एक्सप्लोरर

Rekha Birthday Special: अमिताभ से ना मिल पाने पर रेखा ने कहा था- मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का एहसास नहीं...

Happy Birthday Rekha: रेखा के 66वें बर्थडे पर आपको बता रहे हैं उस घटना के बार में जब अमिताभ बच्चन से ना मिल पाने के कारण रेखा ने कहा था, 'मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास नहीं'

65 साल की उम्र में भी रेखा को लेकर लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है. उन्होंने कभी खूबसूरत बनकर लोगों पर कहर ढ़ाया तो कभी उमराव जान बनकर अपना जलवा बिखेरा. उनकी फिल्में तो चर्चित रहीं हीं लेकिन उससे ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही. जिस महफिल में भी वो नज़र आती हैं वहां रौनक बढ़ जाती है. रेखा मांग में सिंदूर भरती हैं, रहस्यमयी जीवन जीती हैं. जब भी उनका नाम आता है तो अमिताभ बच्चन का नाम खुद-ब-खुद ज़ुबान पर आता जाता है. दोनों ने कभी खुलेआम प्यार का इजहार तो नहीं किया लेकिन इनके चर्चे हर गली मोहल्ले में होते थे. रेखा के 66वें बर्थडे पर आपको बता रहे हैं उस घटना के बार में जब अमिताभ बच्चन से ना मिल पाने के कारण रेखा ने कहा था, 'मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास नहीं'

जब 1983 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद अमिताभ जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे. ऐसा कहा जाता है कि तब तक रेखा और अमिताभ एकदूसरे से अलग हो चुके थे. अमिताभ के साथ हुए इस हादसे के बाद रेखा खुद को रोक नहीं पाईं और बच्चन साहब की एक झलक देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गईं. इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि रेखा को अमिताभ से मिलने नहीं दिया गया. रेखा को इस घटना से बेहद धक्का लगा.

Rekha Birthday Special: अमिताभ से ना मिल पाने पर रेखा ने कहा था- मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का एहसास नहीं...

एक मैगज़ीन को दिए बयान में उन्होंने उस लम्हें का जिक्र करते हुए कहा, ''सोचिए मैं उस शख्स को ये नहीं बता पाई कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. मैं ये महसूस नहीं कर पाई कि उस शख्स पर क्या बीत रही है. मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास नहीं. मौत भी इतनी बुरी नहीं होती होगी.'' इस बयान से साफ था कि अलग होने के बावजूद रेखा के दिल में अमिताभ के लिए प्यार कम नहीं हुआ था. वहीं अमिताभ ने इस रिश्ते की बात से हमेशा नकारा. उनके मुताबिक तो रेखा बस उनकी को-स्टार थीं, इससे ज्यादा कुछ नहीं.

Rekha Birthday Special: ऋषि कपूर-नीतू की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर पहुंची थी रेखा, अमिताभ-जया से लेकर हर कोई हो गया था हैरान

आपको बता दें कि रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था. रेखा का असली नाम भानुरेखा है. उनके जन्म के समय उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी. रेखा के पिता तमिल फिल्मों के सुपरस्टार जैमिनी गणेशन और मां अभिनेत्री पुष्पावली हैं. उनके पिता ने उनके बचपन में उन्हें अपनी संतान के रूप में स्वीकार नहीं किया था. जब बढ़ती उम्र में रेखा की मां पुष्पावल्ली को फिल्मों में काम मिलना बंद हुआ तो घर के आर्थिक हालात बिगड़ गए और 13 साल की रेखा को फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

Rekha Birthday Special: अमिताभ से ना मिल पाने पर रेखा ने कहा था- मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का एहसास नहीं...

रेखा ने 1969 में रेखा अपनी मां के साथ हिंदी फिल्मों में किस्मत आज़माने मुंबई आ गईं. रेखा की पहली डेब्यू फिल्म अंजाना सफ़र थी जिसमें उनके अपोजिट हीरो बिस्वजीत थे. ये फिल्म किसी कारण बस उस वक्त रिलीज नहीं हो पाई. 8 साल बाद किसी और टाइटल के साथ ये फिल्म रिलीज हुई. रेखा की पहली हिंदी रिलीज थी सावन भादो. अपने 45 साल के करियर में रेखा करीब 180 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं. 2012 में रेखा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया. रेखा अब बहुत कम फिल्मों में काम करती हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्में 'कुड़ियों का है ज़माना', 'सदियां' और 'सुपर नानी' फ्लॉप रहीं लेकिन रेखा को लेकर लोगों की दिलचस्पी कम नहीं होती.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बादशाह के नए गाने 'टटिहरी' पर हुआ विवाद, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा सिंगर को समन
बादशाह के नए गाने 'टटिहरी' पर हुआ विवाद, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा सिंगर को समन
नए फोटोशूट में दिखा बाबिल खान का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, अगले प्रोजेक्ट पर टिकी फैंस की निगाहें
नए फोटोशूट में दिखा बाबिल खान का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, अगले प्रोजेक्ट पर टिकी फैंस की निगाहें
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
नयनतारा और पति विग्नेश शिवन ने चेन्नई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान लगेगा झटका
नयनतारा और पति विग्नेश शिवन ने चेन्नई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान लगेगा झटका

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget