एक्सप्लोरर

Allu Arjun Arrested: 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ़्तार, प्रीमियर पर भगदड़ में एक महिला की हुई थी मौत

Allu Arjun Arrested:अल्लू अर्जुन को हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई एक महिला की मौत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

Allu Arjun Arrested: 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दरअसल सुपरस्टार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिनेता को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है. कथित तौर पर अल्लू अर्जुन को चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार
अर्जुन को शुक्रवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने हिरासत में ले लिया, जहां मामला दर्ज किया गया था.अभिनेता को बाद में दिन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. वहीं संध्या थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं अभिनेता ने एफआईआर से अपना नाम हटाने के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अब तक इस पर सुनवाई नहीं हुई है. 

 

 

 

क्या है मामला? 
घटना 4 दिसंबर को हुई थी. उस दौरान संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की सीक्रिनिंग के लिए अल्लू अर्जुन भी पहुंचे थे. वहीं अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में बड़ी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान भगदड़ मच गई और रेवती नाम की 39 वर्षीय महिला की दम घुटने के कारण दुखद मौत हो गई, जबकि उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 दिसंबर को अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

पुलिस ने क्या कहा था? 
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एफआईआर दर्ज करने के समय, हैदराबाद पुलिस के सेंट्रल जोन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर अक्षांश यादव ने क बताया था, “बीएनएस धारा 105 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 118 (1)आर/डब्ल्यू 3(5) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ने मृत व्यक्ति के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है. इसकी जांच की जा रही है. थिएटर के अंदर अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए.

अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे का किया था ऐलान
वहीं अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी कर महिला की मौत पर शोक भी जताया था. साथ ही, एक्टर ने मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया था. उन्होंने ये आश्वासन भी दिया था कि वो एडमिट बच्चों के मेडिकल बिल का भी पेमेंट करेंगे. इसके अलावा, उन्होंने बच्चों की आगे की हर जरूरत को पूरा करने की बात बोली थी.

 

ये भी पढ़ें: 'पैसा और पावर सच को कुछ दिन के लिए छिपा सकते हैं लेकिन', सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने फिर रूपाली गांगुली पर साधा निशाना

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
इंडिया-इंग्लैंड मैच में बेटी संग पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, राहा ने किया टीम इंडिया को चीयर
इंडिया-इंग्लैंड मैच में बेटी संग पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, राहा ने किया टीम इंडिया को चीयर
जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget