एक्सप्लोरर

नयनतारा डॉक्यूमेंट्री विवाद: धनुष की हुई जीत, मद्रास हाई कोर्ट ने खारिज की नेटफ्लिक्स की याचिका

Dhanush Copyright Case: धनुष और नयनतारा के बीच का ये विवाद 18 नवंबर 2024 को डॉक्यू-ड्रामा की रिलीज से कुछ दिन पहले ही सामने आया था.

Dhanush Copyright Case: धनुष और नयनतारा के बीच चल रहे कॉपीराइट केस में धनुष की जीत हो गई है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने जो याचिका दायर कि थी उसे मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया. दरअसल, साउथ सुपरस्टार धनुष ने एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ जो कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया था याचिका में उसे रद्द करने की मांग की गई थी.

उल्लेखनीय है कि मामला नेटफ्लिक्स के डॉक्यू-ड्रामा ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ में तमिल फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सीन को शामिल करने से जुड़ा है. न्यायमूर्ति अब्दुल कुद्दुस ने देश में नेटफ्लिक्स के कंटेंट इंवेस्टमेंट का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया द्वारा दायर एक अन्य आवेदन को भी खारिज कर दिया. इसमें धनुष की वंडरबार फिल्म्स को मद्रास हाई कोर्ट में मुकदमा दायर करने के लिए अदालत द्वारा दी गई पूर्व अनुमति को रद्द करने की मांग की गई थी.

लॉस गैटोस ने तर्क दिया कि आवेदक कंपनी मुंबई में स्थित है, इसलिए मुकदमा चेन्नई में नहीं चलना चाहिए. हालांकि, जज ने वरिष्ठ वकील पी.एस. रमन के पक्ष में फैसला सुनाया. इसमें कहा गया कि लॉस गैटोस का आवेदन सुनवाई के लायक नहीं है.

वंडरबार फिल्म्स की अंतरिम राहत से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने 5 फरवरी की तारीख तय की. ये याचिका नेटफ्लिक्स डॉक्यू-ड्रामा में ‘नानुम राउडी धान’ के सीन के इस्तेमाल से संबंधित है.

'नयनतार के पास नहीं कोई अधिकार'

हलफनामे में वंडरबार फिल्म्स के निदेशक श्रेयस श्रीनिवासन ने तर्क दिया कि नयनतारा या नेटफ्लिक्स को वंडरबार फिल्म्स की पूर्व अनुमति के बिना साल 2015 में आई फिल्म के किसी भी फुटेज का उपयोग करने का अधिकार नहीं है. श्रीनिवासन ने बताया कि नयनतारा ने 27 अगस्त 2014 को वंडरबार फिल्म्स के साथ एक समझौते पर साइन किया था. इसके तहत फिल्म के संबंध में उनकी परफॉर्मेंस, नाम और आवाज से संबंधित सभी अधिकार हमेशा के लिए प्रोडक्शन कंपनी के पास थे.

वंडरबार फिल्म्स ने दावा किया कि डॉक्यू-ड्रामा के ट्रेलर में समझौते का उल्लंघन कर डॉक्यूमेंट्री में बीटीएस को शामिल किया गया. इसे लेकर 9 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स को एक नोटिस जारी किया गया था. नोटिस के जवाब में नेटफ्लिक्स और टार्क स्टूडियोज ने 11 नवंबर 2024 को कहा कि सीन पर्सनल थे. सीन्स को वंडरबार फिल्म्स के हायर किए गए लोगों के जरिए शूट नहीं किया गया था.

क्या था विवाद?

ये विवाद 18 नवंबर 2024 को डॉक्यू-ड्रामा की रिलीज से कुछ दिन पहले ही सामने आया था.

नयनतारा ने 16 नवंबर 2024 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर धनुष पर आरोप लगाया था. नयनतारा ने कहा था कि उन्होंने दो साल तक वंडरबार फिल्म्स से एनओसी के लिए बार-बार रिक्वेस्ट की थी लेकिन उन्हें एनओसी नहीं मिली.

शेयर किए गए लेटर में नयनतारा ने बताया कि इस डॉक्यू-ड्रामा में 'नानुम राउडी धान' के कुछ सेकंड के सीन और गाने शामिल किए गए थे. उन्होंने बताया था कि इस फिल्म के साथ ही उनके पति और निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी. उन्होंने धनुष पर उनके और शिवान के खिलाफ पर्सनल रंजिश का आरोप लगाया था. धनुष ने ट्रेलर रिलीज के बाद उन्हें 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा था.

नयनतारा ने दावा किया कि बीटीएस फुटेज केवल तीन सेकंड के थे. इस वजह से कानूनी नोटिस अनुचित है.

ये भी पढ़ें- Vivian Dsena Date Night: 3 बेटियों संग विवियन डीसेना की डिनर डेट, पत्नी नूरन संग भी दिए पोज, स्पेशल मोमेंट की फोटोज वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, ‘भूत बंगला’ की नई डेट OUT, ‘रामायण’ टीजर ट्रेंड में
Live: ‘धुरंधर 2’ की बंपर कमाई ने ‘भूत बंगला’ के मेकर्स को डराया, न्यू रिलीज डेट अनाउंस
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
Nayanthara Upcoming Movies: बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी नयनतारा, रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी नयनतारा, रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
विजय देवरकोंडा की गोद में बैठ रश्मिका मंदाना ने दिया क्यूट पोज, फैंस ने कहा-'बेस्ट कपल'
विजय देवरकोंडा की गोद में बैठ रश्मिका मंदाना ने दिया क्यूट पोज, फैंस ने कहा-'बेस्ट कपल'

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget