एक्सप्लोरर

जानिए क्यों अपने बेटे आदित्य को लॉन्च नहीं कर पाए अभिनेता परेश रावल?

अपने अभिनय के दम पर 40 साल में परेश रावल ने कई तरह की भूमिकाएं निभाईं. कुछ दिन पहले उनके बेटे आदित्य रावल ने भी फिल्म ‘बमफाड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

हिन्दी सिनेमा में परेश रावल ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं. नेगेटिव रोल या कॉमेडी परेश हर किरदार में पूरी तरह उतर जाते हैं. जल्द ही परेश रावल ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘तूफान’ में दिखाई देने वाले हैं जिसमें उन्होंने फरहान अख्तर के कोच का रोल किया है. अपने अभिनय के दम पर 40 साल में परेश रावल ने कई तरह की भूमिकाएं निभाईं. कुछ दिन पहले उनके बेटे आदित्य रावल ने भी फिल्म ‘बमफाड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में परेश ने अपने बेटे को लेकर खुलकर बात की.

मैं बेटे को नहीं कर सकता था लॉन्च

इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा कि वो अपने बेटे को लॉन्च नहीं कर सकते थे क्योंकि उनके पास इतना पैसा नहीं है. परेश ने कहा कि ‘मैंने अपने बेटे को लॉन्च इसलिए नहीं किया क्योंकि मेरे पास इतना पैसा नहीं हैं. बेटे को लॉन्च करने के लिए बड़ी मशीनरी की जरुरत पड़ती है’. उन्होने कहा ‘मुझे फख्र है कि मेरे बेटे ने बिना किसी रिकमंडेशन के अपने काम के दम पर काम हासिल किया है’. उन्होंने फिर कहा कि ‘क्या ये अच्छा नहीं हैं? उसकी अपनी मेहनत से उसे पहचाना गया. ‘बमफाड’ में लोगों को उनका काम पसंद आया, और अब वो हंसल मेहता जैसे डायरेक्टर के साथ काम कर रहा है. उसे अपने पिता की सिफारिश की जरुरत नहीं है’.

परेश रावल ने कहा कि बमफाड के प्रमोशन के वक्त भी आदित्य को किसी स्टार किड की तरह ट्रीट नहीं किया, कि वो परेश रावल और स्वरूप संपत के बेटे हैं. लेकिन फिर भी वो अपने काम की वजह से नोटिस किए गए. लोगों ने आदित्य की तारीफ की

परेश रावल से जब ये सवाल किया गया कि क्या उन्होंने फिल्मों में आने से पहले आदित्य को कोई राय दी थी इस पर परेश ने कहा कि फिल्मों में आने से पहले आदित्य राइटर था. वो फिल्म पानीपत का को-राइटर रहा है. उसने स्क्रिप्ट राइटिंग और प्ले राइटिंग की पढ़ाई न्यूयॉर्क से की है.

परेश अपने बेटे को कैसे गाइड करेंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वो आदित्य को गुड लक कहना चाहते हैं और उन्हें हमेशा अपना बेस्ट देने के लिए मोटिवेट करते हैं. ‘मुझे पता कि वो अपने काम के लिए कितना डिसिप्लेन और फोकस्ड है. इसलिए उसे ज्यादा पाठ पढ़ाने की जरुरत नहीं. आज की जनरेशन को उनकी राह खुद तलाने देनी चाहिए’.

आपको बता दें कि परेश रावल जल्द ही फिल्म ‘तूफान’ और ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाले हैं. ये दोनों फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी.

ये भी पढ़ें-

 

Samantha Akkineni का थ्रोबैक वीडियो आया सामने, गाना गाते दिख रहीं एक्ट्रेस

 

Bhabi Ji Ghar Par Hain: विभूति और अंगूरी ने खरीदी थी छतरियां, लेकिन अकाल पड़ने की हो गई भविष्यवाणी, लटक गए दोनों के चेहरे

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल-अमेरिका के हमले के बीच दुबई में फंसे साउथ स्टार अजीत, मैनेजर ने बताया- 'सुरक्षित हैं'
इजरायल-अमेरिका के हमले के बीच दुबई में फंसे साउथ स्टार अजीत, मैनेजर ने बताया- 'सुरक्षित हैं'
13 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर होगा इन फिल्मों के बीच क्लैश, 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' भी है लिस्ट में शामिल
13 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर होगा इन फिल्मों के बीच क्लैश, 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' भी है लिस्ट में शामिल
'स्टेज पर गोद में उठा लेते थे या चूम लेते थे..' अक्षरा सिंह पर भड़कीं अंजलि राघव, बोलीं-गंदगी फैलाकर अब ज्ञान दे रही हो
अक्षरा सिंह पर भड़कीं अंजलि राघव, बोलीं-गंदगी फैलाकर अब ज्ञान दे रही हो
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को उसका सगा ही देगा सबसे बड़ा धोखा, तुलसी के सामने खुलेगा छह साल पुराना राज
नॉयना को उसका सगा ही देगा सबसे बड़ा धोखा, तुलसी के सामने खुलेगा छह साल पुराना राज

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस और सेना की फायरिंग में 19 की मौत
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस-सेना की फायरिंग में 19 की मौत
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget