एक्सप्लोरर

Puneeth Rajkumar Last Rites: पुनीत राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, हर आंख से छलका आंसू

Puneeth Rajkumar Last Rites: कन्नड़ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता पुनीत राजकुमार का रविवार सुबह यहां कांतिराव स्टूडियो में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

Puneeth Rajkumar Last Rites: कन्नड़ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता पुनीत राजकुमार का रविवार सुबह यहां कांतिराव स्टूडियो में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. दिग्गज अभिनेता डॉ. राजकुमार के पांच बच्चों में सबसे छोटे पुनीत का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वह 46 वर्ष के थे.

अभिनेता के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा कांतिराव स्टेडियम से सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई. उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम से स्टेडियम में रखा हुआ था जहां हजारों प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. उनकी अंतिम यात्रा करीब 13 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह करीब साढ़े छह बजे अंतिम स्थान स्टूडियो पहुंची. उनका पहले से निर्धारित समय सुबह दस बजे से काफी पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सुरक्षा कारणों की वजह से परिवार के सदस्यों की सहमति से पुनीत का अंतिम संस्कार तय समय से पहले ही कर दिया गया. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और सिद्दरमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार समेत कई नेता, कई फिल्मी हस्तियां और राजकुमार के परिवार के सदस्यों ने उन्हें अंतिम विदाई थी.

पुनीत को बचपन से ही जानने वाले बोम्मई भावुक हो गए और उन्हें अंतिम संस्कार से पहले पुनीत के माथे को चूमते हुए देखा गया. सुरक्षा कारणों और स्टूडियो में जगह की कमी के कारण चुनिंदा लोगों और परिवार के सदस्यों को ही अंतिम संस्कार में मौजूद रहने की अनुमति दी गयी. उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस के बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और पुलिसकर्मियों ने हवा में तीन गोलियां दागी और इसके बाद सम्मान के तौर पर दो मिनट का मौन रखा गया.

पुनीत के पार्थिव शरीर पर लिपटे तिरंगे को मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी अश्विनी रेवंत को सौंपा. अभिनेता के निधन के बाद राज्य सरकार ने एलान किया था कि उनका अंतिम संस्कार कांतिराव स्टूडियो में डॉ. राजकुमार पुण्यभूमि में किया जाएगा जहां उनके माता-पिता का अंतिम संस्कार किया गया था.

पुनीत के भतीजे और अभिनेता राघवेंद्र राजकुमार के बड़े बेटे विनय राजकुमार ने इदिगा परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया. पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंत और बेटियों धृति और वंदिता, उनके बड़े भाई शिवराजकुमार, राघवेंद्र राजकुमार और परिवार के कई सदस्यों ने अपने प्रियजन को अश्रुपूर्ण विदाई दी. अंतिम संस्कार सुबह-सुबह किए जाने के बावजूद उनके सैकड़ों प्रशंसक स्टूडियो के सामने और शव यात्रा के मार्ग पर एकत्रित हो गए ताकि अपने प्रिय अभिनेता को अंतिम विदाई दे सकें.

ये भी पढ़ें:

Puneeth Rajkumar Funeral Photos: पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन कर बिलख उठे सितारे, प्रभुदेवा से लेकर चिरंजीवी हर किसी की आंखों से छलके आंसू

Puneeth Rajkumar Funeral Video: पापा का शव देख निकल गई बेटियों की चीख, रोते-बिलखते गमजदा वीडियो वायरल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
'पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश...', करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग रिश्ते पर कह दी ऐसी बात
'पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश...', करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग रिश्ते पर कह दी ऐसी बात
ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, नहीं देखी तो फौरन करें वॉच लिस्ट में शामिल
ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, फौरन देख डालें
Actor Awards 2026 Winners: बेस्ट एक्टर बने जेसी बकले-माइकल बी जॉर्डन, सिनर्स को मिला बेस्ट कास्ट का अवॉर्ड, जानें- विनर्स की कंप्लीट लिस्ट
बेस्ट एक्टर बने जेसी बकले-माइकल बी जॉर्डन, सिनर्स को मिला बेस्ट कास्ट का अवॉर्ड

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget