कितना जरूरी था लड़कियों की सेक्शुअल प्रीफ्रेंस पर एक ऐसा शो बनना जो किसी भी तरह से अश्लील नहीं लग रहा है.'

इस जगह को शूट के लिए समझे 'बेस्ट'
त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर के स्क्रीन राइटर पुनीत कृष्णा से ये पूछा गया कि वो इस तरह की कहानी दिखाने के लिए कैसे शहर चुनना चाहते थे. उन्होंने कहा, 'मैं एक ऐसा शहर चाहता था जहां बंदूक लेकर मेरी सीरीज के कैरेक्टर घूम सकें और जहां लोग नौकरी की तलाश में आते हों और इस लिहाज से मुझे नोएडा ही सही जगह लगी.'

शोभा के रोल से इंप्रेस हुई थीं श्वेता बसु
वहीं जब श्वेता बसु प्रसाद से पूछा गया कि कहानी सुनकर उनका पहला रिएक्शन क्या था, उन्होंने कहा- 'मैंने कहानी सुनते ही पहले पुनीत की तरफ देखा और सोचा की इनता क्यूट दिखने वाला शख्स ऐसी कहानी कैसे लिख सकता है. इसके साथ ही जो मेरा किरदार था उसने मुझे काफी प्रभावित किया क्योंकि त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर की शोभा दिखती बहुत अलग है और होती बहुत अलग है.'

3 हफ्ते में बने 11 गाने
सीरीज को अपने म्यूजिकल टैलेंट से आगे बढ़ाने वाले म्यूजिक कंपोजर राम संपत ने बताया कि उन्होंने कैसे बेहद कम समय में इस सीरीज के लिए म्यूजिक और गाने तैयार करके दे दिए थे. उन्होंने महज 3 हफ्तों में 11 गाने इस सीरीज के लिए बनवाए गए थे.

क्या है सीरीज की कहानी?
'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर' एक सीए टॉपर की कहानी हैं जो पैसों की तंगी से जूझ रहा है. ऐसे में उसे अपने बैंकिंग करियर एक्सपीरिंयस के बावजूद भी सेक्स वर्कर का काम करना पड़ता है.'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर सीरीज में हमें मानव कौल, तिलोतिमा शोमे, श्वेता बसु प्रसाद और अशोक पाठक अहम किरदार में हैं. 

ये भी पढ़ें: वेस्टर्न में फ्लॉन्ट करती हैं फिगर, ट्रेडिशनल में लगती हैं बला की हसीन... तमन्ना भाटिया की खूबसूरती की गवाही देती हैं ये तस्वीरें

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Release This Week: होली वीक में आएगा डबल मजा, ओटीटी पर रिलीज हो रही 'सूबेदार' से 'लालो कृष्ण सदा सहायते' तक इतना कुछ
होली वीक में ओटीटी पर धांसू एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रहीं 'सूबेदार' से 'लालो कृष्ण सदा सहायते' तक इतना कुछ
Laalo Krishna Sada Sahaayate OTT: थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी गुजराती फिल्म 'लालो-कृष्ण सदा सहायते'
थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी गुजराती फिल्म 'लालो-कृष्ण सदा सहायते'
Physics Wallah फेम अलख पांडे ने अमीरी में शाहरुख खान को भी पछाड़ा, कपिल शर्मा ने नेटवर्थ की पोल
'फिजिक्स वाला' अलख पांडे ने नेटवर्थ में शाहरुख खान को भी पछाड़ा, कपिल शर्मा ने खोली पोल
Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर, रिलीज हुई 'एक्यूज्ड' से 'सीक्रेट स्टोरीज' तक कई धमाकेदार फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को ओटीटी पर, रिलीज हुई 'एक्यूज्ड' से 'सीक्रेट स्टोरीज' तक, वीकेंड पर करें एंजॉय

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
Embed widget