एक्सप्लोरर

अभिनेता के तौर पर बेटे ने फिल्म साइन की है, जानकर क्यों हैरान हैं परेश रावल?

परेश रावल ने हमेशा सोचा था कि जूनियर रावल एक लेखक बनेंगे, क्योंकि उन्होंने क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की थी.

परेश रावल के बेटे आदित्य आने वाली डिजिटल फिल्म 'बमफाड' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. हालांकि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने हमेशा सोचा था कि जूनियर रावल एक लेखक बनेंगे, क्योंकि उन्होंने क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की थी. हालांकि, एक गौरवान्वित पिता अपने बेटे को स्क्रीन पर देखकर भावुक और अभिभूत हैं.

परेश ने कहा, "यह सच है कि उसने एक अभिनेता के रूप में एक फिल्म साइन की है और यह जानकर मैं काफी आश्चर्यचकित हुआ था. आदित्य को लेखन में रुचि थी. वह बहुत अच्छा स्क्रिप्ट राइटर है. वह डायलॉग और कविता लिखता है और मैंने देखा है कि एक लेखक के रूप में वह कितने अच्छा है. उसने विदेश में अध्ययन (लेखन में) भी किया. इसलिए स्वाभाविक रूप से मुझे लगा कि वह फिल्में लिखेंगे. मुझे नहीं पता था कि पिछले एक महीने से वह और उनकी फिल्म की टीम जिस स्क्रिप्ट पर काम कर रही थी, वह वास्तव में उनके अभिनय का काम था! वे वर्कशॉप कर रहे थे. लेकिन जब मुझे पता चला कि वह अभिनय में डेब्यू कर रहे हैं, तो मुझे सुखद आश्चर्य हुआ!"

उन्होंने अपने बेटे की पहली प्रोजेक्ट के कलाकारों और क्रू टीम के बारे में कहा, "मैं इन सभी युवाओं को जानता हूं, और वे सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मेरी शुभकामनाएं सिर्फ आदित्य तक नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए है."

'बमफाड' में विनय वर्मा और जतिन शर्मा भी शामिल हैं, और यह शुक्रवार को जी5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर उनके मन में क्या चल रहा था यह पूछे जाने पर परेश ने कहा, "एक पिता के रूप में, जब मैंने अपने बेटे को स्क्रीन पर देखा, तो यह एक भावनात्मक और अभिभूत करने वाला क्षण था. मुझे लगता है कि वह एक नवोदित कलाकार की तरह नहीं दिखा. उसकी बॉडी लैंग्वेज, हावभाव, डायलॉग सभी नियंत्रित थे. उसने खुद को फिल्म में एक किरदार के रूप में अच्छी तरह पेश किया है. मैं इसकी सराहना करता हूं."

परेश ने आगे कहा, "आम तौर पर पहली फिल्म में, हम एक अभिनेता में क्षमता की तलाश करते हैं. मुझे लगता है कि आदित्य में वह है. एक अभिनेता के रूप में, उसकी बेसिक्स सही हैं."

यहां पढ़ें

बॉलीवुड सिंगर्स की पेमेंट को लेकर नेहा कक्कड़ ने किया है ये बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND Vs ENG: करीना से अक्षय कुमार और अनिल कपूर तक, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर झूमे बॉलीवुड सेलेब्स
करीना से अक्षय कुमार तक, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर झूमे बॉलीवुड सेलेब्स
The Kerala Story 2: जो 'ओ रोमियो', 'मर्दानी 3' नहीं कर पाई वो 'द केरल स्टोरी 2' ने कर दिखाया, बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी 2' बनने वाली है साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन
O Romeo BO Day 21: ‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, 21 वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग
‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, 21 वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग
शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Result 2026 Live: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
LIVE: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
Embed widget