एक्सप्लोरर

Ranbir Kapoor ने अपने चाचा Rajiv Kapoor को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

शाम 7.15 और 7.30 बजे के बीच राजीव कपूर का शव पंचतत्व में विलीन हो गया. परिवार के चुनिंदा सदस्यों और करीबियों के बीच चेम्बूर के विद्युत शवदाह गृह में उनकी लाश का अंतिम संस्कार किया गया.

मुम्बई : कपूर परिवार की दुख की घड़ी में अभिनेता रणबीर कपूर अपने परिवार का दुख बांटने में सबसे आगे नजर आए. अपने चाचा और अभिनेता राजीव कपूर की मौत के बाद उनके चेम्बूर स्थित घर में पहुंचनेवाले परिवार के सदस्यों में रणबीर कपूर सबसे पहले शख्स थे जो अपनी मां नीतू सिंह के साथ अंतिम दर्शन करने के लिए वहां पहुंचे थे.

शाम तकरीबन 6.45 बजे राजीव कपूर के शव को अंतिम संस्कार के लिए 'देवनार कॉटेज' से चेम्बूर स्थित शवदाह गृह लाया गया. इस मौके पर रणबीर कपूर ने एम्बुलेंस से लाये गये अपने चाचा राजीव कपूर के शव को कंधा दिया और उन्हें शवदाह गृह के अंदर तक पहुंचाया. रणबीर के परिवार के दो और सदस्यों - आदर जैन और अरमान जैन ने भी अपने चाचा को कंधा दिया. वहीं राजीव कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर हाथों में मटकी लिये इस जनाजे के आगे आगे बड़े ही गमगीन अंदाज में चलते हुए दिखाई दिये.

शाम 7.15 और 7.30 बजे के बीच राजीव कपूर का शव पंचतत्व में विलीन हो गया. परिवार के चुनिंदा सदस्यों और करीबियों के बीच चेम्बूर के विद्युत शवदाह गृह में उनकी लाश का अंतिम संस्कार किया गया.

इससे पहले राजीव कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचनेवाले में रणबीर कपूर, नीतू सिंह, करिश्मा कपूर व उनकी मां बबीता, आलिया भट्ट, रजा मुराद, आशुतोष गोवारिकर, सोनाली बेंद्रे, नील नितिन मुकेश, अनिल अम्बानी, चंकी पांडे, प्रेम चोपड़ा जैसी कई हस्तियों का शुमार रहा है.

कपूर परिवार को सांत्वना देने के लिए शाहरुख खान भी शाम 5.00 बजे के आसपास 'देवनार कॉटेज' पहुंचे. एम्बुलेंस से राजीव कपूर के शव को ले जाने तक शाहरुख खान वहीं मौजूद थे और शव को ले जाते वक्त वो एम्बुलेंस तक चलकर आये और उन्हें अंतिम विदाई दी.

उल्लेखनीय है कि 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत मंगलवार को दोपहर को हार्ट अटैक आने के बाद हो गयी थी. चेम्बूर इलाके के इनलेक्स अस्पताल में भर्ती करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रणधीर कपूर ने बताया था, "घर में हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें चेम्बूर के इनलैक्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अफसोस कि हम उन्हें बचा नहीं सके. फिलहाल हम उन्हें घर ले जा रहे हैं और आज शाम में ही चेम्बूर स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
Toxic Release Postponed: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज टली, 'धुरंधर 2' से क्लैश के बीच मेकर्स का बड़ा फैसला
Toxic Release Postponed: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज टली, 'धुरंधर 2' से क्लैश के बीच मेकर्स का बड़ा फैसला
पीरियड्स में 'शरारत' की शूटिंग वाले बयान पर मचा बवाल, 'नेशनल जोक' बनने पर भड़की आयशा खान
पीरियड्स में 'शरारत' की शूटिंग वाले बयान पर मचा बवाल, 'नेशनल जोक' बनने पर भड़की आयशा खान
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Embed widget