एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Death Update : लंबे समय से गैंगस्टर की रडार पर थे सिद्धू मूसेवाला? सामने आई ये वजह

Sidhu Moose Wala Death Update : सिद्दधू मूसेवाला की रविवार को हत्या कर दी गई है.  हत्या के बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि हत्या गिरोहों के बीच आपसी दुश्मनी का परिणाम लग रही है.

Sidhu Moose Wala Death Update : गायक और अभिनेता  से राजनेता बने सिद्दधू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की रविवार को  हत्या कर दी गई है.  हत्या के बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वी के भवरा ने कहा कि 'सिद्धू मूसेवाला की हत्या गिरोहों के बीच आपसी दुश्मनी का परिणाम लग रही है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह इसमें शामिल है.' मीडिया को दिए गए बयान में राज्य पुलिस के प्रमुख ने कहा, 'यह घटना गिरोहों के बीच आपसी दुश्मनी का नतीजा लगती है'. उन्होंने बताया कि मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत का नाम पिछले साल अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या में सामने आया था. जिसके बाद शगुनप्रीत ऑस्ट्रेलिया भाग गया था.

मूसेवाला के मैनेजर के अपराध की सज़ा सिंगर को मिली?
शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह हत्या मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला लग रही है. उन्होंने कहा कि इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और लक्की पटियाला गिरोह के बीच दुश्मनी है. वहीं तीन बंदूकधारियों की पहचान हरियाणा निवासी सन्नी, अनिल लठ और भोलू के रूप में की गयी है जिन्हें मिद्दुखेड़ा की हत्या के संबंध में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने पहले ही गिरफ्तार किया था, जबकि शगनप्रीत का नाम इस मामले की प्राथमिकी में बतौर आरोपी नामजद है.

क्यों दी गई मूसेवाला की सुरक्षा में ढील?
डीजीपी भवरा ने कहा कि मूसेवाला के साथ पंजाब पुलिस के चार कमांडो तैनात थे. उन्होंने कहा कि हर साल ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी और अगले महीने 'घल्लूघारा सप्ताह' के कारण सुरक्षा कम की जाती है, इसलिए मूसेवाला के साथ तैनात पंजाब पुलिस के चार कमांडो में से दो को हटाया गया था. पुलिस महानिदेशक के मुताबिक मानसा जिले में वारदात के समय मूसेवाला अपने बचे हुए दो कमांडो के साथ नहीं थे, उन्होंने बताया कि मूसेवाला अपना निजी बुलेट प्रूफ वाहन भी नहीं ले गए थे.

वारदात के वक्त किसके साथ थे मूसेवाला?
भवरा ने कहा कि घटनास्थल से गोलियों के 30 खाली खोल बरामद किए गए हैं ऐसे में माना जा रहा है कि वारदात में कम से कम तीन हथियारों का इस्तेमाल किया गया होगा. घटना की और जानकारियां देते हुए उन्होंने कहा कि मूसेवाला अपने पड़ोसी गुरविंद सिंह और रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह के साथ शाम साढ़े चार बजे अपने घर से रवाना हुए. वह खुद गाड़ी चला रहे थे. भवरा ने कहा कि जब मूसेवाला जवाहर के गांव पहुंचे थे तो सामने से दो गाड़ियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और सामने से सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं.  पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और तीनों को मानसा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गायक की मौत हो गयी. अन्य दो लोगों की हालत स्थिर है.'

Sidhu Moose Wala shot dead LIVE UPDATES: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मीका सिंह बोले- खुद को पंजाबी कहन में शर्मा आ रही है

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! ट्रंप से दोस्ती और खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर रंग फेंका तो पड़ेगा महंगा, इन धाराओं के तहत होगी सजा
‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर रंग फेंका तो पड़ेगा महंगा, इन धाराओं के तहत होगी सजा
Embed widget